मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

11 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 2022 का आयोजन साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत हरियाणा में किया गया।

11 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 2022 का आयोजन साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत हरियाणा में किया गया।



सोनीपत हरियाणा। 22 फरवरी 2022 ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भारतीय कुराश महासंघ के तत्वधानव में दिनांक 18 से 20 फरवरी तक 11 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 2022 का आयोजन साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत हरियाणा में किया गया। इसमें 22 राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव भावना शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मेरठ, संभल, इलाहाबाद, शामली आदि के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में मेरठ की नविका ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, +85 (ओपन) में जया ने कांस्य पदक तथा संभल की पलक मलिक ने 57 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव भावना शर्मा, इलाहाबाद से राजपाल यादव तथा संभल से भोले सिंह त्यागी ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रश महासंघ के उपाध्यक्ष वह भारतीय कुराश महासंघ के चेयरमैन जगदीश टाइटलर व भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली, तकनीकी अधिकारी राजन वर्गीस तथा कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जे वी चिकारा जी, अजय पुंडीर, आशीष गौड़, देवेश सिंह आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...