बुधवार, 20 अक्तूबर 2021

नई दिल्ली हैदरपुर में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया

नई दिल्ली हैदरपुर में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली







नई दिल्ली।मंगलवार शाम को दिल्ली के हैदरपुर गांव में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, यह प्रोग्राम रणधीर चुनयाना द्वारा कराया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय चेयरमैन श्री संजय गहलोत जी को बुलाया गया साथ साथ एम सी डी पर्यावरण सहायक भी आमंत्रित रही। यहां पर चेयरमैन साहब ने अपने सम्बोधन में भागवान वाल्मीकि जी पर खूब प्रकाश डाला, गहलोत जी के साथ यूनियन के साथी भी मौजूद रहे जिनमे प्रमुख रूप से एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आज़ाद बागड़ी, कोषाध्यक्ष सुरेशपाल बेनीवाल, संगठन मंत्री जोगिन्दर बहोत, उपाध्यक्ष कर्मवीर भारती, उपाध्यक्ष राजकुमार छोकर, दीपक व यूनियन के शहादरा साउथ ज़ोन के अध्यक्ष प्रमोद मेहरोलिया ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

राष्ट्रीय मानव एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के बौद्ध और सर्व संस्थापक सुनील जैन वाल व समस्थ टीम ने भगवान् महा ऋषि वाल्मीकि जन्मदिवस बड़े धूम धाम से मनाया

राष्ट्रीय मानव एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के बौद्ध और सर्व संस्थापक सुनील जैन वाल व समस्थ टीम ने भगवान् महा ऋषि वाल्मीकि जन्मदिवस बड़े धूम धाम से मनाया

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ















मेरठ।आज दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय मानव एकता संस्था के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  आर के बौद्ध  की अध्यक्षता में और प्रदेश अध्यक्ष  सतपाल सिंह काजीपुर  के नेतृत्व में  रामायण रचयिता नारी रक्षक दयावान महान शिक्षक महा ऋषि वाल्मीकि प्रकट उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरके बौद्ध जी ने कहा भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव के मौके पर मैं आज युवाओं को यह संदेश देना चाहता हूं की भगवान वाल्मीकि के हाथ में कलम है और सामने रखा हुआ एक पुस्तक है जो यह संदेश देता है कि तुम उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करके अपने तथा अपने समाज के भाग्य का उदय कर सकते हो । इसी मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह काजीपुर ने सैकड़ों सैकड़ों लोगों को पेन भेंट कर इस संदेश को पूर्ण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सर्व संस्थापक आदरणीय सुनील  जैनवाल जी रहे उन्होंने इस मौके पर घोषणा करते हुए जितेंद्र प्रधान को मेरठ मंडल यूथ  अध्यक्ष घोषित किया ।और सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई दी। कहां जिस तरह से राष्ट्रीय मानव एकता संघ के मेरे सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ता गण समाज हित हेतु नित नए कार्य कर रहे हैं। चाहे रक्तदान शिविर हो चाहे समाज को युवाओं को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाता हो । चाहे बच्चों को कलम की ताकत का एहसास कराया जाता हो चाहे किसी भी धर्म जाति के निर्बल व्यक्ति की सहायता के लिए कार देखे जाते हो इन सभी कार्यों के लिए मेरे सभी साथी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने संगठन की विचारधारा को स्वीकार किया और संगठन के मानवतावादी सिद्धांत की सराहना की इस मौके पर महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शालिनी सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीरज टॉक ,मेरठ जिला प्रभारी कपिल चावला, मेरठ जिला कोषाध्यक्ष राजू , जिला सचिव  कृष्ण पाल ,मेजर साहब, बहन पदमा, नरेश फौजी ,डॉ दीपक  अनेकों अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला का परशुराम स्वाभिमान सेना ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला का परशुराम स्वाभिमान सेना ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ।  पंडित सुनील भराला अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद विभाग का परशुराम स्वाभिमान सेना मेरठ द्वारा केक काटकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा, महानगर अध्यक्ष भारद्वाज, महानगर महामंत्री राज शर्मा, गोपाल शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अंकित भारद्वाज,मुकेश शर्मा, पवन भारद्वाज एवं अन्य सेना के पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

