सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

शाहिद हुए किसानों को 50 -50 लाख रुपए व उनके परिजनो को एक सरकारी नौकरी की मांग भारतीय किसान यूनियन एकता ने की।

 

शाहिद हुए किसानों को 50 -50 लाख रुपए व उनके परिजनो को एक सरकारी नौकरी की मांग भारतीय किसान यूनियन एकता ने की।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी। आज भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारियों ने तत्काल मीटिंग बुलाई कि हमारे जो किसानों की कल लखीमपुर खीरी में सरकार के गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है इस कृत्य की भारतीय किसान यूनियन एकता पूर्णतया विरोध करती है घोर निन्दा करती है और उस मंत्री और उस मंत्री के बेटे पर तत्काल एफ आई आर कर गिरफ्तार करने और शहीद हुए किसानों के परिवार को सरकारी नौकरी और 50 - 50 लाख की सरकार आर्थिक मदद प्रदान करे ।और घायल किसानों को उचित इलाज मुहैया कराये जिस में उपस्थित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा राष्ट्रीय महासचिव ओम दत्त शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ बाबा राष्ट्रीय सलाहकार जगबीर छौंकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप शर्मा राष्ट्रीय संयोजक जनेश्वर त्यागी कृष्णपाल मास्टर जी मास्टर धर्म सिंह  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र छोकर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छोकर युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद राजपूत युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन सोलंकी प्रदेश संयोजक राम कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर जिलाध्यक्ष मथुरा प्रदीप सिसोदिया विकास छौंकर अजीत राजपूत नागेश राजपूत रिंकू छौंकर वकील पहलवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मानव एकता संघ का हापुड़ विधान सभा किठौर, धौलाना में तूफानी दौरा

 राष्ट्रीय मानव एकता संघ का हापुड़ विधान सभा किठौर, धौलाना  में  तूफानी दौरा

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। हापुड़












हापुड़। आज राष्ट्रीय मानव एकता संस्था की  राष्ट्रीय कार्यकारणी का किठौर और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार हेतु तूफानी दौरा किया गया। सभी लोगो ने आदरणीय महामहिम सर्व सुनील जैन वाल की केंद्रीय कार्यकारणी के सम्मानित पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत। बड़ी संख्या में साथियों को संस्था की सदस्यता दी गई । अनजान साथीगण संस्था की विचारधारा से काफी प्रभावित होकर संगठन को स्वीकार किया और संगठन को विस्तार करने हेतु एक द्रहड़ संकल्प लिया। उपस्थित गण आदरणीय महामहिम सर्व संस्थापक सुनील जैनवाल, आदरणीय वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहनवीर सिंह अनार्य ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव पंवार , मंडल अध्यक्ष सुधीर के महल मसीह प्रकाश ,अमर सिंह ,कपिल,विनोद ,रविन्द्र जीनवाल ,शिवम् ,सोनू , शिवम् जीनवाल,सनी धौलाना ,आदि

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुहैल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानव एकता संघ की बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

उत्तराखंड  प्रदेश अध्यक्ष सुहैल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानव एकता संघ की बड़ी संख्या में लोगों ने  सदस्यता ग्रहण की

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। उत्तराखण्ड








उत्तराखंड।  राष्टीय मानव एकता संस्था के सर्व संस्थापक माननीय आदरणीय करुणा के सागर मधुर व्यवहारिक महामहिम  सुनील जैनवाल  के आदेशानुसार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदरणीय  सुहैल  के द्वारा  एक सभा  का आयोजन किया गया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में संगठन के विस्तार हेतु साथियों को सदस्यता दी गई । सर्व संस्थापक  ने प्रदेश अध्यक्ष सुहैल  के द्वारा किए गए मानवतावादी कार्यों को सराहनीय और उम्दा लाजवाब बेमिसाल कहते हुए कहा कि आज उत्तराखंड में  सर्व समाज हित में जो भी  कार्य हो रहा है वह सुहैल  व उनकी समस्त टीम के अथक प्रयासों से संभव हो रहा है । सोहेल   एवं उनकी टीम आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीतिक गतिविधियों को तय करने वाले होंगे । संघ पूरी तरह से अपने कर्मठ और जुझारू साथियों के साथ हमेशा साथ खड़ा है। आज देश को व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है जिसे राष्टीय मानव एकता संस्था करेगा और भाईचारा  बंधुत्व मेल मिलाप समानता मानवता को देश में स्थापित करेगा । जिसके अभाव में आज तमाम तरह के अपराध कारित हो रहे है । किताबी  शिक्षा जितनी जरूरी है उससे  जायदा जरूरी संस्कार , भाईचारा , प्रेम , अपनापन , समानता , और जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवतावादी शिक्षा की आवश्यकता है।जिसे देने का काम राष्टीय मानव एकता संस्था कर रही है ।

शनिवार, 2 अक्तूबर 2021

सैट जेम्स स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई गाँधी जयन्ती

 

सैट जेम्स स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई गाँधी जयन्ती

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ















 कंकरखेडा/मेरठ। सुभाषपुरी स्थित सैट जेम्स स्कूल में 2 अक्तूबर 2021, को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य जी डॉ नवीन सिंह व प्रधान अध्यापिका श्रीमती अर्पण सिंह जी द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा समूहगान गाया गया। कक्षा 10 की छात्रा कनन चौधरी के द्वारा ईश प्रार्थना की गई। कक्षा दो की छात्रा साधिका जैसवाल के द्वारा गांधी जी व शास्त्री जी के गुणों का गुणगान करते हुए एक कविता प्रस्तुत की गई। हैड बॉय कार्तिकेय तेवतिया और हेड गर्ल कनन चौधरी ने गोंधी जी व शास्त्री जी के विषय में विचार व्यक्त किए। प्राइमरी विभाग के बच्चों द्वारा गाँधी जी के जीवनकाल की समस्त घटनाओं को लघु नाटिका द्वारा प्रदर्शित किया गया। कक्षा एक से कक्षा पाँच तक की छात्राओं ने मनमोहक न्रत्य  प्रस्तुत किया। विद्यालय में समय समय पर होने वाली भिन्न - भिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र - छात्राओं को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया ।





