मंगलवार, 3 अगस्त 2021

ऋषभ एकेडमी वेस्ट एंड रोड मेरठ सी. बी. एस. सी बोर्ड 2021 हाई स्कूल का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

 ऋषभ एकेडमी वेस्ट एंड रोड मेरठ सी. बी. एस. सी बोर्ड 2021 हाई स्कूल का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

By - मेरठ ख़बर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ


ऋषभ एकेडमी के हाई स्कूल 2021 के होनहार छात्र - छात्राएं










संस्कृति मोहित गर्ग ने 97 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया


देवांश शुक्ला ने 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया


कृष्णा अग्रवाल ने 95.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया


मेरठ। अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे विद्यालय ऋषभ एकेडमी में आज हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम शत -  प्रतिशत रहा। विद्यालय  में सबसे ज्यादा अंक संस्कृति मोहित गर्ग ने प्राप्त किए।  संस्कृति मोहित गर्ग ने 97 % अंक प्राप्त कर प्रथम प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि देवांश शुक्ला 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय रहें । तृतीय , और कृष्णा अग्रवाल ने 95.4% अंक प्राप्त कर तृतीय  स्थान प्राप्त किया। वंशिका सिंह ने  94.8% अंक प्राप्त कर  चतुर्थ स्थान पर रही । शौर्य रस्तोगी रस्तोगी 93.6% अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विषय वार उत्कृष्ट प्राप्तांक विद्यार्थियों की सूची 

अंग्रेजी 

सताक्षी शर्मा, कृष्णा अग्रवाल             - 99 

देवान शुक्ला , हर्षित गौर                   -98 

नवनीत यादव, समरवीर ,आदित्य सिंह - 97 

हिंदी 

संस्कृति मोहित गर्ग ,आदित्य अग्रवाल     -99  

देवांश शुक्ला, सूहेमा , कृष्णा  अग्रवाल  - 98 

अभिषेक, शौर्य रस्तोगी                       - 97

गणित

वंशिका सिंह                                   - 95

देवांश ,अफिफा मिदत्त                      -93

संस्कृति गर्ग                                    -92

विज्ञान

संस्कृति गर्ग                                   -98

वंशिका सिंह                                   -93

शौर्य रस्तोगी                                   -92


सामाजिक विज्ञान

संस्कृति गर्ग                                     -95

देवांश शुक्ला                                   -94

शौर्य रस्तोगी ,सुहेमा                          -93

सोमवार, 2 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार रोकने की मांग

 प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार रोकने की मांग 

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ



















मेरठ। भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने सोमवार को नवनियुक्त केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और बुके देकर उनका सम्मान किया । इस मौके पर काजी शादाब ने मंत्री जी से मेरठ के डूडा विभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे हैं भ्रष्टाचार की शिकायत की और मंत्री जी को अवगत कराया कि पिछले लगभग 1 वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की प्रथम किश्त अभी तक भी जारी नहीं की गई है जिससे गरीब लोगों को असुविधा हो रही है l काजी शादाब ने मंत्री जी को अवगत कराया कि जो लाभार्थी विभाग के कर्मचारियों को सुविधा शुल्क दे देते हैं उनकी किश्त जारी कर दी जाती है और जो लाभार्थी सुविधा शुल्क नहीं दे पाते हैं उनके आवाज की किश्त जारी नहीं की जाती है l मंत्री जी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दियाl इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर राजेश,आरिफ सैफी,हबीब अंसारी,दीपक कुमार,शहजाद जैदी आदि मौजूद रहे।

महिला शिक्षक संघ ने किया खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

 महिला शिक्षक संघ ने किया खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।धौलाना











धौलाना। संवाददाता, धौलाना।सोमवार को महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने नवागन्तुक खंड शिक्षा अधिकारी संजय कौशल का जोरदार स्वागत किया। साथ ही विभागीय कार्य में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। यह जानकारी देते हुए संघ की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सीमा तोमर ने बताया कि ब्लॉक इकाई की अध्यक्ष रेणु चौधरी के नेतृत्व में व जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया। साथ ही शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत होकर संजय कौशल ने कहा कि वे सभी से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। वे सुधारात्मक रवैया रखकर ही कार्य करेंगे। जिसका उद्देश्य गुणवत्ता संवर्धन होगा। इस पर शिक्षक नेताओं ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया कि सुधार सम्बन्धी कार्यों में पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर ओमपाल राणा। जिला अध्यक्ष जय श्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा तोमर, ब्लाक अध्यक्ष रेनु चौधरी, जिला मंत्री नीलम चन्ना, ब्लाक कार्यकारिणी नीतू चौधरी, शशि सरस, आकृति सिंह, बबीता, कुसुम, मधु रानी आदि मौजूद रहीं।

किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाऐगा- अमन ठाकुर ।



किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाऐगा- अमन ठाकुर । 

By - मेरठ ख़बर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।अलीगढ़



अलीगढ़।आज भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की एक बैठक का आयोजन अलीगढ़ जिले के टप्पल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर जी ने की संगठन का विस्तार करते हुए आज अलीगढ़ जिले के टप्पल निवासी पंकज शर्मा जी को भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति में उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही जिन्नत खान जी को जिला अलीगढ़ महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर जी ने कहा कि जिस तरीके से आज दिन प्रतिदिन किसानों का शोषण किया जा रहा है वो बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाऐगा। आज किसान की कोई सुनने वाला नहीं है, चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी रही हों सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को केवल इस्तेमाल करने का काम किया है। चुनावों के समय बहुत बड़े बड़े वादे राजनीतिक पार्टियां करती हैं मगर सत्ता पर काबिज होने के बाद उन्होंने केवल किसानों का शोषण किया है। आज ना तो किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा और ना ही किसानों की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा जाता है। राष्ट्रीय संयोजक प्रताप फौजी रौनीजा जी ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है मगर इस देश में अगर सबसे ज्यादा परेशान कोई है तो वो किसान है। आज हमारे देश में किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता तो उसका एक सीधा सा कारण है कि ये सत्ता धारी पार्टी इस देश में किसानों को कहीं ना कहीं बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। आज कुछ राजनैतिक पार्टियां चुनावों के समय किसानों को तरह तरह के प्रलोभन देती हैं मगर हम किसानों को फ्री में कुछ नहीं चाहिए। केवल हमें अपनी फसल का वाजिब दाम चाहिए। इस मौके पर भारत पाल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राधे भाटी राष्ट्रीय महासचिव, हरीश छोकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, जयकरण दादूपुर जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, फजलुर्रहमान जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, डॉक्टर देव पंडित जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम बुध नगर,व सोनू भाटी प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि लोगों ने भी संबोधित किया । सभा में मुख्य रूप से ललित भाटी, मोनू सिंह, जगत सिंह राणा, बाबू सिंह, अजय कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, फौजी खान साहब, ऋषि पाल सिंह, भाई अरुण नागर, विकास शर्मा, पंकज शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन व सत्यप्रकाश अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गये

 व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन व सत्यप्रकाश अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गये

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। गौतम बुद्ध नगर












गौतम बुद्ध नगर। उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल, ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी का गठन साइट 4 स्थित विक्ट्री होम्स पर आयोजित मीटिंग में किया गया।संरक्षक मनोज गर्ग ने बताया कि संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में ग्रेटर नोएडा की विभिन्न मार्केट से चुने गये कार्यकारिणी सदस्यों ने आम सहमति से सत्यप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष सौरभ बंसल को महामंत्री, कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष व ओमप्रकाश अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित सचिव व मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि मीटिंग में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें 5 उपाध्यक्ष, 4 सचिव, 4 संगठन मंत्री व 4 सहसचिव भी चुने गये।







जिला महामंत्री सौरभ बंसल ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिये जल्द ही पूरे नगर में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा व ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर व्यापारियों के हितों के लिये संघर्ष किया जायेगा।अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ने जी एस टी विभाग द्वारा की जा रही अनैतिक कार्यवाहियों व छापों के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।बैठक में अरुण गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित शर्मा, विजय अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, गौरव गोयल, राजकुमार देवधर, कपिल गुप्ता, विशाल जैन, वेदप्रकाश डागर, संजय गर्ग, मुकेश वाष्ण्रेय, दर्शन सिंगला, डी के गर्ग, नवीन जिंदल, आशीष गुप्ता, बंटी अग्रवाल सहित अन्य व्यापार उपस्थित रहे।

मेरठ खबर के अथक प्रयासों तथा गांव के लोगो के सहयोग व सामाजिक पशुओं की सेवक टीम के सहयोग से दर्द से पीड़ित बुल , नंदी को मिला जीवनदान


मेरठ खबर के अथक प्रयासों तथा गांव के लोगो के सहयोग व सामाजिक पशुओं की सेवक टीम के सहयोग से दर्द से पीड़ित बुल , नंदी को मिला जीवनदान

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। मेरठ

 मेरठ खबर के अथक प्रयास से और पूठ गांव के लोगो के सहयोग से एक आवारा बिन बोलते बुल , नंदी को समजिक पशु सेवक की टीम के सहयोग से पशु चिकित्सक डॉ आशीष कुमर की निगरानी में गौ सेवाधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन होड़ाल हरियाणा को किया रेफर कर मिला जीवनदान।


