गुरुवार, 3 मार्च 2022

LAC विवाद पर खुलकर सामने आया अमेरिका, बाइडेन के अधिकारी बोले- भारत को उकसा रहा चीन

 

LAC विवाद पर खुलकर सामने आया अमेरिका, बाइडेन के अधिकारी बोले- भारत को उकसा रहा चीन







देश/ विदेश। 04 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर भारत के स्टैंड ने अमेरिका की चिंता जरूर बढ़ा दी है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जो बाइडेन हों या फिर उनके प्रशासन के अधिकारी, लगातार भारत के साथ अपनी नई दोस्ती के बारे में खुलकर दुनिया के सामने मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सांसदों को बताया कि चीन हर मोड़ पर भारत को उकसा रहा है, जैसा कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन चीन की उकसावे को रोकने के लिए भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रगति में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।आपको बता दें कि बीजिंग द्वारा पूर्वी लद्दाख सीमा पर सैन्य बलों को नहीं लाने के समझौतों का उल्लंघन करने के बाद चीन के साथ भारत के संबंध अभी बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं।बाइडेन प्रशासन में सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा, "भारत को चीन उसी तरह से उकसा रहा है, जिस तरह से वह अमेरिका का सथ व्यवहार करता है।" उन्होंने कहा, "चीन द्वारा भारतीय सीमा पर हमले के लिए जिम्मेदार रेजिमेंट कमांडर को चुनने के बाद भारत ने बीजिंग ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार किया।'' आपको बता दें इस संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। बीजिंग ने हाल ही में चीन का नया नक्शा जारी किया है। इसमें भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से पर अपना दावा पेश किया है। उसने वहां के शहरों का नाम चीनी नामों से रखा है। 

भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा अमेरिका


उन्होंने सांसदों से यह भी कहा कि अमेरिका भी भारत के साथ अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। लू ने कहा, "हम अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी में प्रगति को तेज करने में जुटे हैं। इसके अलावा मजबूत नौसैनिक सहयोग, बढ़ी हुई जानकारी और खुफिया जानकारी साझा करने के साथ-साथ अंतरिक्ष और साइबर स्पेस जैसे उभरते डोमेन में सहयोग बढ़ाने के माध्यम से चीनी उकसावे को रोकने के लिए भारत की क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

मजबूती से काम कर रहा क्वाड

मेलबर्न में हाल ही में क्वाड मंत्रिस्तरीय का उल्लेख करते हुए लू ने कहा कि एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक का समर्थन करने के लिए सभी क्वाड भागीदारों के दृढ़ संकल्प से चकित हैं। क्वाड अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान का एक चार सदस्यीय समूह है जिसका गठन इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती मुखरता को कंट्रोल करने के लिए किया गया है। लू ने कहा कि क्वाड दुनिया को कोविड-19 टीकों की एक अरब खुराक पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बड़ी प्रगति कर रहा है। 

सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज को मिला बेस्ट होटल मैनेजमेंट ऑफ दी ईयर का अवार्ड।

 

सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज को मिला बेस्ट होटल मैनेजमेंट ऑफ दी ईयर का अवार्ड

मेरठ। 04 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के भीकाजी कामा सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज को विवेकानन्द एजुकेशनल एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से बेस्ट होटल मैनेजमेंट कॉलिज 2022 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विवेकानन्द एजुकेशनल एंड कल्चरल फाउंडेशन के संस्थापक डा.प्रमिल कुमार, सी.ई.ओ डा.अनुराग व राष्ट्रीय समन्वयक मिन्की शर्मा ने यह अवार्ड सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज के प्रोफेसर डा.विनय पुनिया को प्रदान करके सम्मानित किया। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज अपने अनुसंधान तथा शैक्षिक गुणवत्ता के लिये विख्यात है। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ कार्य करके विद्यार्थियों को कुशल मार्ग दर्शन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी योग्य बनकर जल्द ही रोजगार प्राप्त कर सके। सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि विवेकानन्द एजुकेशनल एंड कल्चरल फाउंडेशन द्वारा सुभारती विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट कॉलिज को बेस्ट होटल मैनेजमेंट कॉलिज का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट कॉलिज में विश्वस्तरीय तकनीक के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज के प्राचार्य डा.शिवमोहन वर्मा ने बताया कि सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज का मुख्य उद्देश्य यही है कि विद्यार्थियों को अनुसंधान, पकवान एवं अतिथि सत्कार सहित पर्यटन के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किये जाए। उन्हांने बताया कि सुभारती होटल मैनेजमेंट कॉलिज के विद्यार्थियों का दुबई, बैंकाक, थाईलैड, सऊदी अरब, मलेशिया आदि सहित देशभर के प्रतिष्ठित होटल में चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजमेंट कॉलिज में हमेशा से ही विद्यार्थियों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो रहा है।

