मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय मानव एकता संस्था के सर्व संस्थापक सुनील जैनवाल के निर्देश पर रक्त दान किया गया।

 आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय  मानव एकता संस्था के सर्व संस्थापक सुनील जैनवाल  के निर्देश पर रक्त दान किया गया। 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ

ब्लड डोनेट करने को तैयार राष्ट्रीय मानव एकता संघ के पदाधिकारी गण

ब्लड डोनेट करते राष्ट्रीय उपाधयक्ष राजीव पवार साथ मे  संस्थापक सुनील जैन वाल

ब्लड डोनेट कर सभी अपने सेर्टिफेक्ट के साथ

राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सर्व संस्थापक सुनील जैन वाल और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन वीर सिंह ब्लड डोनेट करते हुए

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी सिंह ने किया ममता सिरोही को फूल माला डालकर सम्मानित












मेरठ।राष्ट्रीय मानव एकता संघ ने अनेकों परिवारों  ने अपने घर के सदस्यो को रक्त की आवश्यता  पढ़ने पर रक्त की व्यवस्था ना होने  के   कारण अपने परिजनों को खो दिया है जो बहुत ही दुख की बात है ,इसी कारण को मद्देनजर रखते हुए राष्टीय मानव एकता संस्था ने रक्तदान शिविर कमिश्नरी पार्क में लगाया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में साथियों ने रक्तदान किया जिससे  जरूरतमंदो की मदद की  जा  सके । धरती पर जन्मे सभी मनुष्यों  के दो हाथ ,पैर कान आंख  एक नाक मुंह  और यहां तक कि खून भी  एक ही  रंग का है । जब सभी मनुष्यो की संरचना प्रकृति ने  एक समान  की है तो हम क्यों गैरबराबरी असमानता को तवज्जो देते है ,,, संस्था जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता   को स्थापित करना चाहती है इसीलिए किसी भी मरीज को जब रक्त की जरूरत होती है तो उस समय खून देने वाले का ब्लड ग्रुप मालूम   किया जाता है ।

ना कि उसकी क़ौम,या मजहब जब अस्पताल से ब्लड लेते है तो क्या ये मालूम करके ब्लड लिया जाता है कि ये किस जाति धर्म के डोनर का है । नहीं । केवल जरूरतमंद को उस समय मरीज के स्वास्थ्य  हेतु रक्त चाहिए होता है । राष्टीय मानव एकता संस्था  देश में मानवता ,, समानता ,, बंधुत्वता को स्थापित करने का प्रयास कर रहा है इसीलिए समय समय पर सर्व समाज हित हेतु कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाया जाता रहता है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय  वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मोहन वीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव पवार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह काजीपुर,  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवेश रोहतगी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष  कुमारी शालिनी सिंह, प्रदेश सचिव शिवकुमार, जिला अध्यक्ष राजेश सेठी,  मंडल उपाध्यक्ष सुधीर के महल , जिला प्रभारी कपिल चावला ,जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान , महानगर अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह ,   यूथ जिलाध्यक्ष  राहुल डिंगया , महिला विंग महानगर अध्यक्ष ममता सिरोही , जिला मीडिया प्रभारी नन्नू सिंह बहन पदमा  जॉनसन,  बहन रश्मि शर्मा ,   बहन सुमन त्यागी,  दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष अमरपाल सिंह बेनीवाल,   हस्तिनापुर विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज कांगड़ा, बड़ी तादात में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

संघे शक्ति सर्वदा । 

राष्टीय मानव एकता की क्या पहचान ,,,,, मानव मानव एक समान ,,,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...