दर्द से पीड़ित बुल, नन्दी








मेरठ । पूठ गांव की यह घटना मेरठ खबर ने पहले भी प्रकाशित की थी। आज पूठ गांव में मेरठ खबर के प्रयास और गांव के लोगो के सहयोग तथा सामाजिक पशु सेवक की टीम वर्षा भाटिया , पुष्पेन्द्र भार्गव , आशुतोष व पशु चिकित्सक डॉ आशीष कुमार की देख रेख में बुल , नंदी को गौ सेवाधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन होड़ाल हरियाणा को किया रेफर कर उसका जीवन बचाया । 

सामाजिक पशु सेवक टीम  बुल , नन्दी को गौ सेवाधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन होड़ाल हरियाणा  ले जाती हुई








आज से एक सप्ताह पहले इस बुल नंदी, को ट्रैक्टर चालक ने बड़ी बेहरमी से टक्कर मार कर फरार हो गया था। ये नंदी दर्द से पीड़ित था । तभी पूठ गांव के लोगो राहुल ,कपिल ,भोलू पूर्व प्रधान आदि लोगो ने इसे चारा पानी दिया था । अब इन सभी गांव वालो के सहयोग से इसे हरियाणा के हॉस्पिटल ठीक करने के लिया भेज दिया ।

गौ सेवाधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन होड़ाल हरियाणा में बुल , नन्दी छोड़ आयी  सामाजिक पशु सेवक टीम 

अब हॉस्पिटल में बुल ,नन्दी का हो पाएगा सही ईलाज और अब पूठ गांव का नंदी स्वस्थ होकर बन जाएगा हरियाणा का बुल, नन्दी मेरठ खबर परिवार एक आवारा पशु की जान बचाने व उसे सही ईलाज करवाने के लिए आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता है



रविवार, 1 अगस्त 2021

नेता जी सुभाष इन्टर कॉलेज कृष्णा नगर रुड़की रोड मेरठ यू. पी. बोर्ड 2021 हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा

 

नेता जी सुभाष इन्टर कॉलेज कृष्णा नगर रुड़की रोड मेरठ यू. पी. बोर्ड 2021 हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ जनपद के टॉपर

कु दीपांशी ने मेरठ जनपद मेरिट में  पंचम स्थान प्राप्त कर बढ़या स्कूल का गौरव।

 कु प्राची सैनी ने मेरठ जनपद मेरिट मे सप्तम स्थान प्राप्त कर बढ़या स्कूल का गौरव

 व विकास भारती ने मेरठ जनपद मेरिट मे  अष्टम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है


हाई - स्कूल 2021 के होनहार छात्र - छात्राएं

हाई - स्कूल के गर्वित शर्मा ने 545 अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।




इंटरमिडिएट 2021 के होनहार छात्र - छात्राएं



विज्ञान वर्ग 

में कुमारी दीपांशी ने 446 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया


विज्ञान वर्ग

 कुमारी प्राची सैनी ने 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 


विज्ञान वर्ग

 में विकास भारती ने 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय में स्थान प्राप्त किया । 


मेरठ । नेताजी सुभाष इन्टर कॉलेज कृष्णा नगर रुड़की रोड मेरठ का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा । हाई - स्कूल परीक्षा में नेताजी सुभाष इन्टर कॉलेज कृष्णा नगर मेरठ के छात्र गर्वित शर्मा ने 545 अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

हाई - स्कूल में गर्वित शर्मा ने 545 अंंक , कुमारी सिया ने 535 अंक , कुमारी जेसिका ने 531 अंक और कुमारी साक्षी भारतीय ने 516 और आर्यन ने 515 अंक वह कुमारी दिशा में 505 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा पर  नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज कृष्णा नगर रुड़की रोड़ मेरठ विज्ञान वर्ग में कुमारी दीपांशी ने 446 अंक प्राप्त कर विद्यालय  में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि विज्ञान वर्ग कुमारी प्राची सैनी ने 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय  में दूसरा स्थान प्राप्त किया। और विज्ञान वर्ग में विकास भारती ने 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय में  स्थान प्राप्त किया । व मनप्रीत ने 434 अंक , कृष्णा चौहान ने 332 अंक ,शीतल गौतम ने 432 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज कृष्णा नगर मेरठ के मेधावी विद्यार्थियों में कुमारी दीपांशी ने मेरठ जनपद मेरिट में पांच पंचम स्थान कुमारी प्राची सैनी ने सप्तम स्थान व विकास भारती ने स्थान स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।


स्कूल प्रबन्धक और प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षक गणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।












भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...