शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

भीषण गर्मी: पहले महीने में मानसून ने किया निराश, 13 फीसदी कम बरसे बदरा, जुलाई से भी खास उम्मीद नहीं

 भीषण गर्मी: पहले महीने में मानसून ने किया निराश, 13 फीसदी कम बरसे बदरा, जुलाई से भी खास उम्मीद नहीं

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मोशम

जुलाई में आमतौर पर तापमान नीचे आने लगता है और उमस बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। एक जुलाई को ही अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

मानसून का पहला महीना चंडीगढ़ के लिए निराशाजनक रहा है। तय समय से 13 दिन पहले मानसून आने के बावजूद जून में करीब 13 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। बीते महीने में करीब 137 मिलीमीटर (एमएम) बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन कुल 119.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। पूरे महीने सिर्फ पांच दिन बारिश हुई है और 25 दिन सूखे रहे हैं। जुलाई में भी अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जुलाई में उत्तर पश्चिम के इलाकों में बारिश सामान्य से कम होने के संकेत है।











हालांकि यह एक बड़े इलाके का पूर्वानुमान है। ऐसे में इसके सटीक होने पर थोड़ा संशय है। यदि जुलाई में भी ऐसा हाल रहा तो संकट गहरा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच से छह दिन तक मानसून के आगे बढ़ने के संकेत नहीं हैं। दूसरे हफ्ते के बाद ही कुछ गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

जब तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनता, तब तक मानसून की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहता है। आमतौर पर चंडीगढ़ में पूरे मानसून सीजन में 700-950 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। चंडीगढ़ में ज्यादातर बारिश अगस्त से सितंबर के महीने में दर्ज की जाती है।

आठ साल में सबसे गर्म जुलाई

आमतौर पर जुलाई में तापमान नीचे आने लगता है और उमस बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। एक जुलाई को ही अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले साल 2012 में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद अमूमन तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए हैं। तापमान बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बारिश का न होना है। लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान थोड़ा नीचे आ सकता है। शुक्रवार को कई जगह तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी पंजाब व हरियाणा के एक दो इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। यह स्थिति चार जुलाई तक बनी रह सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 40 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

अब हरियाणा कांग्रेस में रार: हुड्डा समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष सैलजा के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-अध्यक्ष बदलो

 अब हरियाणा कांग्रेस में रार: हुड्डा समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष सैलजा के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-अध्यक्ष बदलो

By- मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। पंजाब

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से मिलकर कुमारी सैलजा के काम पर उंगली उठाई वहीं सैलजा ग्रुप ने इन विधायकों को कुंठित मानसिकता वाला बताया।

पंजाब । पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी रार छिड़ गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हुड्डा समर्थक सभी 19 विधायक गुरुवार को पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से दिल्ली में मिले और अपना असंतोष जाहिर किया। विधायकों ने एक सुर में कहा कि हरियाणा में आठ साल से संगठन नहीं है। विधायकों की संगठन में सुनवाई नहीं है। विरोधी दल भाजपा ने भी संगठन बनाकर तैयार कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में हमारे सामने दिक्कतें आएंगी। 










विधायकों ने प्रदेश प्रभारी से कहा है कि पार्टी के कामकाज में हमसे सलाह नहीं ली जाती है। स्थानीय निकाय, जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के विधायकों को पूछा नहीं जाता, सभी फैसले अपने स्तर पर किए जाते हैं। सिंबल पर चुनाव लड़ना है या नहीं इस बारे में भी विधायकों की राय नहीं जानी जाती है। सारी बात जानने के बाद बंसल ने बातचीत करने का आश्वासन दिया है। विधायकों में गीता भुक्कल, बीबी बतरा, रघुबीर कादियान, आफताब अहमद, राव दान सिंह, धर्म सिंह छौक्कर, जयवीर वाल्मीकि सहित अन्य विधायक शामिल थे।

उधर, सैलजा खेमे ने भी अपनी बात आलाकमान तक पहुंचा दी है। आलाकमान को बताया है कि यह लोग कुंठित मानसिकता रखते हैं। पार्टी का हित इन्हें आज ध्यान में आया है। आलाकमान की हिदायत है कि संगठन बनाओ। ऐसे में जब काम अंतिम चरण में है तब इनके खेमे में खलबली मची है। इस दौरान डा. अशोक तंवर के कार्यकाल भी हवाला दिया गया। सैलजा खेमे की तरफ से प्रभारी को यह बताया गया कि डा. अशोक तंवर के कार्यकाल में भी रोज-रोज की तनातनी रहती थी।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

