सोमवार, 13 जून 2022

आज फिर ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, दिल्ली में इन रास्तों पर नहीं जाने की सलाह

 आज फिर ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, दिल्ली में इन रास्तों पर नहीं जाने की सलाह




नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को राहुल गांधी से ईडी कार्यालय में पूछताछ हुई। यह पूछताछ तकरीबन 11 घंटे चली। आज एक बार फिर से ईडी राहुल गांधी से इस मामले में पूछताछ करेगी। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के तमाम नेता और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते कई रास्तों को कल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किया था। आज एक बार फिर से राहुल गांधी ईडी के कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। जिसको देखते हुए आज एक बार फिर से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवायजरी जारी की है उसमे कहा हैकि कृपया आप लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड की ओर सुबह 7 बजे से 12 बजे के बीच ना जाएं। इन रास्तों पर विशेष प्रबंध किया गया है,लिहाजा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, लिहाजा इन रास्तों पर जाना संभव नहीं होगा। इसके अलावा गोल मेथी जंक्शन, तुगलक जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की ओर भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच लोगों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...