रविवार, 29 मई 2022

राज्य स्तरीय भारतीय कुराश ओरियंटेशन कार्यक्रम एवं रेफरी सेमीनार का आयोजन सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल केंट के सभागार में किया गया।

 राज्य स्तरीय भारतीय कुराश ओरियंटेशन कार्यक्रम एवं रेफरी सेमीनार का आयोजन सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल केंट के सभागार में किया गया।




मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भारतीय कुराश महासंघ से संबद्ध कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कुराश ओरियंटेशन कार्यक्रम एवं रेफरी सेमीनार का आयोजन सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल केंट के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कुराश महासंघ के संस्थापक/ चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर और भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का संयोजन कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा तथा निर्देशन अध्यक्ष डा जे वी चिकारा के व्दारा किया गया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के शारीरिक शिक्षक / कोच/ खिलाड़ी एवं सदस्य व पदाधिकारियों को कुराश खेल के प्रति रुचि, तकनीक, नियम आदि की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में संयुक्त रूप से भारतीय कुराश महासंघ के विशेष आमंत्रित सदस्य लालसिंह और चन्द्रपाल सिंह के व्दारा कुराश खेल के बारे में जानकारी दी गई, कुराश उज़्बेकिस्तान का पारंपरिक खेल है जिसे आज विश्व के लगभग सभी देशों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि जगदीश टाइटलर ने उत्तर प्रदेश के भिन्न भिन्न जिलों से आए हुए सभी खिलाड़ियों और कोच को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने के लिए कुराश की वारीकियों को जानना बहुत आवश्यक है। कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के व्दारा आयोजित इस सैमीनार के माध्यम से कुराश को एक नयी दिशा मिलेगी, उन्होंने कहा कि कुराश के नाम पर खिलाड़ियों से अगर किसी ने पैसे लेने की कोशिश की तो उन्हें जेल भेजने में कोई संकोच नहीं होगा।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली ने कहा कि भारत में कुराश के खिलाडियों का भविष्य उज्जवल है, उसके लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत है तथा कुराश खेल को देश के कोने कोने में लेकर जाने का काम हमारी संस्था कर रही है।, कुछ लोग कुराश के नाम से शब्दों को तोडमरोडकर संस्था बना कर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है, तथा भारतीय कुराश संघ उन्हें मान्यता नहीं देगा।इस अवसर 18 से 24 नवंबर 2022 तक मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होने जा रही 13 वीं विश्व सीनियर कुराश चैंपियनशिप के अधिकारिक लोगो का लोकार्पण चेयरमैन जगदीश टाइटलर और अध्यक्ष रमेश पोपली द्वारा किया गया। जिसमें विश्वभर से लगभग 110 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।सेमिनार के प्रारंभ में उतर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जे वी चिकारा ने सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया तथा उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष त्रिजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया, कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के व्दारा उत्तर प्रदेश के आफिस वियरर, कोच, रैफ्री और खिलाड़ियों को कुराश के सम्बन्ध में सभी तकनीकी, नियमों की जानकारी देना है, इस सेमीनार की सफलता के लिए भारतीय कुराश महासंघ के सभी पदाधिकारियों सईद खान, रविन्द्र दहिया, धर्मेंद्र मल्होत्रा  के व्दारा भी दिया गया मार्गदर्शन एक नई दिशा देगा।कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष त्रिजय कुमार ने सभी अतिथियों, प्रदेश के कोने कोने से आये सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।सेमीनार के आयोजन में कुराश शिराज अहमद, पवन सिरोही, आशीष गौड़,ओमवीर सिंह,अंशु रानी, शैफाली कोली, अर्जुन पाल, अश्वनी मग्गो, विशाल ठाकुर, आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...