शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

मुख्यमंत्री खट्टर बोले- हरियाणा में हम अति गरीब परिवारों की आमदनी बढ़ाएंगे

 

मुख्यमंत्री खट्टर बोले- हरियाणा में हम अति गरीब परिवारों की आमदनी बढ़ाएंगे


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। चंडीगढ़











चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ने कहा कि, डॉ. मंगल सैन की कर्मभूमि पर मेरा भी सामाजिक कार्य यहीं से शुरू हुआ। यह मेरा सौभाग्य है। उनकी जयंती 27 अक्तूबर को मनाई जाती है। इसी दिन एमडीयू में उनकी जयंती पर डॉ. मंगल सैन पीठ का गठन किया गया। पीठ यदि स्थापित करानी है तो इसका खर्च विवि पर नहीं पड़ना चाहिए। देश के महान लोगों के नाम पर पीठ शुरू करानी है तो उनके समर्थकों को पीठ का खर्च जमा कराना चाहिए।पीठ का सालभर का करीब 20-25 लाख रुपये खर्च आता है। यही नियम विश्वविद्यालयों पर भी लागू होता है। विवि के पूर्व विद्यार्थियों को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। विवि के करीब एक लाख विद्यार्थी 10 हजार रुपये सालाना भी जमा कराएं तो सौ करोड़ की राशि बनती है। यूके, कनाडा में कुछ यही होता है। विवि व शोध पीठ चलाने का आर्थिक गणित वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया। वे एमडीयू के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में डॉ. मंगल सैन की 31वीं पुण्यतिथि पर 'डॉ. मंगल सैन : सैद्धांतिक राजनीति के पथिक' पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे।

भिंड मुरैना में शनि अमावस्या पर छटे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

 भिंड मुरैना में शनि अमावस्या पर छटे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। भिंड मुरैना













भिंड मुरैना। एमपी भिंड मुरैना त्रेता युग के भगवान शनि देव महाराज शनि अमावस्या पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठे विशाल भंडारे का  आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सतगुरु जितेन्द्र  द्वारा लगातार  सेवा की भाती कैंप लगाया गया । जिसमें भोजन जलपान करने ठहरने हेतु सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है । इसमें प्रदीप ढडरा  लगातार सभी श्रद्धालुओं को भोजन, जलपान आदि की व्यवस्था के लिए देखभाल हेतु कार्य कर रहे हैं। श्रद्धा भाव से लगाया गया यह विशाल भंडारा भगवान शनि को समर्पित है। यहां दूर दराज से भक्तजन आते है और भंडारे का आनंद लेते हैं। प्रदीप ढडरा व अन्य साथी मौजूद रहे।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, एवं अमृत महोत्सव समिति मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में सभा की शुरुआत हुई

 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, एवं अमृत महोत्सव समिति मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में  सभा की शुरुआत हुई


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ















मेरठ। आज दिनांक 3 दिसंबर 2021 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, एवं अमृत महोत्सव समिति मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे सभा की शुरुआत हुई जिसमें इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विग्नेश कुमार जी की अध्यक्षता में देश के विभिन्न हिस्सों से गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य  विजय एवं डॉ विवेक कुमार को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। कुमाऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सी एस अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।भारतीय सेना में धर्म सेवक के पद पर कार्यरत  विजय कुमार  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन सभी स्वतंत्रा सेनानियों का नमन किया जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना प्रत्यक्ष एवं परोक्ष योगदान दिया।प्रोफेसर सी एम अग्रवाल  ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कुमायूं क्षेत्र के योगदान को विस्तार पूर्वक बताया। प्रोफेसर ए वी कॉर  ने इतिहास में विभिन्न घटनाओं का अवलोकन कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का उल्लेख किया।इतिहास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिसर्च फेलो डॉक्टर अनीता त्यागी  एवं इतिहास विभाग की प्रोफेसर आराधना गुप्ता  ने अपनी मधुर वाणी में कविताओं के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विग्नेश कुमार  ने मेरठ मंडल का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का उल्लेख करते हुए भारत माता को नमन किया तथा श्रोताओं को इससे प्रेरणा लेने का अनुग्रह भी किया। अपने विचारों को व्यक्त करते हुए प्रोफेसर विग्नेश ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता अपने विरुद्ध लगातार प्रतिरोध और बलिदान देने के कारण जो विभिन्न विचारधाराओं, विभिन्न संगठनों और विभिन्न व्यक्तियों जिनमें ज्ञात अज्ञात एवं अल्प ज्ञात क्रांतिकारी रहे, उन सब का समान रूप से महत्व है। इस अवसर पर प्रोफेसर त्यागी ने कहा वर्तमान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने अत्यंत महत्व के प्रयास की पहल की है कि केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकार और विभिन्न संगठन और संस्थाएं सभी मिलकर भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के नाम से मना रहे हैं। इससे प्रधानमंत्री का उसके प्रभावशीलता के होने का पता चलता।सभा में उपस्थित सभी विशिष्ट गण, लो विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर सुशील शर्मा, डॉ आशीष कौशिक, डॉक्टर धर्मपाल सिंह, रिसर्च स्कॉलर  काजल, अल्पना पोसवाल, शाजिया, एवं सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए इतिहास विभाग के विनय भारद्वाज ने सभा का समापन किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का विसर्जन हुआ।सभा का विसर्जन हुआ।

