गुरुवार, 10 मार्च 2022

किठौर विधानसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने मारी बाजी मारकर भाजपा प्रत्याशी सतवीर त्यागी को किया ढेर।

 किठौर विधानसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने मारी बाजी मारकर भाजपा प्रत्याशी सतवीर त्यागी को किया ढेर।














मेरठ। 11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) किठौर में सपा गठबंन के नेता शाहिद मंजूर और भाजपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक सत्यवीर त्यागी का कड़ा मुकाबला जारी रहा। बसपा से केपी मावी और कांग्रेस से बबीता गुर्जर ने भी चुनाव लड़ा है। शाहिद मंजूर किठौर से लगातार तीन बार विधायक रह चुके थे। 2017 में शाहिद को भाजपा के सत्यवीर त्यागी ने 20822 मतों से हराकर विधानसभा में दस्तक दी थी। सत्यवीर दोबारा जीतने में कामयाब नहीं हो सके ।मतगणना के अंतिम राउंड में 2388 मतों से शाहिद मंजूर बाजी मार ले गए।

पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर रहा जबरदस्त मुकाबला, सरधना में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को किया चित

 

पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर रहा जबरदस्त मुकाबला, सरधना में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को किया चित












मेरठ।11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) मेरठ की हॉट सीट सरधना विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के अतुल प्रधान ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हरा दिया है।उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। वर्ष 2017 में प्रचंड लहर में जहां मेरठ जिले की छह सीटें जहां भाजपा की झोली में जा गिरी थीं, वहीं इस बार पार्टी कांटे के मुकाबले में फंसी रही। कैंट सीट पर सबकी निगाहें हार-जीत के अंतर पर लगी थीं। सरधना में संगीत सोम की हैट्रिक कड़े मुकाबले में फंसी, तो हस्तिनापुर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक की साख दांव पर लगी थी। किठौर में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर कड़े मुकाबले में फंसे रहे। किसान आंदोलन के सबसे ज्यादा असर वाली सिवालखास सीट को भाजपा इस बार नहीं बचा सकी। कैंट को छोड़ जिले की बाकी छह सीटों पर हार-जीत का अंतर बेहद करीबी रहा। 

सरधना विधानसभा सीट : संगीत सोम की नहीं लगी हैट्रिक, अतुल ने जीता जनता का दिल  

सरधना में बड़ा सवाल यह था कि भाजपा और विधायक संगीत सोम हैट्रिक लगाएंगे या फिर सपा के अतुल प्रधान बाजी मारेंगे। लगातार दो बार से संगीत सोम जीत रहे थे। सरधना विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता सबसे ज्यादा हैं। साथ ही ठाकुर चौबीसी का भी बड़ा प्रभाव है। इसके अलावा जाटव, गुर्जर, सैनी और जाट मतदाता भी हराने और जिताने का दम रखते हैं। साल 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सरधना काफी सुर्खियों में रहा था।सरधना विधानसभा सीट से सपा रालोद गठबंधन के अतुल प्रधान ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हरा दिया है। संगीत सोम इससे पहले दो बार यहां से चुनाव जीते थे, जबकि अतुल प्रधान दो बार चुनाव हारे थे। सरधना सीट पर ऐसा पहली बार हुआ है जब सपा का कोई प्रत्याशी जीता है। हार जीत का अंतर करीब 18000 वोटों का है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। जब चार राउंड की मतगणना होनी बाकी थी, उससे पहले ही संगीत सोम मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय स्थित मतगणना स्थल से चले गए थे।

मतगणना स्थल पर ही चलते रहे प्रत्याशियों में शब्द बाण

सरधना सीट पर गिनती पर ही चल रहे दोनों प्रत्याशियों में सरधना की हॉट सीट पर गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चलती रही। सरधना सीट पर शुरुआती रुझानों में भाजपा विधायक संगीत सोम 12000 से आगे तक पहुंच गए थे लेकिन आठवें राउंड की मतगणना तक अतुल प्रधान 1489 वोटों से आगे हो गए। दोपहर होने तक सरधना हॉट सीट पर 20 राउंड आते आते स्थिति बदल गई है। जिसके बाद भाजपा विधायक खेमे में हलचल पैदा हो गई है। समर्थक मायूस हो गए। भाजपा विधायक का जो गढ़ था वोटों का वह लगभग टूट गया।  यहां अतुल प्रधान लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। अतुल प्रधान 18160 वोटों से जीते हैं। उन्हें 118047 वोट मिली है, जबकि संगीत सोम को 99887 वोट मिले हैं।

