शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों को "फेडरेशन कन्वैसन" दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा

 जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों को "फेडरेशन कन्वैसन" दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा



मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों को "फेडरेशन कन्वैसन" दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश, एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन 5 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के पारिवारिक परिवेश में मिलन सार्थक विचार विमर्श एवं वर्ष पर्यंत सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए पदाधिकारियों एवं समूहों को अलंकृत करने हेतु जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली एवं बरैली रायल के संयुक्त संयोजकत्व में ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 की अध्यक्षता में परम् सम्माननीय मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी समेत बरिष्ठ जायण्ट्स पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थित में फेडरेशन कन्वैसन का आयोजन 10 दिसंबर को ऐक्जीक्यूटिव क्लव बरैली में आयोजित होने जा रहा है। संरक्षक मण्डल के सम्मानित जायण्ट्स विभूतियां एवं कन्वैसन कोआर्डनेटर डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन के दिशा-निर्देशन मे कन्वैसन कन्वैनर आशीष सिंहल अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली, कन्वैसन डायरेक्टर रजनीश मलिक, अमित अग्रवाल फेडरेशन आफीसरएवं उनकी समर्पित टीम कन्वैसन को भव्य, ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने हेतु समर्पित है।



फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव के कुशल नेतृत्व में छः प्रान्तो में 84 जायण्ट्स समूहों के 2400 से अधिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा वर्ष पर्यंत नवीन जायण्टस समूह प्रायोजन, सदस्यता वृद्धि एवं प्रर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण ,वेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,जल संरक्षण रक्तदान मोनूमेन्टल प्रोजेक्ट, देहदान नेत्र दान,दिब्याग सेवा, बृक्षारोपण,निर्धन कन्या विवाह, चिकित्सा शिविर आयोजन, कुष्ठ निवारण,क्षयरोग निवारण,जन जागरण रैली, नवीन प्रतिभा सम्वर्धन, सांस्कृतिक कार्यक्रम,वाल यौन शौषण निरोध, वरिष्ठ जन सेवा आदि में समाज सेवा के लिए सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान किया।सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान करने वाले जायण्ट्स पदाधिकारी एवं सदस्यों के यथोचित सम्मान हेतु जायण्ट्स रत्न, जायण्ट्स विभूषण, एवं जायण्ट्स श्री के साथ साथ विविध सेवा कार्य सम्पादन हेतु वैस्ट,ऐक्सैलैन्ट एवं आउटस्टैंडिंग अबार्डस से अलंकृत किया जायेगा।



अनीता प्रधान :- अध्यक्ष जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ़ फोकस्ड फैरीज मेरठ फेडरेशन5

होम ग्रुप- जायन्ट्स ग्रुप औरैया, ने आगामी 10 दिसंबर को फेडरेशन कन्वैसन बरैली में सहभागिता हेतु सभी डेलीगेट्स से प्रात काल 10 बजे तक आयोजन स्थल ऐक्जीक्यूटिव क्लव बरैली पहुंचने की अपील की।समस्त सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ही आयोजन की सफलता होगी।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...