गुरुवार, 10 मार्च 2022

पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर रहा जबरदस्त मुकाबला, सरधना में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को किया चित

 

पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर रहा जबरदस्त मुकाबला, सरधना में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को किया चित












मेरठ।11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) मेरठ की हॉट सीट सरधना विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के अतुल प्रधान ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हरा दिया है।उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। वर्ष 2017 में प्रचंड लहर में जहां मेरठ जिले की छह सीटें जहां भाजपा की झोली में जा गिरी थीं, वहीं इस बार पार्टी कांटे के मुकाबले में फंसी रही। कैंट सीट पर सबकी निगाहें हार-जीत के अंतर पर लगी थीं। सरधना में संगीत सोम की हैट्रिक कड़े मुकाबले में फंसी, तो हस्तिनापुर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक की साख दांव पर लगी थी। किठौर में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर कड़े मुकाबले में फंसे रहे। किसान आंदोलन के सबसे ज्यादा असर वाली सिवालखास सीट को भाजपा इस बार नहीं बचा सकी। कैंट को छोड़ जिले की बाकी छह सीटों पर हार-जीत का अंतर बेहद करीबी रहा। 

सरधना विधानसभा सीट : संगीत सोम की नहीं लगी हैट्रिक, अतुल ने जीता जनता का दिल  

सरधना में बड़ा सवाल यह था कि भाजपा और विधायक संगीत सोम हैट्रिक लगाएंगे या फिर सपा के अतुल प्रधान बाजी मारेंगे। लगातार दो बार से संगीत सोम जीत रहे थे। सरधना विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता सबसे ज्यादा हैं। साथ ही ठाकुर चौबीसी का भी बड़ा प्रभाव है। इसके अलावा जाटव, गुर्जर, सैनी और जाट मतदाता भी हराने और जिताने का दम रखते हैं। साल 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सरधना काफी सुर्खियों में रहा था।सरधना विधानसभा सीट से सपा रालोद गठबंधन के अतुल प्रधान ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हरा दिया है। संगीत सोम इससे पहले दो बार यहां से चुनाव जीते थे, जबकि अतुल प्रधान दो बार चुनाव हारे थे। सरधना सीट पर ऐसा पहली बार हुआ है जब सपा का कोई प्रत्याशी जीता है। हार जीत का अंतर करीब 18000 वोटों का है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। जब चार राउंड की मतगणना होनी बाकी थी, उससे पहले ही संगीत सोम मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय स्थित मतगणना स्थल से चले गए थे।

मतगणना स्थल पर ही चलते रहे प्रत्याशियों में शब्द बाण

सरधना सीट पर गिनती पर ही चल रहे दोनों प्रत्याशियों में सरधना की हॉट सीट पर गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चलती रही। सरधना सीट पर शुरुआती रुझानों में भाजपा विधायक संगीत सोम 12000 से आगे तक पहुंच गए थे लेकिन आठवें राउंड की मतगणना तक अतुल प्रधान 1489 वोटों से आगे हो गए। दोपहर होने तक सरधना हॉट सीट पर 20 राउंड आते आते स्थिति बदल गई है। जिसके बाद भाजपा विधायक खेमे में हलचल पैदा हो गई है। समर्थक मायूस हो गए। भाजपा विधायक का जो गढ़ था वोटों का वह लगभग टूट गया।  यहां अतुल प्रधान लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। अतुल प्रधान 18160 वोटों से जीते हैं। उन्हें 118047 वोट मिली है, जबकि संगीत सोम को 99887 वोट मिले हैं।

संगीत सोम का घमंड टूटा: अतुल प्रधान

जीत के बाद बोले अतुल प्रधान संगीत सोम का घमंड टूटा, हिंदू मुस्लिम की राजनीति करते थे। लोगों ने सबक सिखाया दलितों का शोषण किया, इसलिए इनकी हार हुई है। हम जनता के बीच रहे इसलिए हम जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...