रविवार, 17 अक्तूबर 2021

वेंक्टेश्वरा ’’योद्धा मिलिट्री एकेडमी’’ के साथ मिलकर सेना एवं अन्य अद्धसैनिक बलो की भर्ती के लिए युवाओ को देगा प्रशिक्षण

 वेंक्टेश्वरा ’’योद्धा मिलिट्री एकेडमी’’ के साथ मिलकर सेना एवं अन्य अद्धसैनिक बलो की भर्ती के लिए युवाओ को देगा प्रशिक्षण

वेंक्टेश्वरा के लिए सेना भर्ती में युवाओ को तैयार करना देश सेवा करने का सौभाग्य- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ












मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान की विख्यात सैन्य प्रशिक्षण अकादमी ’’योद्धा मिलिट्री एकेडमी’’ के साथ ’’संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण एवं रिक्ररूटमेन्ट’’ के लिए सहमति बनी है। दोनो संस्थान मिलकर देश के लिए सेना/पुलिस/अर्द्धसैनिक बल एवं एस0एस0बी0 आदि के विभिन्न पदो पर भर्ती के लिए युवाओ को प्रशिक्षित करेगे। यह जानकारी आज यहां दोनो संस्थानो की आपसी सहमति के बाद वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी एवं ’’योद्धा मिलिट्री एकेडमी’’ के सी0ई0ओ0 कर्नल अमरदीप त्यागी ने एक संयुक्त रूप से दी। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, योद्धा मिलिट्री एकेडमी के सी0ई0ओ0 कर्नल अमरदीप त्यागी, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती एवं मेरठ परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्र्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, डॉ0 राजेश सिंह, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, रजिस्ट्रार विकास कौशिक, अरूण गोस्वामी, ब्रजपाल िंसंह, दीपक कुमार, संदीप भान, पूजा सिंह, तरू सिंहल, निपुण त्यागी, विश्वास त्यागी, आकांशा, जितेन्द्र पाल, दिव्या, रिचा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

सुभारती मिशन शक्ति फेज-3 के तत्वाधान में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ली शपथ

 

सुभारती मिशन शक्ति फेज-3 के तत्वाधान में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ली शपथ 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ






मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-3 के तहत “महिलाओं की सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण” का आयोजन महिला सशक्तिकरण कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में आयोजन डॉ. सारिका त्यागी द्वारा किया गया। डॉ. सारिका त्यागी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण व नारी सुरक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। उन्होनें कहा कि हमारे देश की संस्कृति में नारी को हमेशा सम्मान दिया गया है। अत: हम सभी को नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए, तथा उनकों सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना है। भारत वर्ष में महिलाएं व बालिकाएं अपने आप को सुरक्षा महशूस करें यही मिशन का मुख्य उद्धेश्य है। यद्दपि हमारा संविधान महिला व पुरूष दोनो को बराबर शक्ति प्रदान करता है, परन्तु फिर भी पुरूषो के मुकाबले महिलाओं का प्रतिशत कम है। अत: आज के दिन हम सभी शपथ लेते हैं कि नारी सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा हेतु एकजूट होकर उनकी सम्मान की रक्षा के लिये कार्य करेगें। मिशन शक्ति के शपथ समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंजलि खरे (अध्यक्षा), व डॉ. अंशुल त्रिवेदी (सचिव) ने सभी से अपील की कि इस शपथ को आत्मसात करें, तथा प्रत्येक क्षण याद रखें। तभी महिलाएं सुरक्षित हो सकेंगी।

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के ज़िलाध्यक्ष बने अजय चौधरी

 यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के ज़िलाध्यक्ष बने अजय चौधरी

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ


मेरठ। जनपद में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से सम्बद्ध यूपी जर्नलिस्ट एसोसियेशन (उपजा) की बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान उपजा के प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम कर्ण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में सर्व समिति से मेरठ के पत्रकार अजय चौधरी को उपजा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम कर्ण ने मेरठ जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश और सुनील तनेजा को घोषित किया। सभा में मौजूद सभी पत्रकारों ने तालियां बजाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रांतीय महामंत्री ने कहा की संगठन को मेरठ में मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जल्द ही प्रांतीय महासम्मेलन मेरठ में आयोजित किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में उपजा की नई कार्यकारिणी का गठन करके घोषणा कर दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, बागपत जिला अध्यक्ष मनोज उज्जवल, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन शाकाल, शाहवेज़ खान, मुनेंद्र त्यागी, अजय चौधरी, ललित ठाकुर, आकाश आदि वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

