मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

11 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 2022 का आयोजन साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत हरियाणा में किया गया।

11 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 2022 का आयोजन साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत हरियाणा में किया गया।



सोनीपत हरियाणा। 22 फरवरी 2022 ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भारतीय कुराश महासंघ के तत्वधानव में दिनांक 18 से 20 फरवरी तक 11 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 2022 का आयोजन साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत हरियाणा में किया गया। इसमें 22 राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव भावना शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मेरठ, संभल, इलाहाबाद, शामली आदि के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में मेरठ की नविका ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, +85 (ओपन) में जया ने कांस्य पदक तथा संभल की पलक मलिक ने 57 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव भावना शर्मा, इलाहाबाद से राजपाल यादव तथा संभल से भोले सिंह त्यागी ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रश महासंघ के उपाध्यक्ष वह भारतीय कुराश महासंघ के चेयरमैन जगदीश टाइटलर व भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली, तकनीकी अधिकारी राजन वर्गीस तथा कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जे वी चिकारा जी, अजय पुंडीर, आशीष गौड़, देवेश सिंह आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।


गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

राष्ट्रीय मानव एकता संघ 20 फरवरी 2022 को संस्था के संस्थापक सुनिल जैन वाल के निर्देश पर विपिन मनोठिया के निवास पर चलाया जाएगा सदस्यता अभियान कैम्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के बौद्ध के कर कमलों द्वारा कैंप का शुभारम्भ होंगा।

 राष्ट्रीय मानव एकता संघ 20 फरवरी 2022 को संस्था के संस्थापक सुनिल जैन वाल के निर्देश पर विपिन मनोठिया के निवास पर चलाया जाएगा सदस्यता अभियान कैम्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के बौद्ध के कर कमलों द्वारा  कैंप का शुभारम्भ होंगा।









मेरठ।17 फरवरी 2022 ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सर्व संस्थापक कार्यालय पर  राष्ट्रीय मानव एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के बौद्ध  सर्व माननीय संस्थापक  सुनील जैनवाल  से मिले और संगठन की आगामी रणनीतियों पर गहन चिंतन शिष्टाचार वार्ता की जिसमें सर्व संस्थापक  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  को निर्देश देते हुए कहा 20 फरवरी 2022 को सदस्यता अभियान चलाया जाए जो लोग किसी भी धर्म समाज के हो संगठन से प्रभावित हो कर संगठन में आना चाहते हैं उन्हें नियुक्तियां दी जाए।सबसे पहले विपिन मनोठीया  को नियुक्ति दी जाए । उन्होंने रविवार समय 11:00 बजे का कार्यक्रम लगाने की बात कही है और उन्हों की प्रबल इच्छा है। कि वह अपने राष्ट्रीय मानव एकता संघ के लिए कार्य करेंगे।दिन भर के सभी कार्यक्रम के उपरांत शाम 5:00 बजे राष्ट्रीय मानव एकता संघ के मुख्य कार्यालय संत ज्ञान भवन जय भीम नगर मेरठ पर प्रदेश  जिला व विधानसभा कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया जाए।मैं जितेंद्र प्रधान यूथ मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव एकता संघ आप सभी सम्मानित साथियों से निवेदन करता हूं उक्त कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर समय से एकत्रित हो पहला कार्यक्रम सूरजकुंड पर् किया जाएगा।हम सभी को  सही समय पर उन्हीं पर एकत्रित होना है। विपिन मनोठिया  के निवास स्थान  पर सभी पहुंचे।

लाभार्थी संपर्क महिला अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर माह से लगातार महिला लाभार्थियों से संपर्क कर रही भाजपा महानगर प्रमुख, विधानसभा प्रमुखों, मंडल प्रमुखों व सह प्रमुखों को महानगर द्वारा सम्मान।

 

लाभार्थी संपर्क महिला अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर माह से लगातार महिला लाभार्थियों से संपर्क कर रही भाजपा महानगर प्रमुख, विधानसभा प्रमुखों, मंडल प्रमुखों व सह प्रमुखों को महानगर द्वारा सम्मान।

मेरठ ।17 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव  न्यूज) बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर विगत अक्टूबर माह से मोदी योगी की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही महिला लाभार्थियों से लगातार संपर्क कर रही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली बहनों में मेरठ महानगर लाभार्थी प्रमुख सीमा श्रीवास्तव, कैंट विद्यानसभा प्रमुख बबिता चौहान, शहर विद्यानसभा प्रमुख अनिता विद्यार्थी, दक्षिण विद्यानसभा प्रमुख ममता मित्तल के अलावा सभी सोलह मंडलों की लाभार्थी प्रमुख व सहप्रमुखों सहित अन्य चार महिला कार्यकर्ताओं को जिन्होंने इस संपर्क में उत्कृष्ट कार्य किया, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोशवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।  अतिथि के रूप में कमल दत्त शर्मा व संजीव गुप्ता रहे। महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर महामंत्री अरविन्द मारवाडी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