सुभारती विश्वविद्यालय में भव्य रूप से मनाया जाएगा अखण्ड भारत का स्वतन्त्रता दिवस



सुभारती विश्वविद्यालय में भव्य रूप से मनाया जाएगा अखण्ड भारत का स्वतन्त्रता दिवस

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21.10.2021 को ‘‘अखण्ड भारत का स्वतन्त्रता दिवस‘‘ भव्य रूप से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रातः 08:30 बजे प्रभात फेरी निकलेगी एवं प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद अतिथियों का उद्बोधन होगा व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिनमें ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही अखण्ड भारत के इतिहास व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बलिदान एवं उनके शौर्य की गाथा से सभी को रूबरू कराया जाएगा। पहला सत्र प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक, दूसरा सत्र 02:00 बजे से 03:30 बजे तक एवं तीसरा सत्र 03:30 बजे से 05:30 बजे तक होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे ‘‘बीटिंग दी रिट्रीट‘‘ समारोह होगा जो मेरठ की क्रांतिधरा के लिये गौरवान्वित पल होगा। संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम कोरोना की समस्त सावधानियों पर अमल करके आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पोत्र श्री चन्द्र कुमार बोस मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार पधारेंगे।

सरधना में वाल्मीकि प्रकट दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया , सरधना विधायक , और एस डी एम ने आकर किया दीप दान

 सरधना में वाल्मीकि प्रकट दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया , सरधना विधायक , और एस डी एम ने आकर किया दीप दान

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।सरधना/मेरठ
















सरधना/मेरठ। आज दिनांक 20/10/21 दिन बुधवार को तिरकालदर्शी परमपिता भगवान महर्षि वाल्मीकि  के प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे वाल्मीकि मंदिर से मन्दिर कमेटी द्वारा प्रभात फेरी वाल्मीकि समाज के घर "भ्रमण कराते हुए श्री मन्दिर पहुच कर ध्वजा रोहन किया गया। मंदिर में सुबह 9 बजे पूजा अर्चना कर  हवन कराया गया। मुख्य अतिथि सरधना विधायक संगीत सोम रहे। संगीत सोम ने फीता काटकर वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। माननीय मुख्य अतिथि संगीत सोम ने समाज को संबोधित करते हुए हिंदुत्व की आन ,भगवान रामचन्द्र को जगत में अपने महाकाव्य से उजागर करने वाले, सीता माता को अशिया देने वाले लव - कुश के शिक्षक आदि कवि महर्षि भगवान वाल्मीकि हमारे प्रेरणा स्रोत है।जिनके पद चिन्हों पर चलकर हमे अपने हिंदुत्व व उनकी परम उदारता मानवता को अपने अंदर सदैव  सहेज कर रखना है।सर्व समाज तथा मानवता संसार में कायम रह सके। उनके विचार उपरान्ह मिष्ठान वितरित किया गया। तथा शाम 7 बजे भगवान महर्षि वाल्मीकि  के समक्ष  51 दीप प्रज्वलित कर समाज के उद्धार हेतु भगवान वाल्मीकि से प्रार्थना की गई । व महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से भजन कीर्तन कराया गया। मुख्य रूप से  उपस्थित  रहे मंदिर कमेटी प्रबंधक  प्रेम बाबू, संजय सिंह महामंत्री, मुकेश चड्ढा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, रवि टांक, जीतू , मोहन वीर वाल्मीकि, सुभाष चावरियां ,शुगन चन्द्र धींगान,संदीप धींगान, दिनेश कुमार टाक व समस्त वाल्मीकि समाज मौजूद रहे। 

मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय मानव एकता संस्था के सर्व संस्थापक सुनील जैनवाल के निर्देश पर रक्त दान किया गया।

 आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय  मानव एकता संस्था के सर्व संस्थापक सुनील जैनवाल  के निर्देश पर रक्त दान किया गया। 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ

ब्लड डोनेट करने को तैयार राष्ट्रीय मानव एकता संघ के पदाधिकारी गण

ब्लड डोनेट करते राष्ट्रीय उपाधयक्ष राजीव पवार साथ मे  संस्थापक सुनील जैन वाल

ब्लड डोनेट कर सभी अपने सेर्टिफेक्ट के साथ

राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सर्व संस्थापक सुनील जैन वाल और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन वीर सिंह ब्लड डोनेट करते हुए

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी सिंह ने किया ममता सिरोही को फूल माला डालकर सम्मानित