सिंघु बॉर्डर पर हुए निर्मम हत्या कांड राष्ट्रीय मानव एकता संघ केे सवाल

सिंघु बॉर्डर पर हुए निर्मम हत्या कांड राष्ट्रीय मानव एकता संघ केे सवाल 

सीधा एक व्यक्ति की बहुत बेरहमी से हत्या कर दी।अपने गुनाहों को छुपाने के लिए मजहब का सहारा लेकर क्या सिद्ध करना चाहते हैं? (आदरणीय महामहिम सर्व संस्थापक सुनील जैनवाल)

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


मेरठ। सिंघु बॉर्डर पर हुए निर्मम हत्या कांड राष्ट्रीय मानव एकता संघ केे सवाल , निहंगों का आरोप है कि किसी ने उसको भेजा, सवाल यह  भी है कि? अगर उस युवक को किसी ने भेजा भी था।  तो आपने उसे पकड़कर  सार्वजनिक  क्यों  नहीं किया। और आपने संविधान केे नियमो का उललघंन करते हुए तथा मानवीय मूल्यों को कुचलते हुए उस गरीब व्यक्ति की बड़ी क्रूरता के साथ निर्मम हत्या कर क्यों दी । 

वैसे भी पंजाब में पहले से ही

जट सिक्ख

रामदासिया सिक्ख

रविदासिया सिक्ख

मजहबी सिक्ख

इनके गुरुद्वारे अलग अलग हैं

सवाल यह भी है 

1- मजहब कोई भी हो, मजहबी युद्ध में मरता कौन है?

2- वर्ग कोई भी हो शोषण किसका होता है?

3 - अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को आज भी बहिष्कृत ही माना जा रहा है।

4 - सामूहिक बलात्कार से लेकर सामूहिक रूप से प्रताड़ना सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति को सहनी पड़ती है

आखिरकार इनका दोष क्या है ?

ये सवाल समस्त मजहबी ठेकेदारों के साथ तमाम भारतीय समाज से आखिरकार इनका दोष क्या है ?

राष्ट्रीय मानव एकता संघ पूछता हैऔर सिंघु बॉर्डर पर की गई निर्मम हत्या का विरोध करते हुए सभी दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग करते है और समस्त दलित संगठनों से निवेदन करते हैं जिन्हें किसान समझकर अन्नदाता समझकर आप  सब ने अपना समर्थन दिया था इन धूर्त पाखंडी  मानवता विरोधियों से अपना समर्थन वापस सभी को लेना चाहिए।

शनिवार, 16 अक्तूबर 2021

पूर्व महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया वाल्मीकि को समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष बनाया गया

पूर्व महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया वाल्मीकि को समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष बनाया गया


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

महिला सभा जिला अध्यक्ष पूर्व महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया वाल्मीकि 



मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०  अखिलेश यादव  की अनुमति से और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा द्वारा पूर्व महापौर प्रत्याशी  दीपू मनोठिया वाल्मीकि 182 सूरज कुण्ड रामबाग जिला मेरठ,को समाजवादी महिला सभा जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।आशा है कि मा० श्री अखिलेश यादव  की नीतियों एवं सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने दीपू मनोठिया वाल्मीकि को जिलाअध्यक्ष मनोनीत होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कमना की। दीपू मनोठिया वाल्मीकिने सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


 




तालिबान की तालिबान की मौजूदगी वाली मास्को फॉर्मेट वार्ता में भारत की उपस्थिति कैसे होगी अहम?

 तालिबान की तालिबान की मौजूदगी वाली मास्को फॉर्मेट वार्ता में भारत की उपस्थिति कैसे होगी अहम?