स्कूल बसों की भिंडत में दो सगे भाई बहन की मौत।

 

स्कूल बसों की भिंडत में दो सगे भाई बहन की मौत।

10 से अधिक छात्र- छात्राएं गंभीर रूप से घायल अस्पताल में चल रहा उपचार।


मुजफ्फरनगर। 17 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) मुजफ्फरनगर में गुरुवार की सुबह घना कोहरा स्कूली बच्चों पर आफत बनकर टूटा। घने कोहरे के कारण दो स्कूली बसें आपस में टकरा गईं और भयंकर हादसे में एक छात्र और उसकी बहन की मौत हो गई वहीं एक बस के ड्राइवर की मौत होने की सूचना है। भाई और बहन ने गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी दो और छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे  का शिकार हुए स्कूली वाहनों में एक स्कूल बस डा.रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल की थी, जबकि दूसरी स्कूल वैन जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल की थी। रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल बस शाहपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर आ रही थी, जबकि जी.डी गोयनका की स्कूल वैन मुजफ्फरनगर से शाहपुर की तरफ जा रही थी। हादसा गुरूवार की सुबह का है शहर के बुढाना मोड़ से शाहपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर फ्रेट कॉरिडोर के निकट हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार 10 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक छात्र स्कूल बस में ही फंसा रह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुुंची पुलिस ने चार को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल हुए समीर और उसकी बहन माहा की मेरठ के एस.डी.एस ग्लोबल हॉस्पिटल में मौत हो गई है। मेरठ के मोदीपुरम में एस.डी?एस ग्लोबल अस्पताल के मैनेजर मनोज ने बताया कि दो छात्र जब अस्पताल में आए थे उनकी पहले की डेथ हो चुकी थी, उनके स्वजन शव अपने साथ ले गए हैं। बाकी दो घायलों का उपचार चल रहा है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायल एक छात्र का नाम लक्षित और दूसरा तशिक मलिक है। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी अभिषेक यादव और सी.ओ सिटी कुलदीप कुमार के साथ एस.डी.एम सदर परमानंद झा भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ मेरठ के लिए भिजवाया गया। रास्ते में कहीं जाम में एम्बुलेंस न फंसे, इसके लिए भी एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस के साथ ही मेरठ एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी से वार्ता की।

बच्चों के परिजनों में मचा कौहराम:

मेरठ स्थित एक निजी हॉस्पिटल के प्रबंधन से भी बात कर घायलों को तत्काल समुचित उपचार देने की व्यवस्था की गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही घायल बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में भी घायल बच्चों के परिजन पहुंचकर अपने लाडलों की कुशलक्षेम लेने लगे। जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किए गए गम्भीर घायल बच्चों में दो सगे भाई लक्षित मलिक और तेसिक मलिक शामिल है, वहीं गांव पीनना के प्रधान का बेटा समीर और एक बच्ची दधेडू निवासी सलीम की बेटी बताई जा रही है।

ए.डी.जी यातायात ने परखीं कंट्रोल रूम की व्यवस्था, समीक्षा कर दिए सुझाव।

 

ए.डी.जी यातायात ने परखीं कंट्रोल रूम की व्यवस्था, समीक्षा कर दिए सुझाव।

मेरठ। 17 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था में जान फूंकने के लिए ए.डी.जी यातायात ज्योति नारायण सिंह दो दिनों के लिए शहर में डेरा डाले हुए है। गुरुवार को ए.डी.जी ने पहले कंट्रोल रूम में लगे सभी कैमरों की समीक्षा की। उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को बाडी वार्न कैमरा लगाने की सलाह दी गई है। ताकि ड्यूटी के समय पूरा समय रिकार्ड हो सकें। उसके बाद यातायात के उपकरणों की जांच की गई। खराब पड़े उपकरणों को सही कराने और नये उपकरणों को प्रपोजल देने के लिए कहा गया है। उसके बाद ए.डी.जी ने जनपद में हादसों की समीक्षा की है। रोड एक्सीडेंट में मारे जाने वाले लोगों को बचाने का प्रयास करने के बारे में बताया गया। सभी हादसे वाले प्वाइंट को दुरुस्त करने की बात कही है। उसके बाद ए.डी.जी ने पुलिस लाइन में सभी शीर्ष अफसरों से मीटिंग शुरू कर दी। उसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों से भी मीटिंग की गयी। शाम के समय एडीजी का शहर में निकले उन्होने उन प्वाइंट को देखा जो जाम का कारण बन रहे है। इस दौरान एस.पी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में पहली बार अलग-अलग ब्लड ग्रुप का गुर्दा प्रत्यारोप।

 

मेरठ के न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में पहली बार अलग-अलग ब्लड ग्रुप का गुर्दा प्रत्यारोप।