विश्वविद्यालय जल्द कराएगा पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम।

 

विश्वविद्यालय जल्द कराएगा पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम।

2016 से नहीं हुआ पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम।

नई शिक्षा नीति के तहत 2020 में खत्म हुई एमफिल।

मेरठ। 04 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम न होने के कारण विद्यार्थी देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शोध करने के लिए चले जाते हैं। क्योंकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बीते सात साल से पी.एच.डी का एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुआ है। लेकिन पी.एच.डी का करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब बाहर नहीं जाना पडेगा, क्योंकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जल्द ही पी.एच.डी का एंट्रेंस एग्जाम कराने जा रहा है। मार्च माह में एंट्रेंस एग्जाम के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा, तथा मई माह में इसकी परीक्षा भी करा दी जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पी.एच.डी एग्जाम को लेकर चर्चा की गई तथा जल्द पी.एच.डी एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि 2016 से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पी.एच.डी का एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुआ है। केवल नेट उतीर्ण करने वाले छात्र पी.एच.डी कर रहे थे। यही नहीं नई शिक्षा नीति के तहत एमफिल को भी बंद कर दिया गया। जिसके कारण पी.एच.डी करने का सपना देखने वाले छात्र काफी निराश हो गए थे। लेकिन ऐसे छात्रों के लिए अब सुनहरा अवसर है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुलपति ने रिसर्च सेक्शन को विभागानुसार सीटों की संख्या एकत्र करने के लिए निर्देश दिए है। यह नहीं कुलपति ने महाविद्यालयों में नियामानुसार रिसर्च गाईड बनाने के भी निर्देश दिए हैं। जल्द ही पी.एच.डी एंट्रेंस का समन्वयक नियुक्त कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था के पदाधिकारी सरधना देहात मेरठ के मंडी परिसर में अस्थाई रूप से चल रही गौशाला में टीनशेड इत्यादि की व्यवस्था बरसात के मौसम से पहले कराए जाने हेतु सुरेंद्र सिंह आयुक्त मेरठ मंडल से मिले।

 

ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था के पदाधिकारी सरधना देहात मेरठ के मंडी परिसर में अस्थाई रूप से चल रही गौशाला में टीनशेड इत्यादि की व्यवस्था बरसात के मौसम से पहले कराए जाने हेतु सुरेंद्र सिंह आयुक्त मेरठ मंडल से मिले।

मेरठ । 04 मार्च ( मेरठ खबर लाइव न्यूज) सरधना मंडी परिसर सरधना देहात मेरठ में अस्थाई रूप से चल रही गौशाला केंद्र पर वर्तमान में 290 गोवंश हैं। इस गौशाला में पर्याप्त संसाधन न होने के कारण गोवंश का पालन पोषण करने में  संचालकों को खासी दिक्कत आ रही है। गोवंश की संख्या के अनुरूप वहां पर टीनशेड, भूसा गोदाम, पानी की टंकी गोवंश के लिए बाड़ा इत्यादि की आवश्यकता है। वर्तमान में यहां पर सरकारी स्तर पर मात्र 24 गोवंश के अनुरूप व्यवस्था की गई है जो आज की स्थिति में अपर्याप्त है। ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था ने निवेदन किया है की गौशाला केंद्र को सुचारू रूप से चलाने हेतु आज की गोवंश संख्या तथा आगे भविष्य में आने वाले गौवंनश अनुसार पर्याप्त टीन शेड, पानी की टंकी, बाड़ा आदि की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह, विपुल सिंघल, पुरुषोत्तम बंसल, नमन जैन उपस्थित रहे।

मेरठ में सड़क पर हूटर बजाती फर्राटा भर रही स्कार्पियो एस.एस.पी ने की सीज

 

