गुरुवार, 3 मार्च 2022

विश्वविद्यालय जल्द कराएगा पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम।

 

विश्वविद्यालय जल्द कराएगा पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम।

2016 से नहीं हुआ पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम।

नई शिक्षा नीति के तहत 2020 में खत्म हुई एमफिल।

मेरठ। 04 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पी.एच.डी एंट्रेंस एग्जाम न होने के कारण विद्यार्थी देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शोध करने के लिए चले जाते हैं। क्योंकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बीते सात साल से पी.एच.डी का एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुआ है। लेकिन पी.एच.डी का करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब बाहर नहीं जाना पडेगा, क्योंकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जल्द ही पी.एच.डी का एंट्रेंस एग्जाम कराने जा रहा है। मार्च माह में एंट्रेंस एग्जाम के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा, तथा मई माह में इसकी परीक्षा भी करा दी जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पी.एच.डी एग्जाम को लेकर चर्चा की गई तथा जल्द पी.एच.डी एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि 2016 से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पी.एच.डी का एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुआ है। केवल नेट उतीर्ण करने वाले छात्र पी.एच.डी कर रहे थे। यही नहीं नई शिक्षा नीति के तहत एमफिल को भी बंद कर दिया गया। जिसके कारण पी.एच.डी करने का सपना देखने वाले छात्र काफी निराश हो गए थे। लेकिन ऐसे छात्रों के लिए अब सुनहरा अवसर है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुलपति ने रिसर्च सेक्शन को विभागानुसार सीटों की संख्या एकत्र करने के लिए निर्देश दिए है। यह नहीं कुलपति ने महाविद्यालयों में नियामानुसार रिसर्च गाईड बनाने के भी निर्देश दिए हैं। जल्द ही पी.एच.डी एंट्रेंस का समन्वयक नियुक्त कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...