शांति निकेतन विद्यापीठ में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप शो -दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन

 शांति निकेतन विद्यापीठ में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप शो -दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ










मेरठ ।शांति निकेतन विद्यापीठ विद्यालय के शहर में स्थित कार्यलय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने बताया  कि शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड़ मेरठ में 5 दिसंबर रविवार को ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप, शो दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कई प्रदेशों की प्रतिभाएं प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम का शुभरम्भ सुबह 10: 30 से 5:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में कई नन्हे नृत्य कलाकर प्रतिभागियों को ऐसे देखने को मिलेंगे जिन्होंने अपनी प्रतिभा से कई बड़े टी.वी. चैनलो पर धमाल मचाया है। इस कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में मुंबई से अमन साह (इंडियाज बेस्ट डांसर सोनी चैनल), रितिक दिवाकर ( सुपर डांसर सोनी चैनल), मोहम्मद अर्श और अर्सलान (डांस दीवाने कलर्स चैनल), रिदम (सुपर डांसर सोनी चैनल), वैष्णवी राजपूत ( सुपर डांसर सोनी चैनल), आध्या भगत ( एम एक्स टकाटक) अंशिका सिंह (ईश्वर चैनल) आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अथितियों के रूप में डॉ विशाल जैन (चैयरमैन नगीन ग्रुप ऑफ स्कूल), अमित जैन (एस.एस.आई केबल्स), नमन भारद्वाज (सदस्य श्रम कल्याण परिषद उ०प्र० सरकार, संस्थापक स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन), रजत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू वाहिनी), विभा गुप्ता (प्रधानाचार्य शांति निकेतन विद्यापीठ) उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आयु वर्ग इस प्रकार रहेगा- 


डीओडी 3 ( दंगल आफ डांस 3)

 ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप

 कुल नकद पुरस्कार :- 61000/-

 समूह

 पहला :- 15000/-

 दूसरा:- 10000/-

 उम्र :- कोई उम्र नहीं

 समय :- 3 मिनट


 युगल वरिष्ठ

 पहला :- 7100/-

 दूसरा :- 3100/-

 उम्र :- कोई उम्र नहीं

 समय :- 2:30 मिनट


 युगल युगल

 पहला :- 3100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 4 से 12 वर्ष

 समय :- 2:30 मिनट


 सीनियर सोलो

 पहला :- 7100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 14 से ऊपर

 समय :- 2 मिनट


 जूनियर सोलो

 पहला :- 5100/-

 दूसरा :-  2100/-

 आयु :- 9 से 13 वर्ष

 समय :- 2 मिनट


 सब जूनियर सोलो

 पहला :- 3500/-

 दूसरा :- 1500/-

 उम्र:- 3 से 8 साल

 समय :- 2 मिनट

इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनकी आयु के ग्रुप के अनुरूप नगद धन राशि के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  विभिन्न क्षेत्रों मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मवाना, अलीगढ़, हरियाणा, हिमाचल, देहरादून, मथुरा, आगरा, राजिस्थान, उत्तराखंड, आदि से प्रतिभागी आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन



सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ


मेरठ। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के दिव्यांग केन्द्र में वेबिनार का आयोजन किया गया। जिमसें मुख्य वक्ता के रूप में पैरालंपिक भाला फेकने वाले अजीत सिंह यादव ने सम्बोधन किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. जी.के. थापलियाल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने वेबिनार की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।शिक्षा संकाय के डीन एवं सुभारती दिव्यांग केन्द्र के इचार्ज डा. संदीप कुमार ने मुख्य वक्ता अजीत सिंह यादव का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग ‘‘व्यक्ति के प्रति समाज का रवैया‘‘ के विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज की शक्ति है और उन्हें प्रोत्साहन देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में ‘‘दिव्यांग सशक्तिकरण एवं परामर्श केन्द्र‘‘ स्थापित है जो दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करके उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के विभिन्न कारण हो सकते है लेकिन समाज में सभी व्यक्तियों को बराबर सम्मान मिलना चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हमें सभी दिव्यांग व्यक्तियों को प्रतिभाशाली बनाना है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय दिव्यांग व्यक्तियों को प्रोत्साहित करके उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहा है ताकि वह मानसिक रूप से सशक्त होकर शिक्षा प्राप्त कर सकें एवं अपनी प्रतिभा से देशहित में योगदान दे सकें।वेबिनार समन्वयक डा. माजिद सादिक ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर दिव्यांगजन कार्यरत है एवं दिव्यांग विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है जो अपनी प्रतिभा से सशक्त व आत्मनिर्भर होने की परिभाषा भी प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु प्रत्येक कॉलिज एवं विभाग में अलग से रास्ते एवं सुविधाजनक व्यवस्था की गई है जो दिव्यांगजनों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही है।

मुख्य वक्ता पैरालंपिक भाला फेकने वाले अजीत सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज का प्रमुख अंग है लेकिन मानसिक दबाव एवं समाज की नकारात्मक विचारधारा के कारण उनमें आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मानसिक रूप से प्रोत्साहित करके उन्हें शिक्षा ग्रणह करने, खेल के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने सहित हर विधा में योग्य बनाने हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराके उन्हें प्रति अपनी सोच को बदलना चाहिए। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग केन्द्र के माध्यम से किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की।

समाजसेवी वसीम अहमद ने दान किये 500 जोड़ी गर्म कपड़े

 


समाजसेवी वसीम अहमद ने दान किये 500 जोड़ी गर्म कपड़े

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ











मेरठ। उन्मुक्त भारत एवं स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संयुक्त वार्षिक जूते एवं गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी वसीम अहमद ने संस्कृति विभागाध्यक्ष डा. विवेक कुमार को 500 जोड़ी गर्म कपड़े दान दिए। उन्मुक्त भारत के अभियान के तहत इस वर्ष लगभग 5000 गरीब बच्चों को गर्म कपड़े व जूते दान करने का लक्ष्य निर्धारित है। पिछले साल 3200 बच्चों को उन्मुक्त भारत अभियान के तहत गर्म कपड़े एवं जूते वितरित किए गए थे। उन्मुक्त भारत के राष्ट्रीय संयोजक डा. अतुल कृष्ण ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानवता के उत्थान हेतु पंचशील का सिद्धांत दिया था जिसके तहत संसार के प्रत्येक मानव एक दूसरे के प्रति प्रेम, करूणा मैत्री एवं एकता के भाव से जीवन व्यतीत करके विश्व को एक परिवार के रूप में संगठित करें। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से उन्मुक्त भारत के द्वारा समाज सेवा के कार्य करने के साथ समाज में फैली बुराईयों को दूर करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष बताया कि उन्मुक्त भारत एनजीओ द्वारा समाज को जागरूक करने एवं देश को हर स्तर से विकसित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार, जनसंख्या वृद्धि, पर्यावरण, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किये जा रहे है। 