मेरठ में सड़क पर हूटर बजाती फर्राटा भर रही स्कार्पियो एस.एस.पी ने की सीज।











मेरठ । 04 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) कमिश्नरी चौराहे के पास सड़क पर फर्राटा भर रही हूटर बजाती स्कार्पियो को एस.एस.पी ने सीज करा दिया। शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी। पुलिस के पकड़ने पर युवक गाड़ी को छोड़कर चला गया था जिसके चलते पुलिसकर्मी ही स्कार्पियो को थाने लेकर गए थे। बाद में युवक थाने पहुंचा और छोड़ने की गुहार लगाई। दोपहर एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी लालकुर्ती की ओर से अपने आवास की तरह जा रहे थे। तभी उन्होंने काले रंग की स्कार्पियो देखी, जिसका हूटर भी बज रहा था। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी। पुलिस की लाइट भी डेसबोर्ड पर लगा रखी थी। उन्होंने गारद को निर्देश दिया गया कि गाड़ी को रुकवाया जाए, लेकिन स्कार्पियो चालक ने गाडी दौड़ा दी। इस पर कप्तान ने सेट पर फ्लैश कर दिया। कमिश्नरी चौराहे पर ही पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान युवक उसे छोड़कर इधर-उधर हो गया। पुलिस ने उसे थाने भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। पंद्रह हजार का चालान भी हुआ है। गाड़ी कसेरूखेड़ा निवासी संदीप की है, जो बाद में आया भी था।

इंग्रहाम इंगलिश स्कूल साकेत में फ्री आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस कैम्प का होगा आयोजन

 

इंग्रहाम इंगलिश स्कूल साकेत में फ्री आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस कैम्प का होगा आयोजन।











मेरठ। 03 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूजइंग्रहाम इंग्लिश स्कूल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास 5 मार्च से 20 मार्च तक फ्री आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।कराटे कोच वसीम अहमद ने बताया है की जिसका उद्देश्य बहन बेटियों को सेल्फ डिफेंस के जरिए उन्हें आत्म निर्भर बनाने का है। इस कार्यशाला में शामिल सभी बहन बेटियों को सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाये जायेंगे। ताकि वे किसी भी प्रकार की ग़लत परिस्थिति में अपना बचाव खुद कर सकें और दूसरों की मदद कर एक अच्छी सीख दे सके। बेटियां अब किसी से कम नहीं वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकतीं हैं क्योंकि वह किसी ओर पर निर्भर नहीं बल्कि आत्मनिर्भर है।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्देश्य भी यही है कि सक्षम बनें और आत्म निर्भर बने। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मिशन शक्ति के अभियान से महिलाओं को जागरूक किया। बेटियां भी अब किसी से कम नहीं। कराटे कोच वसीम अहमद कोच ने कहा है की  ज्यादा से ज्यादा बहन बेटियां इस कार्यशाला का लाभ ले सकती हैं और अधिक जानकारी के लिए 09719198144 इस नंबर पर संपर्क कर सकती है।

बुधवार, 2 मार्च 2022

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांच देशों ने दिया रूस का साथ, जानें भारत ने क्या फैसला किया

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांच देशों ने दिया रूस का साथ, जानें भारत ने क्या फैसला किया





नई दिल्ली। 3 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर 141 देशों ने समर्थन में वोट दिया, जबकि 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ अपना मतदान किया। यानी ये पांच देश रूस के समर्थन में रहे। इसके अलावा 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इन देशों में भारत भी शामिल रहा। 

इन देशों ने प्रस्ताव के विरोध में दिया वोट

संयुक्त राष्ट्र महासभा में निंदा प्रस्ताव के खिलाफ पांच देशों ने वोट किया। रूस के साथ खड़े इन देशों में बेलारूस, डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (नॉर्थ कोरिया), ईस्ट अफ्रीका के देश एरितरेया, रूस और सीरियन अरब रिपब्लिक (सीरिया)  शामिल रहे 


35 देश रहे अनुपस्थित 


निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में 35 देश गैरमौजूद रहे. इनमें भारत, पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अल्जीरिया, एंगोलिया, बोलिविया, क्यूबा, इरान, इराक, नमिबिया, माली, निकारागुआ, वियतनाम, ज़िम्बाब्वे, मंगोलिया और किरगिस्तान समेत कई देश शामिल रहे।


भारत ने क्या कहा?


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत तुरंत युद्धविराम का अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान का समर्थन करता है। उन्होंने वोट के दौरान अनुपस्थित रहने पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार के लिए भारतीयों को निकालना पहली प्राथमिकता है। बॉर्डर पार करने देने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों का शुक्रिया। भारत ने ये भी कहा कि मतभेदों को सिर्फ बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए ही खत्म किया जा सकता है।


भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...