सोमवार, 13 जून 2022

आसमान छू गई IPL के मीडिया अधिकारों की नीलामी, गावस्कर बोले- इतनी रकम की उम्मीद नहीं की थी

 आसमान छू गई IPL के मीडिया अधिकारों की नीलामी, गावस्कर बोले- इतनी रकम की उम्मीद नहीं की थी



नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकारों का मूल्य इतनी ऊंचाईयों को छू लेगा। मुंबई में सोमवार, 13 जून को नीलामी के दूसरे दिन सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण के अधिकार 44,070 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने से बीसीसीआई कम से कम 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का अमीर बनने के लिए तैयार है।गावस्कर ने मंगलवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि आईपीएल मीडिया अधिकारों का मूल्य आईपीएल की लोकप्रियता को दर्शाता है और साथ ही यह भी तय है फैंस को इसका कवरेज लगातार मिलता रहेगा।सोमवार को, बीसीसीआई को पैकेज ए और बी की नीलामी से 410 मैचों के लिए 44,070 करोड़ रुपये पक्के हो गए। ये पैसे 2023 से 2027 तक 5 साल की अवधि के लिए भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार के लिए मिलेंगे। स्टार इंडिया ने 2017 में 2018 से 2022 के लिए टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए जो पैसा दिया था उससे यह रकम तीन गुना ज्यादा बड़ी है।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

पी चिदंबरम की बाईं पसली में आया फ्रैक्चर, कांग्रेस ने कहा- विरोध के दौरान पुलिस ने की धक्कामुक्की

पी चिदंबरम की बाईं पसली में आया फ्रैक्चर, कांग्रेस ने कहा- विरोध के दौरान पुलिस ने की धक्कामुक्की



नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) राहुल गांधी के समर्थन में सोमवार को राजधानी दिल्ली में हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम चोटिल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पी चिदंबरम की बाईं पसली में फ्रैक्चर हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि विरोध के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की की थी, जिसकी वजह से उन्हें चोट लगी है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि चिदंबरम के अलावा पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

10 दिन में रिकवर होंगे चिदंबरम!

इस मामले में पी चिदंबरम ने ट्वीट कर बताया है कि विरोध खत्म होने के बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया और डॉक्टर ने कहा है कि अगर हेयरलाइन में फ्रैक्चर होगा तो लगभग 10 दिन में आप ठीक हो जाएंगे, मैं अभी ठीक हूं और कल अपने काम पर जाऊंगा।




 कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/
.
.
Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=
.
.
YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA
.
.
Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public
.
.
Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887
.
.
Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09
.
.
Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

काम की खबर IT की नौकरी छोड़ गधा पालने लगा शख्स, दूध बेचकर हर महीने हो रही 17 लाख की कमाई

 काम की खबर IT की नौकरी छोड़ गधा पालने लगा शख्स, दूध बेचकर हर महीने हो रही 17 लाख की कमाई



नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) नौकरी के ज्यादा अब युवा अपने स्टार्टअप पर फोकस कर रहे हैं। लाखों की सैलरी वाली नौकरी छोड़ वो अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। अपने आइडियाज को वो स्टार्टअप का रूप दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपकी मुलाकात ऐसे ही एक शख्स से करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर गधे पालन का काम शुरु किया और आज गधे का दूध बेचकर लाखों में कमाई कर रहा है।

गधा पालन का काम

42 साल के श्रीनिवास गौड़ा कर्नाटक में रहते हैं। ग्रैजुएशन तक पढ़ाई कर चुके श्रीवास गौड़ा सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते थे, लेकिन उन्हें हमेशा से अपना कुछ करने की मंशा थी। मौका मिला तो उन्होंने उसे बिना गवाएं शुरू कर दिया। पहले उन्होंने खेती और मुर्गी पालन से शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने गधों को पालना शुरू किया। लोग उनका मजाक उड़ाते थे, लेकिन वो गधी के दूध के फायदे और उसकी खूबियां जानते थे, इसलिए उन्होंने लोगों की बातों को अनसुना कर दिया और गधा पालन में लगे रहे।

आई मुश्किलें, लेकिन हार नहीं मानी

गधा पालन की शुरुआत उन्होंने 20 गधों के साथ की। शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलें आई। गधे ढूंढने में दिक्कतें आती थीं क्योंकि बहुत कम लोग गधों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं उनके जानने वाले और आसपास के लोग इसे लेकर उनका खूब मजाक उड़ाते थे, लेकिन श्रीनिवास जानते थे कि उनका ये व्यवसाय उन्हें बड़ा मुनाफा देगा। कर्नाटक में गधा पालन करने वाले वो पहले शख्स हैं। जबकि देश में उनका स्थान दूसरा है। इससे पहले केरल के एर्नाकुलम में गधा पालन फार्म है।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

आज आसमान में होगा 'गुलाबी' चांद का दीदार, जानें क्‍यों है ये खास

 आज आसमान में होगा 'गुलाबी' चांद का दीदार, जानें क्‍यों है ये खास



नई दिल्‍ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) दुनिया भर आज (मंगलवार) को आसमान में सुंदर नजारा दिखेगा। मंगलवार को पूर्णिमा का चंद्रमा अलग ही रूप में नजर आने वाला है। जिसे स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है भारत में क्‍या दिखाई देगा।चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होगा, जिसे पेरिगी कहा जाता है, जो इसे "सुपरमून" जैसा दिखाई देगा। 14 जून, 2022 को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा जिससे यह सुपरमून बन जाएगा। सुपरमून पृथ्वी पर लोगों के लिए काफी चमकीले और बड़े दिखाई देगा, अगर आसमान साफ​​​​हो तो मंगलवार को ये सुंदर नजारा आप देख सकेंगे।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