संगीत सोम का घमंड टूटा: अतुल प्रधान

जीत के बाद बोले अतुल प्रधान संगीत सोम का घमंड टूटा, हिंदू मुस्लिम की राजनीति करते थे। लोगों ने सबक सिखाया दलितों का शोषण किया, इसलिए इनकी हार हुई है। हम जनता के बीच रहे इसलिए हम जीते हैं।

हस्तिनापुर का मिथक रहा बरकरार, भाजपा की 7 में से तीन सीटों पर जीत।

 

हस्तिनापुर का मिथक रहा बरकरार, भाजपा की 7 में से तीन सीटों पर जीत।

सरधना, सिवालखास, मेरठ शहर, किठौर सीट पर रालोद-सपा गठबंधन का कब्जा।

मेरठ।11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मिथक को तोडते हुए फिर से सरकार बनाई है। गुरुवार को भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिला है। वही मेरठ में भाजपा की झोली में सात से तीन सीट ही हाथ लग सकी है। सरधना, सिवालखास, किठौर उसके हाथ से खिसक गयी है। सपा के रफीक अंसारी अपनी सीट को बचाने में सफल हुए उन्होंने भाजपा के कमल दत्त शर्मा को हराया। गुरुवार की सुबह कृषि विवि में सिवाल खास, सरधना और हस्तिनापुर विधानसभा और लोहिया नगर मंडी में मेरठ कैंट, मेरठ शहर, किठौर, मेरठ दक्षिण विधान सभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई। सबसे पहले बैलेट पेपर के माध्यम से पड़े वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा में शुरू की गयी। इसके बाद विधानसभा वाईज वोटो की गिनती ई.वी.एम मशीनों से आरंभ हुई। मेरठ कैंट को छोडकर सभी छह सीटों पर कांटे की टक्कर भाजपा व रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के  बीच देखने को मिली। सबसे बड़ी जीत मेरठ कैंट में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरे अमित अग्रवाल  की रही उन्हें149398 वोट मिले। रालोद से मैदान में उतरी मनीषा अहलावत को 41309 मत मिले। जबकि तीसरे ने नम्बर बसपा के अमित शर्मा रहे उन्हें 26493 वोट मिले। भाजपा ने पांचवी लगातार जीत दर्ज की है। मेरठ शहर सीट से शुरुआती बढ़त बनाने के बाद भाजपा के कमल दत्त शर्मा 23 चक्र तक पिछडते चले गये। उन्हें कुल 79930 वोट मिले। सपा के रफीक अंसारी को 106212 वोट मिले। यह सीट रफीक अंसारी ने बरकरार रखी। इस सीट पर 617 नोटा का प्रयोग किया गया। कैंट विधान सभा सीट भाजपा ने बरकरार रखी। यहां पर उतरे अमित अग्रवाल विजयी हुए। अमित अग्रवाल को 160921 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रालोद की मनीषा अहलावत रही जिन्हें 43395 वोट मिले। बसपा के अमित शर्मा को 28247वोट मिले। यहा पर 1074 नोटा का प्रयोग किया गया। किठौर सीट सपा के शाहिद मंजूर ने भाजपा से छिनी। शाहिद मंजूर ने भाजपा के सत्यवीर त्यागी को हराया। शाहिद मंजूर को 106791वोट मिले। भाजपा के सत्यवीर त्यागी को 104403 मिले। बसपा के कुशल पाल मावी 31089 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। मेरठ दक्षिण विधान सभा में सबसे देर से परिणाम आये। 38 राउंड के बाद सोमेन्द्र तोमर ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा के आदिल चौधरी को हराया। सोमेन्द्र तोमर को 129031 मत मिले जबकि सपा के आदिल चौधरी को 121338 वोट। सिवाल खास सीट पर सपा के पूर्व विधायक जो इस बार रालोद के टिकट से मैदान में उतरे थे। उन्होंने भाजपा के मनिंदर पाल सिंह को हराया। रालोद के गुलाम मोहम्मद को 101005 वोट पड़े। जबकि मनिंदर पाल सिंह को 91510 वोट पडे। बसपा के नन्हें खान 29386 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सरधना सीट पर सपा के अतुल प्रधान ने भाजपा फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हराकर सीट पर कब्जा किया। सपा के अतुल प्रधान को 118047 वोट मिले। जबकि भाजपा के संगीत सोम को 99387 वोट मिले। बसपा के संजीव धामा 18075 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। हस्तिनापुर सीट को भाजपा के दिनेश खटीक ने बचा लिया। उन्होने बसपा छोडकर सपा के टिकट से चुनाव लड रहे योगेश वर्मा को हराया। इस तरह इस मिथक को कायम रखा। जो हस्तिनापुर से जीतता है प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। कुल मिलाकर भाजपा ने चार सीटों को गंवाया है। इसका असर आने वाले समय में दिखाई देगा। इसकी गाज भाजपा के पदाधिकारियों पर गिर सकती है।