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली







नई दिल्ली।रूस के आमंत्रण पर 20 अक्तूबर को अफगानिस्तान मसले पर होने वाली मास्को फॉर्मेट वार्ता में भारत का शामिल होना काफी महत्वपूर्ण होगा। इसमें तालिबान भी शामिल होगा। भारत संयुक्त सचिव स्तर पर वार्ता में शिरकत करेगा। तालिबान से जुड़ी चिंताओं को स्पष्ट तौर पर बैठक में रखा जाएगा। आमने-सामने की वार्ता में तालिबान की मौजूदगी पर भारत के रुख पर सबकी नजर रहेगी। गौरतलब है कि तालिबान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिन चुनिंदा देशों का साथ मिला है वे भी उसको मान्यता नहीं दे रहे हैं। तुर्की के साथ तालिबान प्रतिनिधियों की बैठक में तालिबानी झंडा लगाने की भी अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में मास्को फॉर्मेट वार्ता पर सबकी निगाह टिकी है।

भारत, तालिबानी व्यवस्था को लेकर अपनी मुखर आपत्ति दर्ज करा चुका है। उसने कहा है कि अफगान जमीन का उपयोग आतंकवाद और कट्टरपंथ के लिए नहीं होना चाहिए। तालिबानी व्यवस्था में सभी वर्गों का प्रतिनधित्व नहीं होने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। हालांकि भारत बैक डोर चैनल से सभी सम्बद्ध पक्षों से बातचीत का चैनल खुला रखा हुआ था, जिससे भारत के नागरिकों की सुरक्षा व अन्य चिंताओं का समाधान किया जाए। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि भारत को अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए ‘मास्को फॉर्मेट’ में शामिल होने का न्योता मिला है और वह 20 अक्तूबर को होने वाली बातचीत में शामिल होगा।

बातचीत में शामिल होने के लिए मिला न्योता 

अगस्त में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद यह पहला मास्को फॉर्मेट सम्मेलन होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक हमें मास्को फॉर्मेट के लिए न्योता मिला है। हम इसमें शामिल होंगे। अरिंदम बागची ने कहा कि मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि कौन बातचीत में शामिल होगा, लेकिन इसकी संभावना है कि संयुक्त सचिव स्तर का कोई अधिकारी इसमें भाग लेगा। अफगानिस्तान मुद्दों पर रूस 2017 से मास्को फॉर्मेट का आयोजन करता रहा है। 

वार्ता में तालिबान भी रहेगा 

पिछले हफ्ते, अफगानिस्तान पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने कहा कि मास्को ने 20 अक्तूबर को अफगानिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय वार्ता के लिए तालिबान के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। इससे वे भारत के आमने-सामने होंगे। शासन बदलने के बाद भारत ने अपने राजनयिक और कर्मचारियों को अफगानिस्तान से निकाल लिया था। उधर, तालिबान के प्रतिनिधि ने वार्ता में शामिल होने को लेकर पुष्टि कर दी है।



केरल में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 12 लापता; सेना से मांगी गई मदद

 केरल में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 12 लापता; सेना से मांगी गई मदद

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। तिरुवनंतपुरम









तिरुवनंतपुरम । केरल में शनिवार को भारी बारिश से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घंटों तक मूसलाधार बारिश के बाद हालात इतने खराब हो गए कि कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई तो 12 लापता हैं। चिंतित राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और एयर फोर्स से मदद मांगी है। 

कोट्टयम में हुए भूस्खलन में 12 लोग लापता हो गए हैं तो इडुक्की में कार से सफर कर रहे लोग पानी में बह गए। बाद में इनका शव बरामद हुआ। दोनों की अभी पहचान नहीं हुई है। पथानामथिट्टा और कोट्टायम में भी दो लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने छह जिलों कोट्टायम, पथानामथिट्टा, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और पलक्कड़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

इनमें से कई जिलों में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है और आसपास के कई बांध भी भर गए हैं और दबाव कम करने के लिए उनमें से कुछ के फाटक खोल दिए गए हैं। कोट्टायम के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में 30 सेंटीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलेंगी। 

कोट्टायम जिले के कूटिकल में हुए भूस्खलन में 3 घर ध्वस्त हो गए और अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि 6 शव निकाले गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 12 लोग लापता हैं। जिला प्रशासन ने सेना से मदद मांगी है। नाम गोपनीय रखने की अपील करते हुए जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।


 

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...