प्रधानाचार्य डॉ नवीन सिंह जी ने अपने भाषण में बताया कि महापुरुषो के चरित्र का प्रत्येक गुण हमें कोई न कोई   शिक्षा अवश्य देता है। अतः हमें उनके पद चिन्हों  का अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य जी डॉ नवीन सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अध्यापिका श्रीमती अर्पणा सिंह, श्रीमती सिम्मी सभरवाल, श्रीमती नीतू वर्मा, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती इन्दु चिब व कु॰ मनु   गोस्वामी आदि विद्यालय की समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा।

राष्ट्रिय मानव एकता संघ की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने किया किसानों के धरने पर दिया अपना समर्थन

 राष्ट्रिय मानव एकता संघ की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने किया किसानों के धरने पर दिया अपना समर्थन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


मेरठ। राष्ट्रीय मानव एकता संघ की यशस्वी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शालिनी मसीह संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में कमिश्नरी पार्क पर किसानों के धरने में अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची और किसान भाइयों को पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन दिया। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है की राष्ट्रीय मानव एकता संघ की हमारी अदम्य साहसी बहन शालिनी प्रदेश अध्यक्ष समाज के किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देंगी। हमें गर्व है राष्ट्रीय मानव एकता संघ के कार्यकर्ताओ पर जिस तरह समाज को धर्म जाति से ऊपर उठकर मानव मूल्यों के आधार पर न्याय दिलाने के लिए और मानव को मानव से मिलाने के लिए अपने साहस बलिदान के साथ आगे बढ़ रहे हैं । यह बहुत ही सराहनीय है मैं अपने सभी पदाधिकारियों को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं और सलूट करता हूंं । प्रदेश अध्यक्ष शालिनी जी को जो निरंतर अपने संघ परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। और समाज में एक बड़े बदलाव के लिए कार्य कर रहे है।

राष्ट्रीय मानव एकता संघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सोहेल खान के नेेतृत्व में कराई गई सैकड़ों नव नियुक्तियां

 राष्ट्रीय मानव एकता संघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सोहेल खान के नेेतृत्व में कराई गई सैकड़ों नव नियुक्तियां

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। शेरपुर/ उत्तराखंड








शेरपुर/ उत्तराखंड । आज शेरपुर में राष्ट्रीय मानव एकता संघ की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अज्जू गाडा और जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल के नेतृत्व में भगवानपुर तहसील अध्यक्ष फिरोज भाई को बनाया गया । इस मौके पर राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मीटिंग में उपस्थित प्रदेश महामंत्री नवाब, विधानसभा सचिव मास्टर शादाब आलम ,विधानसभा प्रभारी शिवम कुमार ,कार्यकर्ता आकिब, तालिब, सलमान आदि लोग उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित पदाधिकारीगण और नव नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सर्व संस्थापक सुनील जैन वाल जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके बौद्ध जिंदाबाद,प्रदेश अध्यक्ष सुहेल खान जिंदाबाद,प्रदेश उपाध्यक्ष अज्जू गाडा जिंदाबाद,प्रदेश महामंत्री नवाब भाई जिंदाबाद जिलाध्यक्ष हरिद्वार अश्वनी पटेल जिंदाबाद के नारे लगाकर उनकी उपस्थिति का अनुसरण किया गया।

सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र दीपक ने 1600 मीटर दौड़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान



सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र दीपक ने 1600 मीटर दौड़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र दीपक कुमार ने जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम खेकनी में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके सुभारती डिफेन्स एकेडमी का नाम रोशन किया है।

कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर व सेना मेडल कर्नल राजेश त्यागी ने छात्र दीपक कुमार को बधाई दी। उन्होंने बताया कि छात्र दीपक कुमार ने 1600 मीटर दौड़ को मात्र चार मिनट 21 सेकण्ड में पूर्ण करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी डिफेन्स एकेडमी के लिये बड़ी उपलब्धि की बात है कि हमारे छात्र दीपक कुमार ने सुभारती डिफेन्स एकेडमी के नेतृत्व में कठिन परिश्रम करते हुए जीत का परचम लहराया है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को रोजगार परक बनाना और छात्रों को एनडीए, वायु सेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, पुलिस और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर प्रशिक्षित करना है। उन्होंने दीपक कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देशहित में अपनी योग्यता से कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी।

कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के मुख्य सलाहकार डा.एन.के आहूजा ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह सुभारती डिफेन्स एकेडमी का सफलता के शिखर की ओर पहला कदम है और भविष्य में जल्द ही सभी विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये विद्यार्थियों को लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सुभारती डिफेन्स एकेडमी उनका ज्ञान वर्धन करेगी।

सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र दीपक को बधाई देते हुए कहा कि   सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश की सरहदों की हिफ़ाज़त करने के इच्छुक युवाओं को दक्ष बनाने हेतु प्रतिबद्ध है और यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं में उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें देश सेवा से जोड़ना है।

कार्यक्रम में पीटी इंस्ट्रक्टर संदीप कुमार एवं एडवाइजर श्रीराम कुमार ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...