शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

हिमाचल : प्रदेश में बढ़ रही हैं किशोरियों के अपहरण की घटनाएं, पुलिस के आंकड़ों से खुलासा

 

हिमाचल : प्रदेश में बढ़ रही हैं किशोरियों के अपहरण की घटनाएं, पुलिस के आंकड़ों से खुलासा

By- मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। हिमाचल प्रदेश
यह रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों को पत्र लिख कर निर्देश जारी किए हैं कि वे इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाएं। किशोरियों को जागरूक कर बताया जाए कि अंजान लोगों के साथ कहीं न जाएं और न ही उनका दिया कुछ खाएं।

हिमाचल प्रदेश । में स्कूल जाने वाली बच्चियां बड़ी संख्या में अपहरण का शिकार हो रही हैं। यह हैरान करने वाली जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से शिक्षा विभाग को भेजे गए आंकड़ों में सामने आई है।










पुलिस मुख्यालय का दावा है कि पिछले एक साल में कुल जितने अपहरण के मामले दर्ज हुए, उनमें 75.26 फीसदी में अपहरण होने वाली स्कूल जाने वाली किशोरियां थीं। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं कि वे इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाएं। 










किशोरियों को जागरूक कर बताया जाए कि अंजान लोगों के साथ कहीं न जाएं और न ही उनका दिया कुछ खाएं। अभियान के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बता दें, पुलिस मुख्यालय की ओर से एफआईआर के अध्ययन के बाद तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में अपहरण के 283 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 213 मामलों में स्कूल जाने वाली बच्चियां शिकार हुई हैं। इस चौंकाने वाली जानकारी के सामने आने पर पीएचक्यू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...