शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...

 

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...

By- मेरठ खबर (सह संपादक) प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

मेरठ ।  सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कैराना शामली निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।










पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 24 मई को गांव बराला, कैराना थाना शामली निवासी शाहरुख से हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसके चलते ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। निकाह के एक माह के भीतर ही उसके ससुर व चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

22 जून को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। उसने मायके आकर घटना की जानकारी दी। 25 जून को ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। इसको लेकर मामला बिगड़ गया। इस पर पति शाहरुख ने तीन तलाक देते हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति शाहरुख, ससुर पप्पू, चचिया ससुर फुरकान, ननद सानिया व सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...