असल में पूरे मामले में विवाद तब शुरू हुआ जब सैलजा ने हुड्डा के चहेते कई जीतने वाले प्रत्याशियों की विधानसभा चुनाव में टिकट कटवा दी। हुड्डा खेमे ने इसे आलाकमान के सामने ऐसे प्रदर्शित किया कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन न होने के बाद हुड्डा के चेहरे पर चुनाव जीती है, यदि टिकट वितरण में सभी टिकट हुड्डा के कहने पर दिए गए होते तो पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में होती।

दीपेंद्र या गीता भुक्कल को दिलवाना चाह रहे बागडोर

पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी जाए। हालांकि वे अभी राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन पार्टी के कई विधायकों की यह राय है। एक धड़ा चाहता है कि पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को प्रधान बनाया जाए। इससे संगठन तो मजबूत होगा ही कांग्रेस को भी मजबूती मिलेगी। वहीं आलाकमान ने सैलजा को भरोसे के साथ प्रधान बनाया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए डीएलएड के 1874 आवेदन, जानें वजह

 स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए डीएलएड के 1874 आवेदन, जानें वजह

By- मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 18 जुलाई को प्रदेश स्तर पर डीएलएड सत्र 2021-23 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। इस दौरान करीब 18197 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। 

हिमाचल प्रदेश।  स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) के 1874 आवेदन रद्द कर दिए हैं। बोर्ड ने फीस और जरूरी दस्तावेज जमा न करवाने पर यह कार्रवाई की है। बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को एक मौका दिया है, जिनके नाम निर्धारित अवधि तक फीस जमा करवाने के बाद भी रद्द किए गए आवेदनों की सूची में हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 18 जुलाई को प्रदेश स्तर पर डीएलएड सत्र 2021-23 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। इस दौरान करीब 18197 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। डीएलएड के इस सत्र के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच जून से लेकर 28 जून तक आवेदन मांगे थे, जिनमें बोर्ड के पास करीब 20 हजार आवेदन पहुंचे थे। इनमें फीस और अन्य औपचारिकताएं पूरी न करने वाले करीब 1874 आवेदन बोर्ड ने रद्द कर दिए हैं। 













बोर्ड ने वेबसाइट पर डाली रिजेक्ट लिस्ट

फीस और अन्य औपचारिकताएं पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों के नामों की रिजेक्ट लिस्ट बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड की है। अभ्यर्थी अपना नाम रिजेक्ट लिस्ट में देख सकते हैं। बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को भी मौका दिया है, जिन्होंने किसी कारणवश निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने के बाद भी उनका नाम रिजेक्ट लिस्ट में अंकित है। अभ्यर्थी तीन जुलाई तक फीस संबंधी दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। 

डीएलएड सत्र 2021-23 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को प्रदेश स्तर पर स्थापित विभिन्न केंद्रों में होगी। इस दौरान बोर्ड के पास पहुंचे आवेदनों में से अभी तक 18197 सही पाए गए हैं, जबकि 1874 आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है, जिनकी सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड की है।

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...

 

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...

By- मेरठ खबर (सह संपादक) प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

मेरठ ।  सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कैराना शामली निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।










पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 24 मई को गांव बराला, कैराना थाना शामली निवासी शाहरुख से हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसके चलते ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। निकाह के एक माह के भीतर ही उसके ससुर व चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

22 जून को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। उसने मायके आकर घटना की जानकारी दी। 25 जून को ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। इसको लेकर मामला बिगड़ गया। इस पर पति शाहरुख ने तीन तलाक देते हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति शाहरुख, ससुर पप्पू, चचिया ससुर फुरकान, ननद सानिया व सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिमाचल : प्रदेश में बढ़ रही हैं किशोरियों के अपहरण की घटनाएं, पुलिस के आंकड़ों से खुलासा

 

हिमाचल : प्रदेश में बढ़ रही हैं किशोरियों के अपहरण की घटनाएं, पुलिस के आंकड़ों से खुलासा

By- मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। हिमाचल प्रदेश
यह रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों को पत्र लिख कर निर्देश जारी किए हैं कि वे इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाएं। किशोरियों को जागरूक कर बताया जाए कि अंजान लोगों के साथ कहीं न जाएं और न ही उनका दिया कुछ खाएं।

हिमाचल प्रदेश । में स्कूल जाने वाली बच्चियां बड़ी संख्या में अपहरण का शिकार हो रही हैं। यह हैरान करने वाली जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से शिक्षा विभाग को भेजे गए आंकड़ों में सामने आई है।










पुलिस मुख्यालय का दावा है कि पिछले एक साल में कुल जितने अपहरण के मामले दर्ज हुए, उनमें 75.26 फीसदी में अपहरण होने वाली स्कूल जाने वाली किशोरियां थीं। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं कि वे इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाएं। 










किशोरियों को जागरूक कर बताया जाए कि अंजान लोगों के साथ कहीं न जाएं और न ही उनका दिया कुछ खाएं। अभियान के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बता दें, पुलिस मुख्यालय की ओर से एफआईआर के अध्ययन के बाद तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में अपहरण के 283 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 213 मामलों में स्कूल जाने वाली बच्चियां शिकार हुई हैं। इस चौंकाने वाली जानकारी के सामने आने पर पीएचक्यू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा है। 

उधमपुर: 1948 में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ते शहीद हुए सैनिकों की याद में मिलिट्री स्टेशन में नौशेरा के नाम से द्वार

 

उधमपुर: 1948 में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ते शहीद हुए सैनिकों की याद में मिलिट्री स्टेशन में नौशेरा के नाम से द्वार

By- मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। ऊधमपुर

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी समेत अन्य अफसरों ने जवानों के बलिदान को याद किया।

उत्तरी कमान के उधमपुर मिलिट्री स्टेशन में एक गेट का नाम नौशेरा रखा गया है। वर्ष 1948 के नौशेरा मोर्चे पर पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते शहीद हुए जांबाजों की याद में इस द्वार का नामकरण किया गया है। गुरुवार को उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने उधमपुर मिलिट्री स्टेशन के एक द्वार का नाम विधिवत नौशेरा द्वार रखा। 









सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि राजोरी के नौशेरा में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी गई थी। इस जीत से दुश्मन को बड़ा झटका लगा। यह मोर्चा पाकिस्तान को नौशेरा कस्बे में आने से रोकने के लिए निर्णायक साबित हुआ। देश की सरहद और संप्रभुता की रक्षा करते कई जांबाज शहीद हुए, जिनके सम्मान और याद में नौशेरा द्वार का नामकरण किया गया है। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अफसर, पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे। उधमपुर मिलिट्री स्टेशन में ऑपरेशन की लोकेशन के नाम पर हाजीपीर, रेजांग्ला, बसंतर, तोलोलिंग और टाइगर हिल नाम से द्वार बनाए गए हैं।..


मायावती का वार: बड़ी पार्टियों ने किया सपा से किनारा, छोटे दलों के साथ जाना अखिलेश की महालाचारी

 

मायावती का वार: बड़ी पार्टियों ने किया सपा से किनारा, छोटे दलों के साथ जाना अखिलेश की महालाचारी

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।देश

शुक्रवार की सुबह मायावती ने ट्वीट किया और लिखा कि समाजवादी पार्टी की घोर स्वार्थी, संकीर्ण व खासकर दलित विरोधी सोच, कार्यशैली आदि के कड़वे अनुभवों तथा इसकी भुक्तभोगी होने के कारण देश की अधिकतर बड़ी व प्रमुख पार्टियां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर समझती हैं, जो सर्वविदित है। 







बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा दलित विरोधी है। कोई भी बड़ी व प्रमुख पार्टी सपा से गठबंधन नहीं किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर समझती हैं। 

शुक्रवार की सुबह मायावती ने ट्वीट किया और लिखा कि समाजवादी पार्टी की घोर स्वार्थी, संकीर्ण व खासकर दलित विरोधी सोच, कार्यशैली आदि के कड़वे अनुभवों तथा इसकी भुक्तभोगी होने के कारण देश की अधिकतर बड़ी व प्रमुख पार्टियां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज़्यादा बेहतर समझती हैं, जो सर्वविदित है। 

इसीलिए आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही लड़ेगी। ऐसा कहना व करना सपा की महालाचारी नहीं है तो और क्या है? 

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...