मेरठ।राष्ट्रीय मानव एकता संघ ने अनेकों परिवारों  ने अपने घर के सदस्यो को रक्त की आवश्यता  पढ़ने पर रक्त की व्यवस्था ना होने  के   कारण अपने परिजनों को खो दिया है जो बहुत ही दुख की बात है ,इसी कारण को मद्देनजर रखते हुए राष्टीय मानव एकता संस्था ने रक्तदान शिविर कमिश्नरी पार्क में लगाया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में साथियों ने रक्तदान किया जिससे  जरूरतमंदो की मदद की  जा  सके । धरती पर जन्मे सभी मनुष्यों  के दो हाथ ,पैर कान आंख  एक नाक मुंह  और यहां तक कि खून भी  एक ही  रंग का है । जब सभी मनुष्यो की संरचना प्रकृति ने  एक समान  की है तो हम क्यों गैरबराबरी असमानता को तवज्जो देते है ,,, संस्था जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता   को स्थापित करना चाहती है इसीलिए किसी भी मरीज को जब रक्त की जरूरत होती है तो उस समय खून देने वाले का ब्लड ग्रुप मालूम   किया जाता है ।

ना कि उसकी क़ौम,या मजहब जब अस्पताल से ब्लड लेते है तो क्या ये मालूम करके ब्लड लिया जाता है कि ये किस जाति धर्म के डोनर का है । नहीं । केवल जरूरतमंद को उस समय मरीज के स्वास्थ्य  हेतु रक्त चाहिए होता है । राष्टीय मानव एकता संस्था  देश में मानवता ,, समानता ,, बंधुत्वता को स्थापित करने का प्रयास कर रहा है इसीलिए समय समय पर सर्व समाज हित हेतु कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाया जाता रहता है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय  वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मोहन वीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव पवार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह काजीपुर,  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवेश रोहतगी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष  कुमारी शालिनी सिंह, प्रदेश सचिव शिवकुमार, जिला अध्यक्ष राजेश सेठी,  मंडल उपाध्यक्ष सुधीर के महल , जिला प्रभारी कपिल चावला ,जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान , महानगर अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह ,   यूथ जिलाध्यक्ष  राहुल डिंगया , महिला विंग महानगर अध्यक्ष ममता सिरोही , जिला मीडिया प्रभारी नन्नू सिंह बहन पदमा  जॉनसन,  बहन रश्मि शर्मा ,   बहन सुमन त्यागी,  दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष अमरपाल सिंह बेनीवाल,   हस्तिनापुर विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज कांगड़ा, बड़ी तादात में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

संघे शक्ति सर्वदा । 

राष्टीय मानव एकता की क्या पहचान ,,,,, मानव मानव एक समान ,,,

सोमवार, 18 अक्तूबर 2021

किसानों के 'रेल रोको' से बिजली न हो जाए गुल, पावर प्लांटों के लिए कोयला ले जा रहीं ट्रेनें फंसी

 किसानों के 'रेल रोको' से बिजली न हो जाए गुल, पावर प्लांटों के लिए कोयला ले जा रहीं ट्रेनें फंसी

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली









नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा पर संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को छह घंटे के 'रेल रोको' प्रदर्शन से उत्तर रेलवे मंडल में 150 जगहों पर असर पड़ा और करीब 293 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुल 150 मालगाड़ियों पर 'रेल रोको' का असर हुआ, जिनमें से 75 ट्रेनें बिजली प्लांटों के लिए कोयला लेकर जा रही थीं। राजस्थान और हरियाणा में कुछ प्रखंडों में रेल यातायात बाधित रहा, 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया और एक ट्रेन का रूट डाइवर्ट किया गया। 

अधिकारी ने बताया कि उत्तर रेलवे मंडल पर जिन ट्रेनों पर प्रदर्शन का असर पड़ा, उनमें चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल है। लुधियाना से इसे सुबह सात बजे गंतव्य के लिए रवाना होना था लेकिन फिरोजपुर-लुधियाना प्रखंड में अवरोध के कारण यह वहां फंसी रही। नयी दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस शम्बू स्टेशन के पास रोक दी गयी क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने साहनेवाल और राजपुरा के समीप रेल की पटरियां अवरुद्ध कर दी थीं। 

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...