मेरठ। 17 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) अलग अलग ग्रुप को गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा मेरठ में आरंभ हो गयी है। न्यूट्रिमा हॉस्पिटल ने एक ऐसे मरीज को  गुर्दा का सफलतापूर्व प्रत्यारोपण किया है। जिसे मरीज व गुर्दा दान कर्त्ता अलग अलग ब्लड ग्रुप के थे। मीडिया को जानकारी देते हुए डा.संदीप गर्ग ने बताया यह प्रक्रिया काफी जटिल है। अभी तक यह सुविधा दिल्ली व विदेशो में प्रयोग होती रही है। मेरठ में इस प्रकार को गुर्दा प्रत्यारोपण महिला मरीज का किया गया है। जिसमें महिला का ब्लड ग्रुप अलग था। जबकि दानकर्ता का ब्लड ग्रुप अलग था। गुर्दा प्रत्यारोपण करने के लिए मरीज को इंजेक्शन द्वारा रोगी के एंटीबॉडी खत्म किया गया। ताकि गुर्दा दाता का गुर्दा अलग ग्रुप होने के कारण प्राप्तकर्त्ता के शरीर में लगा कर वह सफलतापूर्वक कार्य कर सके। उन्होंने बताया यह प्रक्रिया बेहद सफल हुई। उन्होने बताया गुर्दा प्राप्त करने वाली महिला ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप थी जब दानकर्ता पुत्री बी-पॉजिटिव ग्रुप की थी। दोनों ही हापुड के रहने वाले है। उन्होंने बताया यह प्रक्रिया करने के लिये डा.शालीन शर्मा, डा.भरत चन्द्र गर्ग, डा.अवनीत राणा, डा.स्वेता गर्ग की टीम का सहयोग रहा। उन्होंने बताया मरीज को तीन महीने के अंदर इंफेक्शन भी हुए उनका  उपचार करने बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है। डा.संदीप गर्ग ने बताया इस गुर्दा प्रत्यारोपण को करने के  लिये बहुत सारी जांचों को करना पडता है। उन्होने बताया गुर्दा प्रत्यारोपण के जिला ऑर्गन ट्रांसप्लांट से एन.ओ.सी लेने की आवश्यकता होती है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया आरंभ होती है।



यूक्रेन-रूस संकट: UNSC की बैठक में भारत ने कहा- सभी पक्ष शांति से हल निकालें

 

यूक्रेन-रूस संकट: UNSC की बैठक में भारत ने कहा- सभी पक्ष शांति से हल निकालें


नई दिल्ली। 17 फरवरी 2022 ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज ) यूक्रेन और रूस में जारी तनाव को लेकर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में भारत ने दोनों पक्षों को शांति से काम लेने के लिए कहा है।गुरुवार को यूक्रेन पर यूएनएससी बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा हासिल करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए। इस मामले को हल करने के लिए शांत और रचनात्मक कूटनीति की जरूरत है।टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, 20,000 से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं। भारतीय नागरिकों की भलाई हमारे लिए प्राथमिकता है। भारत की रुचि एक ऐसा समाधान खोजने में है जो इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाए। हम गंभीर और निरंतर राजनयिक प्रयासों से स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने आह्वान को दोहराते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में यूक्रेन और रूस में हुए मिन्स्क समझौता का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर सभी पक्षों को मानना चाहिए।






रूस-अमेरिका के एक दूसरे पर आरोप

रूस ने यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं। जिसके बाद ये अंदेशा है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला हो सकता है। हालांकि रूस लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि उसका यूक्रेन पर आक्रमण करने की कोई योजना है। बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की बात पर नाराजगी जताई जा रही है। रूस की ओर से अमेरिका और दूसरे देशों पर यूक्रेन या किसी भी पूर्व-सोवियत देश को नाटो में शामिल ना किए जाने के लिए कहा जा रहा है।

बैठक में अमेरिका ने कहा कि ये संकट इस परिषद के प्रत्येक सदस्य और दुनिया के सभी देशों को सीधे प्रभावित कर रहा है। रूस स्पष्ट रूप से दुनिया को बताए कि वो क्या करने जा रह है। वो अपने सैनिकों को वापस बुलाए और राजनयिकों को बातचीत के लिए भेजे। वहीं रूस ने यूएनएससी में कहा कि पश्चिम देश का एकमात्र लक्ष्य युद्ध करना है। अगर ऐसा नहीं होता तो यूक्रेन सरकार मिन्स्क समझौते को लागू करने के लिए मजबूर होती। ऐसा ना होने का मतलब साफ है कि पश्चिम रूस के साथ युद्ध चाहता है।

रूस यूक्रेन सीमा पर बढ़ी सेना

रूस ने यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं। जिसके बाद ये अंदेशा है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला हो सकता है। हालांकि रूस लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि उसका यूक्रेन पर आक्रमण करने की कोई योजना है। बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की बात पर नाराजगी जताई जा रही है। रूस की ओर से अमेरिका और दूसरे देशों पर यूक्रेन या किसी भी पूर्व-सोवियत देश को नाटो में शामिल ना किए जाने के लिए कहा जा रहा है।



भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...