शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

समाजसेवी वसीम अहमद ने दान किये 500 जोड़ी गर्म कपड़े

 


समाजसेवी वसीम अहमद ने दान किये 500 जोड़ी गर्म कपड़े

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ











मेरठ। उन्मुक्त भारत एवं स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संयुक्त वार्षिक जूते एवं गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी वसीम अहमद ने संस्कृति विभागाध्यक्ष डा. विवेक कुमार को 500 जोड़ी गर्म कपड़े दान दिए। उन्मुक्त भारत के अभियान के तहत इस वर्ष लगभग 5000 गरीब बच्चों को गर्म कपड़े व जूते दान करने का लक्ष्य निर्धारित है। पिछले साल 3200 बच्चों को उन्मुक्त भारत अभियान के तहत गर्म कपड़े एवं जूते वितरित किए गए थे। उन्मुक्त भारत के राष्ट्रीय संयोजक डा. अतुल कृष्ण ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानवता के उत्थान हेतु पंचशील का सिद्धांत दिया था जिसके तहत संसार के प्रत्येक मानव एक दूसरे के प्रति प्रेम, करूणा मैत्री एवं एकता के भाव से जीवन व्यतीत करके विश्व को एक परिवार के रूप में संगठित करें। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से उन्मुक्त भारत के द्वारा समाज सेवा के कार्य करने के साथ समाज में फैली बुराईयों को दूर करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष बताया कि उन्मुक्त भारत एनजीओ द्वारा समाज को जागरूक करने एवं देश को हर स्तर से विकसित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार, जनसंख्या वृद्धि, पर्यावरण, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किये जा रहे है। 

समाजसेवी वसीम अहमद ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई दूसरा कार्य नही है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में असहाय लोगो को अधिक कठिनाई होती है लेकिन उन्मुक्त भारत के जूते व कपड़ें वितरण अभियान ने जरूरतमंदों की मदद करने में अग्रणीय भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज के सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास के गरीब लोगो का ध्यान रखना चाहिए और हर सम्भव मदद करके इंसानियत का परिचय देना चाहिए। 

कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए डा. विवेक कुमार ने कहा कि  समाजसेवी वसीम अहमद जी द्वारा दिया गया यह दान लोगों के प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। कोई भी सामाजिक कार्य व्यक्ति या संगठन अकेला नहीं कर सकता, समाज का प्रत्येक वर्ग जब साथ देता है तो वह अभियान फलीभूत होता है। उन्होंने बताया कि उन्मुक्त भारत अभियान के तहत इस वर्ष निर्धन एवं असहाय बच्चों को 5000 गर्म जूते एवं कपड़े वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में वितरण वाहन लगातार घूमकर असहाय एवं निर्धन बच्चों को गर्म कपड़े एवं जूतें बाटने का निरंतर कार्य कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...