यू.पी में बड़ी जीत, भाजपा दफ्तर में मनी होली।

 

यू.पी में बड़ी जीत, भाजपा दफ्तर में मनी होली

विकास और सुशासन को मिला आशीर्वादः सीएम योगी।

लखनऊ। 11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर बड़ी जीत के बाद शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलाल लगाकर इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विकास और सुशासन को एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के परिणामों पर पूरे देश की निगाहें थीं। आज भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। इसके लिए जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद। मतगणना को लेकर पिछले दो-तीन दिनों चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार को जनता ने दरकिनार करते हुए भाजपा और सहयोगी दलों को जीत दिलाई है।  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के माडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इसे स्वीकार करते हुए आम जनमानस की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश में जो सुरक्षा का माहौल दिया, लोगों की आस्था को सम्मान दिया, विकास के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया, गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य शुरू हुए हैं, आज उसका परिणाम जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को पूरी तरह से तिलांजली देते हुए 2022 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है।

यूपी में बरकरार रहा योगी-मोदी का जादू। 

यूपी विधानसभा चुनाव को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों का लिटमस टेस्‍ट माना जा रहा था। यही कारण है कि सभी सियासी दलों ने यूपी को फतेह करने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा की केंद्र और राज्‍य सरकार पर हमलावर रहे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सपा की पूर्व सरकार के कथित कुशासन को लेकर अखिलेश यादव को घेरते रहे। उत्‍तर प्रदेश में पीएम मोदी ने कुल 12 वर्चुअल और 32 फिजिकल रैलियां और रोड शो करके कुल 193 सीटों को कवर किया।

वेंक्टेश्वरा में तीन दिवसीय स्काउट एण्ड गाइड कैंप का शुभारभ।

 

वेंक्टेश्वरा में तीन दिवसीय स्काउट एण्ड गाइड कैंप का शुभारभ।


मेरठ। 11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) वैंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूशन संस्थान के प्रांगण में तीन दिवसीय स्काउट एण्ड गाइड कैंप का शुभारंभ हुआ। इस कैंप में महाविद्यालय के बी.एड एवं डी.एल.एड के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, कुलसचिव डा.रविशंकर, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, बी.एड निदेशक डा.बी.सी दूबे, प्राचार्य डा.संजय तिवारी आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एंव स्काउट गाइड ध्वज फहराकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि स्काउट समाज का आइना होता है। शिक्षा निदेशक डा.बी.सी दूबे ने बताया कि बी.एड एवं डी.एल.एड के छात्र एवं छात्राओं के लिए स्काउट/गाइड प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्राचार्य डा.संजय तिवारी ने कहा कि स्काउट/गाइड प्रशिक्षण छात्र/छात्राओं के जीवन देश प्रेम की भावना एवं अनुशासित जीवन जीने की कला विकसित करता है। इस अवसर पर शिक्षा संकाय की ए.ओ.डी पूजा शर्मा एवं शिक्षक गण डा.पंकज कुमार, शर्मिला सोलंकी, मृदुल ठाकुर, प्रणव कुमार, अभिनव राणा, विदिशा चौधरी, गिरिश आजाद आदि ने अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। कैंप के पहले दिन स्काउट/गाइड ट्रेनर अभिषेक माथुर ने छात्र एवं छात्राआ को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट/गाइड प्रशिक्षण से अवगत कराया। एस.ओ.सी अंकित चौधरी ने स्काउट/गाइड का इतिहास व उसके नियम प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्णिमा, विश्वास त्यागी, काजल, अनन्या, सुमन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र सकसंत एवं कीर्ति मेहता ने किया।

बुधवार, 9 मार्च 2022

निर्वाचन आयोग का एक्‍शन, वाराणसी और मेरठ में विशेष पर्यवेक्षक किए तैनात, पांचों राज्‍यों में व्यवस्था फुलप्रूफ रखने के निर्देश

