शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

शांति निकेतन विद्यापीठ में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप शो -दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन

 शांति निकेतन विद्यापीठ में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप शो -दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ










मेरठ ।शांति निकेतन विद्यापीठ विद्यालय के शहर में स्थित कार्यलय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने बताया  कि शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड़ मेरठ में 5 दिसंबर रविवार को ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप, शो दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कई प्रदेशों की प्रतिभाएं प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम का शुभरम्भ सुबह 10: 30 से 5:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में कई नन्हे नृत्य कलाकर प्रतिभागियों को ऐसे देखने को मिलेंगे जिन्होंने अपनी प्रतिभा से कई बड़े टी.वी. चैनलो पर धमाल मचाया है। इस कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में मुंबई से अमन साह (इंडियाज बेस्ट डांसर सोनी चैनल), रितिक दिवाकर ( सुपर डांसर सोनी चैनल), मोहम्मद अर्श और अर्सलान (डांस दीवाने कलर्स चैनल), रिदम (सुपर डांसर सोनी चैनल), वैष्णवी राजपूत ( सुपर डांसर सोनी चैनल), आध्या भगत ( एम एक्स टकाटक) अंशिका सिंह (ईश्वर चैनल) आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अथितियों के रूप में डॉ विशाल जैन (चैयरमैन नगीन ग्रुप ऑफ स्कूल), अमित जैन (एस.एस.आई केबल्स), नमन भारद्वाज (सदस्य श्रम कल्याण परिषद उ०प्र० सरकार, संस्थापक स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन), रजत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू वाहिनी), विभा गुप्ता (प्रधानाचार्य शांति निकेतन विद्यापीठ) उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आयु वर्ग इस प्रकार रहेगा- 


डीओडी 3 ( दंगल आफ डांस 3)

 ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप

 कुल नकद पुरस्कार :- 61000/-

 समूह

 पहला :- 15000/-

 दूसरा:- 10000/-

 उम्र :- कोई उम्र नहीं

 समय :- 3 मिनट


 युगल वरिष्ठ

 पहला :- 7100/-

 दूसरा :- 3100/-

 उम्र :- कोई उम्र नहीं

 समय :- 2:30 मिनट


 युगल युगल

 पहला :- 3100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 4 से 12 वर्ष

 समय :- 2:30 मिनट


 सीनियर सोलो

 पहला :- 7100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 14 से ऊपर

 समय :- 2 मिनट


 जूनियर सोलो

 पहला :- 5100/-

 दूसरा :-  2100/-

 आयु :- 9 से 13 वर्ष

 समय :- 2 मिनट


 सब जूनियर सोलो

 पहला :- 3500/-

 दूसरा :- 1500/-

 उम्र:- 3 से 8 साल

 समय :- 2 मिनट

इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनकी आयु के ग्रुप के अनुरूप नगद धन राशि के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  विभिन्न क्षेत्रों मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मवाना, अलीगढ़, हरियाणा, हिमाचल, देहरादून, मथुरा, आगरा, राजिस्थान, उत्तराखंड, आदि से प्रतिभागी आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...