रविवार, 30 जनवरी 2022

यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है

 

यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ













सरधना/मेरठ।आज रविवार को आर्य समाज कुशावली (मेरठ) एवं आर्य वीर दल जिला मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में 21 कुंडीय रोग निवारक यज्ञ का आयोजन दयानंद कन्या विद्यालय कुशावली में किया गया।  यज्ञ के ब्रह्मा भारत भूषण सम्मानित वैदिक विद्वान आचार्य डॉ कपिल मलिक रहे। डॉ कपिल आचार्य ने यज्ञ में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व का प्रायः प्रबुद्ध वर्ग यज्ञ को एक धार्मिक कृत्य ही स्वीकार करता है जबकि विश्व वैज्ञानिकों ने शोध करने के पश्चात यह स्वीकार किया की यज्ञ वायुमंडल को शुद्ध करता है, रोग तथा महामारियों को दूर करता है। मनुष्य अपने तन मन की स्वस्थता के लिए हर संभव प्रयास करता है कि उसका पेट जो नाभि केंद्र है वह व्यवस्थित रहै,  जिससे कि वह स्वस्थ रह सकें । स्वस्थ रहने के लिए नाभि केंद्र को व्यवस्थित रखना अत्यंत आवश्यक है । उसी प्रकार विश्व ब्रह्मांड की स्वस्थता एवं शांति स्थापना के लिए विश्व के नाभि केंद्र को भी व्यवस्थित रखना अत्यंत अनिवार्य है जिसके लिए वेद कहता है अयं यज्ञों भुवनस्य नाभि: अर्थात यह यज्ञ ही विश्व का नाभि केंद्र है। दुनियाभर के अनेकों वैज्ञानिकों ने शोध द्वारा प्रमाणित किया कि ओजोन परत के छिद्रों की क्षतिपूर्ति का सबसे सरल और सहज साधन यह यज्ञ है।  यजुर्वेद भी इस बात को स्पष्ट करता है की यज्ञ से विद्युत का पतन और प्राणवायु तथा ओजोन अधिक मात्रा में उत्पन्न होकर वायुमंडल में फैलाता है अतः यह एक धार्मिक कृत्य ना होकर पूर्णतः एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसे विज्ञान कर्म कहना चाहिए। अपने एवं जगत के उपकार के लिए आवश्यक है प्रत्येक मनुष्य नित्य प्रति यज्ञ अवश्य करें । ईश्वर ने मनुष्य को यज्ञ करने की आज्ञा दी है इसको जो नहीं करता वह पापी होकर दुख का भागी होता है।इस विशाल यज्ञ में ग्राम कुशावली एवं आसपास के क्षेत्र 21 से अधिक यजमान रहे। कन्या गुरुकुल झिटकरी-भामोरी की कन्याओं ने सुमधर वेदपाठ किया तथा ईशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। व्यायाम शिक्षक भीष्म आर्य एवं विजयपाल आर्य ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। स्वामी विजयमुनि, राजपाल सिंह आर्य दौराला ने भी सभा को सम्बोधित किया। प्रसाद व्यवस्था ठाकुर धन्नु सिंह की तरफ से रही। इस अवसर पर विद्यासागर आर्य, ओमवीर आर्य पथौली, जयभगवान आर्य, कृपाल आर्य, सुनील फौजी भमोरी, आचार्या आदेश शास्त्री, कुसुम आर्या, सुभाष आर्य, राजेन्द्र मुखिया अलीपुर, भोजवीर आर्य, राकेश आर्य, शुभम आर्य, सन्दीप आर्य, विवेक आर्य, श्यामवीर प्रधान, यशपाल आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...