मंगलवार, 3 मई 2022

डीजे की धुन पर झूमे भगवान परशुराम के दीवाने ‌।




डीजे की धुन पर झूमे भगवान परशुराम के दीवाने ‌।






मेरठ। 03 मई (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भगवान परशुराम शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों की संख्या में लोग।सैकड़ों गाड़ियों और ट्रैक्टरों का काफिला भगवा झंडा से हो रहा था शोभायमान शहर के व्यापारी नेता, राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग, भाजपा और विपक्षी दल सभी पार्टियों के ब्राह्मण दिखाई दिए भगवान परशुराम के झंडे के नीचे।बता दें कि 3 मई दिन मंगलवार अक्षय तृतीया का दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है पिछले 2 वर्षों से लगातार कोरोना के चलते भगवान परशुराम शौर्य यात्रा स्थगित चल रही थी जिसके बाद एक बार फिर तीसरी बार मेरठ में भगवान परशुराम शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। जो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से शुरू होकर गढ़वा रोड से होते हुए गांधी आश्रम चौराहा जादूगर पार्क भगवान परशुराम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस बीच शहर के गणमान्य लोगों के साथ साथ सत्ता पक्ष एवं विपक्षी पार्टियों के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक साथ भगवान परशुराम शौर्य यात्रा में शामिल होकर एकता का परिचय देते हुए बड़ी ही धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा शहर में निकाली। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन एवं पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही जिन्होंने बड़ी ही सुरक्षा के साथ शौर्य यात्रा को संपन्न कराने का कार्य किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...