रविवार, 9 मई 2021

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे स्वतंत्रता सेनानी ललती राम का कोरोना से निधन

 

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे स्वतंत्रता सेनानी ललती राम का कोरोना से निधन

by प्रवेश कुमार रोहतगी - 2 hours ago in देश

आज सुभाष चंद्र बोस से जुड़े एक अध्याय का कहीं ना कहीं अंत हो गया है। बोस की आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) के सिपाही, नेता जी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) के साथी रहे स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन ललती राम (freedom fighter Lalati Ram) का रविवार सुबह कोरोना से निधन हो गया। करीब 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को परिवार के सदस्य शनिवार को पीजीआई रोहतक लेकर गए थे। अल-सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया और ललती राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र ने लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी ललती राम के निधन के समाचार से दुखी हूं, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ललती राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखाा कि – आजाद हिंद फौज के सिपाही, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी व स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन श्री ललती राम जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति !

हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमेन थे

जानकारी हो कि स्वतंत्रा सेनानी ललती राम हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमेन थे। जिनका नेताजी सुभाष चंद्र बोस बच्चे की तरह ख्याल रखते थे। आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही रहे ललती राम, को आइएनए में रहते हुए बहादुरी के लिए 3 मेडल मिले हैं। वे अम्बाला, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड, जापान, कोलकाता (जगरकचा) जेल में भी रहे हैं। ललती राम के परिवार से पांचों बेटे पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए देश सेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर सेना में भर्ती हुए। बाद की पीढ़ी की बात हो तो 9 पौत्रों में से 5 पौत्र फौज में है तथा एक पौत्री पुलिस में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...