सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

दीपक हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रोष।

 

दीपक हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रोष।

मेरठ ।15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में हुए दीपक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीन दिन चले बवाल के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की  गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। गुस्साए परिजन सोमवार को सी.ओ सरधना आरपी शाही से मिले थे। जिन्होंने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गौरतलब है कि 29 नवंबर 2021की शाम को अटेरना गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र धन्नी अचानक लापता हो गया था। परिजन कई दिनों तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 6 दिसंबर को गांव के बाहरी छोर पर कुछ बिखरा हुआ खून मिला था। वहां मिली चप्पलों को दीपक के परिजनों ने पहचान लिया था। इसके बाद गांव के सूर्य उर्फ सूर्यकांत सोम व जितेंद्र उर्फ़ जित्तन पर हत्या का शक जाहिर करते हुए समय सिंह पुत्र कर्ण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी एक बड़े अखबार के स्थानीय संवाद सूत्र अशोक सोम का बेटा रहा था। जिसे पुलिस जेल भेज चुकी है। दीपक का शव दो माह बाद गांव के रजवाहे में से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों ने तीन दिन तक शव को रखकर हंगामा किया था। परिजनों ने पांच और लोगों के नाम मुकदमे में शामिल कराए थे। पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों का आरोप है कि दो हफ्ते बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी के विरोध में सोमवार को मृतक  दीपक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सी.ओ आर.पी शाही से मिले।  इस मामले की पैरवी कर रहे मृतक दीपक के चाचा भोलू व परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी खुले घूम रहे हैं जिनसे उन्हें भी जान का खतरा है। उन्होंने पत्रकार रहे अशोक सोम व अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सी.ओ ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

पुलिस सेवा संस्था ने थाना मेडिकल के इंस्पेक्टर को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित।

 

पुलिस सेवा संस्था ने थाना मेडिकल के इंस्पेक्टर को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित


मेरठ । 15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पुलिस सेवा संस्था ने थाना मेडिकल के इंस्पेक्टर संत चरण सिंह को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया और अपनी संस्था के उद्देश्य के बारे में बताया और बताया की हम लोग पुलिस के हित लोगो को किस प्रकार से जागरूक करते है। हम हमेशा से पुलिस के हित कार्य करते आए हैं और पुलिस को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करते आए हैं। उसमे उपस्थित रहे सनी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष, अक्षय सैनी टीम लीडर, अमन शर्मा टीम लीडर, वसीम असलम प्रचार मंत्री, गोविंद सिंह राष्ट्रीय सदस्य कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम।

 

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम।

मेरठ 15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरधना के बहादुरपुर गांव निवासी जशवीर 43 वर्षीय गाड़ी चलाने का कार्य करता था। सोमवार को वह किसी कार्य से कंकड़ खेड़ा बाईपास पर गया था यहां जिटौली पुल के पास रेल की चपेट मे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन में कोहराम मच गया।

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अब्बक्का का बलिदान दिवस मनाया गया।

 

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अब्बक्का का बलिदान दिवस मनाया गया।


मेरठ । 15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा सुभारती लॉ कॉलिज में मासिक सुभारती दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अब्बक्का को उनके बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खालसा हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष हरप्रीत मान, कार्यक्रम अध्यक्ष सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा.वैभव गोयल भारतीय, संस्कृति विभागाध्यक्ष डा.विवेक कुमार, अभिषेक गोहेत एवं कुलदीप नारायण ने रानी अब्बक्का जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।संस्कृति विभाग के सचिव कुलदीप नारायण ने कहा कि रानी अब्बक्का चौटा ने पुर्तगालियों के साथ युद्ध करते हुए मॉ भारती की सेवा की। उन्होंने रानी अब्बक्का का विस्तृत जीवन परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा.वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि रानी अब्बक्का ने सशक्त नारी होने का गौरवान्वित उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय नारी ने हर दौर में अपने साहस से देश की सेवा की है। संस्कृति विभागाध्यक्ष डा.विवेक कुमार ने बताया कि हर माह सुभारती विश्वविद्यालय में संस्कृति विभाग द्वारा भारत के महापुरूषों एवं वीरांगनाओं की जयंती व पुण्यतिथि सुभारती दिवस के रूप में मनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरू बनाने के लिये युवा पीढ़ी में संस्कारों को रोपित करना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा अपने समस्त विद्यार्थियों को महापुरूषों के संस्कारों से प्रेरणा दिलाई जा रही है। धन्यवाद ज्ञापन डा.मनोज त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अभिषेक गोहेत, हर्षवर्धन कौशिक, अमित कुमार, आमिर आदि उपस्थित रहे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ के जवानों को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ के जवानों को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

मेरठ। 15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला मेरठ द्वारा राजराजेश्वरी मंदिर सम्राट पैलेस में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ के जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत हिंदुस्तान में जब भी वीरों की गाथा सुनाई जाएगी इन नामों को अवश्य याद किया जाएगा। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, जिला महामंत्री विपुल सिंघल, सोनम वर्मा, सुनील गुप्ता, रुचि गर्ग, बबीता गुप्ता, विजय आर्य, रितिका गुप्ता, मीनू सक्सेना, संगीता गुप्ता प्रमोद गुप्ता आदि शामिल रहे।

यूनिवर्सल प्ले स्कूल में पुलवामा में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

 

यूनिवर्सल प्ले स्कूल में पुलवामा में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि।


मेरठ ।15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) यूनिवर्सल प्ले स्कूल में पुलवामा में शहीद सी.आर.पी.एफ के जवानों को स्कूल के चेयरमैन देवराज सोम व बबीता सोम के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही बच्चों को अवगत कराया गया कि जवान जो हमारी देश की रक्षा करते हैं जिनके कारण आज हम सभी अपने घर पर सुरक्षित बैठे हुए हैं। जो हमारे देश से प्रेम करते हैं और जो हमारी सेवा में अपने प्राण न्योछावर भी कर देते हैं। इसी दिन 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में कुछ जवान शहीद हो गए थे साथ ही प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह के द्वारा मातृ पितृ दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों को अवगत कराया गया कि माता पिता हमारे जीवन में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं बिना मात-पिता के हमारा जीवन व्यर्थ है। हमारा सच्चा प्यार हमारे माता-पिता होते हैं जिसके माध्यम से बच्चों ने अपने माता पिता के पैर छुए और उनकी आरती उतारते हुए हमको प्यार का एहसास कराया। प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल की अध्यापिका कीर्ति, रिशु गर्ग, नंदिनी, सारिका, मनु आदि का विशेष योगदान रहा।

विपिन मनोठिया पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष।

 

विपिन मनोठिया पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष।

मेरठ ।15 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस के दिन दिनांक 10.2.2022 को मेरठ दक्षिण विधानसभा के शास्त्री नगर के.ब्लॉक विद्या स्कूल में भाजपाई गुंडों के द्वारा सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाल्मीकि समाज के भाई विपिन मनोठिया पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष(संस्कृतिक प्रकोष्ठ) व वरिष्ठ समाजसेवी जूही त्यागी विपिन मनोठिया से मिलकर अपना व अपनी पार्टी की तरफ से पूर्ण समर्थन दिया। साथ ही इस निंदनीय घटना पर रोष जताया व पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की। जूही त्यागी ने कहा की मैं चाहे किसी भी राजनीति पार्टी की क्यों ना हूँ जो गलत है वो गलत है चाहे किसी भी पार्टी के नेता या कार्यकर्ता के साथ हो राजनीति अपनी जगह पर गुंडागर्दी बर्दास्त नही होगी

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...