समाजसेवी वसीम अहमद ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई दूसरा कार्य नही है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में असहाय लोगो को अधिक कठिनाई होती है लेकिन उन्मुक्त भारत के जूते व कपड़ें वितरण अभियान ने जरूरतमंदों की मदद करने में अग्रणीय भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज के सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास के गरीब लोगो का ध्यान रखना चाहिए और हर सम्भव मदद करके इंसानियत का परिचय देना चाहिए। 

कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए डा. विवेक कुमार ने कहा कि  समाजसेवी वसीम अहमद जी द्वारा दिया गया यह दान लोगों के प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। कोई भी सामाजिक कार्य व्यक्ति या संगठन अकेला नहीं कर सकता, समाज का प्रत्येक वर्ग जब साथ देता है तो वह अभियान फलीभूत होता है। उन्होंने बताया कि उन्मुक्त भारत अभियान के तहत इस वर्ष निर्धन एवं असहाय बच्चों को 5000 गर्म जूते एवं कपड़े वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में वितरण वाहन लगातार घूमकर असहाय एवं निर्धन बच्चों को गर्म कपड़े एवं जूतें बाटने का निरंतर कार्य कर रहे है।

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

दोराला मंडल में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया


दोराला मंडल में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ













मेरठ। आज मेरठ दोराला मंडल में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा अंकुर मुखिया जी रहे जिला संयोजक प्रवीण शर्मा जिला सह संयोजक प्रदीप ढडरा ने उत्तर प्रदेश सरकार माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाई जा रही श्रमिकों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया।

1. ज्योतिबाफुले श्रमिक कन्यादान योजना ( धनराशि - 51000 /-) । 

2. डा० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना (धनराशि रू 7000 से लेकर 15000 तक)।

3. गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरूस्कार राशि योजना (धनराशि रू 5000 से लेकर 7500 तक प्रतिवर्षप्रति अभ्यर्थी एक मुश्त ) ।

4. राजा हरिश्चन्द मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना (धनराशि रू 25000 / - ) । 

 5. दत्तोपंत ठेंगडी मृतक श्रमिक अत्येष्टि सहायता योजना (धनराशि रू 10000 / - )

6. चेतन चौहान श्रमिक क्रीडा प्रोत्साहन योजना (धनराशि रू 25000 से लेकर 100000/-तक एकमुश्त ) । 

7. महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना (धनराशि रू 7500/- प्रति अभ्यर्थी एकमुश्त) ।

8.श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा ( कुल धनराशि रू 12000/प्रति अभ्यर्थी एकमुश्त )

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाऐं 

1. असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना (रू 2 लाख मृत्यु की दशा में / पूर्ण शारीरिक अक्षमता होने पर) मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (रू 5 लाख तक प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रति परिवार)


2. यू०पी०बी०ओ०सी०डब्लू० के अन्तर्गत श्रमिकों के हितार्थ कन्या विवाह सहायता योजना (स्वजातीय विवाह की स्थिति में रू 55000/-) (अर्न्तजातीय विवाह की स्थिति में रू65000/-) ( सामूहिक विवाह की स्थिति में रू 75000 / - ) ।

3. श्रमिकों के हितार्थ उनके प्रथम दो बच्चों के जन्म पर आर्थिक सहायता योजना ( प्रथम बच्चा लड़की होने पर रू 25000/- व लड़का होने पर रू 20000/- एकमुश्त ) । महिला श्रमिक होने पर संस्थागत प्रसव होने पर श्रमिक को तीन माह के मूलवेतन का भुगतान धनराशि रू 24000 / - ) । 

4. संत रविदास शिक्षा सहायता योतना के तहत श्रमिकों के बच्चों को साईकिल वितरित (बच्चों पर ही मान्य) ।

 5. श्रमिकों के हितार्थ आवास सहायता योजना ( घनराशि रू 1 लाख )  भारतवर्ष में झुग्गी-झोपडी बस्तियों में रहने वाले परिवारों की बड़ी संख्या है। लगभग 18, 50 करोड लोग झुग्गी-झोपडियों व मलिन बस्तियों में निवास करते है तथा विभिन्न प्रकार के आवास उनके पास है। 1- पन्नी आवरण युक्त झुग्गियां 2 टपरी व कच्ची झुग्गियां 3- मलिन बस्ती।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...