शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

भीषण गर्मी: पहले महीने में मानसून ने किया निराश, 13 फीसदी कम बरसे बदरा, जुलाई से भी खास उम्मीद नहीं

 भीषण गर्मी: पहले महीने में मानसून ने किया निराश, 13 फीसदी कम बरसे बदरा, जुलाई से भी खास उम्मीद नहीं

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मोशम

जुलाई में आमतौर पर तापमान नीचे आने लगता है और उमस बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। एक जुलाई को ही अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

मानसून का पहला महीना चंडीगढ़ के लिए निराशाजनक रहा है। तय समय से 13 दिन पहले मानसून आने के बावजूद जून में करीब 13 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। बीते महीने में करीब 137 मिलीमीटर (एमएम) बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन कुल 119.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। पूरे महीने सिर्फ पांच दिन बारिश हुई है और 25 दिन सूखे रहे हैं। जुलाई में भी अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जुलाई में उत्तर पश्चिम के इलाकों में बारिश सामान्य से कम होने के संकेत है।











हालांकि यह एक बड़े इलाके का पूर्वानुमान है। ऐसे में इसके सटीक होने पर थोड़ा संशय है। यदि जुलाई में भी ऐसा हाल रहा तो संकट गहरा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच से छह दिन तक मानसून के आगे बढ़ने के संकेत नहीं हैं। दूसरे हफ्ते के बाद ही कुछ गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

जब तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनता, तब तक मानसून की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहता है। आमतौर पर चंडीगढ़ में पूरे मानसून सीजन में 700-950 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। चंडीगढ़ में ज्यादातर बारिश अगस्त से सितंबर के महीने में दर्ज की जाती है।

आठ साल में सबसे गर्म जुलाई

आमतौर पर जुलाई में तापमान नीचे आने लगता है और उमस बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। एक जुलाई को ही अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले साल 2012 में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद अमूमन तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए हैं। तापमान बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बारिश का न होना है। लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान थोड़ा नीचे आ सकता है। शुक्रवार को कई जगह तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी पंजाब व हरियाणा के एक दो इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। यह स्थिति चार जुलाई तक बनी रह सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 40 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...