शनिवार, 2 अक्तूबर 2021

राष्ट्रिय मानव एकता संघ की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने किया किसानों के धरने पर दिया अपना समर्थन

 राष्ट्रिय मानव एकता संघ की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने किया किसानों के धरने पर दिया अपना समर्थन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


मेरठ। राष्ट्रीय मानव एकता संघ की यशस्वी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शालिनी मसीह संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में कमिश्नरी पार्क पर किसानों के धरने में अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची और किसान भाइयों को पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन दिया। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है की राष्ट्रीय मानव एकता संघ की हमारी अदम्य साहसी बहन शालिनी प्रदेश अध्यक्ष समाज के किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देंगी। हमें गर्व है राष्ट्रीय मानव एकता संघ के कार्यकर्ताओ पर जिस तरह समाज को धर्म जाति से ऊपर उठकर मानव मूल्यों के आधार पर न्याय दिलाने के लिए और मानव को मानव से मिलाने के लिए अपने साहस बलिदान के साथ आगे बढ़ रहे हैं । यह बहुत ही सराहनीय है मैं अपने सभी पदाधिकारियों को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं और सलूट करता हूंं । प्रदेश अध्यक्ष शालिनी जी को जो निरंतर अपने संघ परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। और समाज में एक बड़े बदलाव के लिए कार्य कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...