 

निर्वाचन आयोग का एक्‍शन, वाराणसी और मेरठ में विशेष पर्यवेक्षक किए तैनात, पांचों राज्‍यों में व्यवस्था फुलप्रूफ रखने के निर्देश





नई दिल्ली। 9मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूजमतगणना से पहले ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में गडबड़ी को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने मतगणना की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए और सख्ती दिखाई है। इसके तहत सबसे संवेदनशील माने जा रहे वाराणसी व मेरठ जिले में मतगणना के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। जिसमें चुनावी प्रक्रिया के सबसे अनुभवी माने जा रहे बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) को वाराणसी और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) को मेरठ भेजा गया है।

मतगणना की तैयारियों को बताया

आयोग ने इसके साथ ही ईवीएम में गडबड़ी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चुनाव आयोग ने सेक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार और उप निर्वाचन आयुक्त नीतेश व्यास ने बुधवार शाम को चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा में मतगणना की तैयारियों की जानकारी दी

671 मतगणना पर्यवेक्षक किए तैनात

आयोग ने बताया कि पांचों चुनावी राज्यों में मतगणना की पूरी व्यवस्था को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निष्पक्ष रखने के लिए करीब 671 मतगणना पर्यवेक्षक, 130 पुलिस पर्यवेक्षक और दस विशेष पर्यवेक्षकों की तैनाती दी है। जो वाराणसी और मेरठ में तैनात किए गए विशेष पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त है।

मतगणना की व्यवस्था फुलप्रूफ रखने के निर्देश

आयोग ने इसके साथ ही सभी चुनावी राज्यों के सीईओ और जिलों के डीईओ को मतगणना की व्यवस्था को पूरी तक से फुलप्रूफ रखने के भी निर्देश दिए है। जिसमें आयोग की ओर से तय किए गए ईवीएम प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। साथ ही कहा कि यदि इनमें कहीं भी खामी पायी गई तो कड़ी कार्रवाई भी जाएगी।


मेरठ में इन दो स्थानों पर होगी मतों की गिनती, बदले रूट, मतगणना स्थलों पर डेरा डालेगी भाकियू

 

मेरठ में इन दो स्थानों पर होगी मतों की गिनती, बदले रूट, मतगणना स्थलों पर डेरा डालेगी भाकियू















मेरठ। 9 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ के लोहिया नगर और कृषि विवि में वाहन पार्किंग के साथ-साथ कुछ रूट में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस सड़कों पर व्यवस्था संभालेगी। प्रत्याशियों के एजेंट के अलावा कर्मचारियों और अधिकारियों की वाहन पार्किंग की जगह निर्धारित कर दी गई है। 

आज होगा मतगणना के लिए अंतिम प्रशिक्षण

वहीं, मतगणना के लिए आज एसडी सदर में कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक एसडी सदर में 133 टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक टीम में चार सदस्य हैं। वहीं सात विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच वीवीपैट पर्चियों की गिनती भी की जाएगी। इसके लिए भी अलग से टीम गठित की गई है।  मंगलवार को भी पोस्टल बैलेट कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए 35 टीम लगाई गई हैं। इसमें एक टीम में चार लोग हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट कर्मचारियों को अलग से प्रशिक्षण दिया गया। 13 हजार सर्विस वोटर को विधानसभावार इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। इनके लिए 36 टीम लगी हैं। मतगणना स्थल पर एक टीम में दो लोग होंगे। इन्हें मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी जाएगी। क्यूआर कोड से इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट स्कैन करने के बाद संबंधित टीम के सदस्य के मोबाइल पर ही ओटीपी आएगा।

बैरिकेड के आगे सिर्फ पासधारक को अनुमति

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। बैरिकेटिंग के आगे सिर्फ पासधारक ही आगे जा सकेंगे। किसानों द्वारा मतगणना स्थल को घेरने के एलान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए जिलाधिकारी भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।

आज मतगणना स्थल पर डेरा डालेगी भाकियू 

निष्पक्ष मतगणना के लिए आज शाम से ही भाकियू सभी मतगणना स्थल पर डेरा डालेगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों को कृषि विवि मोदीपुरम और लोहियानगर सब्जी मंडी मतगणना स्थलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गड़बड़ी कराने का प्रयास किया तो भाकियू आरपार की लड़ाई लड़ेगी।


भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...