एक फूल 1000 रुपये तक ! इसकी खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, जानिए ब्रह्म कमल की विशेषता

 एक फूल 1000 रुपये तक ! इसकी खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, जानिए ब्रह्म कमल की विशेषता




नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) ब्रह्म कमल  के फूल दुर्लभ होने के साथ महंगे भी हैं। कीमत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ब्रह्म फूल की कीमत 1000 रुपये तक जाती है। नैसर्गिक रूप से ब्रह्म कमल उत्तराखंड की वादियों में खिलता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इस फूल के उत्तराखंड से बाहर खिलने की खबरें भी सामने आई हैं। ब्रह्म कमल छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में भी खिल रहा है। कृषि मामलों के जानकारों की मानें तो इस फूल की खेती की जा सकती है। ब्रह्म कमल को उपजाने के लिए नियंत्रित वातावरण बनाने और मिट्टी के उपचार की जरूरत पड़ती है। मुख्य रूप से ब्रह्म कमल रात में खिलता है। पूरे साल में ब्रह्म कमल केवल जुलाई से सितंबर के दौरान ही खिलते हैं। पढ़िए ब्रह्म कमल से जुड़ी रोचक बातें, जानिए कैसे करें ब्रह्म कमल की खेती।

कब खिलता है ब्रह्म कमल

ब्रह्म कमल की खेती से लाखों की आमदनी की जा सकती है। एक फूल की कीमत 500-1000 रुपये के बीच होती है। खास बात ये कि इसके फूल पानी में नहीं खिलते। रात में खिलने वाला ब्रह्म कमल केवल जुलाई से सितंबर के दौरान ही खिलता है।ब्रह्म कमल सिर्फ रात में ही खिलता है सुबह होते ही इसका फूल की पंखुड़ियां अपने आप बंद हो जाती हैं। यह एकमात्र ऐसा फूल है जिसकी पूजा की जाती है। माना जाता है इस फूल के दर्शन से मनोकामना पूरी होती है।

बीमारियों के इलाज में ब्रह्म कमल का इस्तेमाल

ब्रह्म कमल में कई मेडिसिनल गुण होते हैं। जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्रह्म कमल कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर है। जानकारों की मानें तो पुरानी खांसी की बीमारी ठीक करने में ब्रह्म कमल रामबाण है। वनस्पति विज्ञान में ब्रह्म कमल को एपीथायलम ओक्सीपेटालम या Saussurea obvallata नाम से पहचाना जाता है। लोगों की मान्यता है ब्रह्म कमल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं। इससे निकलने वाली बूंदों को जमा कर पीने से थकान मिट जाती है। ब्रह्म कमल से कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों का इलाज भी होता है। लीवर संक्रमण और यौन रोगों के इलाज में भी ब्रह्म कमल काफी उपयोगी है।

ब्रह्म कमल की रोपाई

ब्रह्म कमल की खेती का प्लान बनाने वाले लोगों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ब्रह्म कमल की रोपाई से पहले मिट्टी और गोबर की खाद को अच्छी तरह मिला लेना चाहिए। मिट्टी के उपचार के बाद ब्रह्म कमल की पत्ती को 3-4 इंच की गहराई में रोपा जाता है। अगर गमले में रोपाई की गई है, तो बुआई के बाद पानी भरना है।

ऐसे वातावरण में खिलता है ब्रह्म कमल

ब्रह्म कमल का पौधा ऐसी जगह रखें जहां सूरज की सीधी रोशनी म आती हो। पौधा बड़ा होने के बाद ब्रह्म कमल में केवल इतनी सिंचाई करनी है, जिससे मिट्टी की नमी बनी रहे। ब्रह्म कमल को विकसित होने में कम पानी लेकिन नियंत्रित वातावरण की जरूरत पड़ती है।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

आज फिर ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, दिल्ली में इन रास्तों पर नहीं जाने की सलाह

 आज फिर ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, दिल्ली में इन रास्तों पर नहीं जाने की सलाह




नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को राहुल गांधी से ईडी कार्यालय में पूछताछ हुई। यह पूछताछ तकरीबन 11 घंटे चली। आज एक बार फिर से ईडी राहुल गांधी से इस मामले में पूछताछ करेगी। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के तमाम नेता और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते कई रास्तों को कल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किया था। आज एक बार फिर से राहुल गांधी ईडी के कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। जिसको देखते हुए आज एक बार फिर से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवायजरी जारी की है उसमे कहा हैकि कृपया आप लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड की ओर सुबह 7 बजे से 12 बजे के बीच ना जाएं। इन रास्तों पर विशेष प्रबंध किया गया है,लिहाजा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, लिहाजा इन रास्तों पर जाना संभव नहीं होगा। इसके अलावा गोल मेथी जंक्शन, तुगलक जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की ओर भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच लोगों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

आज के डीजल और पेट्रोल के नए रेट

 आज के डीजल और पेट्रोल के नए रेट 




नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं। आइये जानते हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट

दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।

कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।

मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।

चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।

अपने शहर का रेट चेक करने का तरीका

अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के उपभोक्ता हैं तो HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

कीमत तय करने का ये है आधार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...