शनिवार, 14 मई 2022

काले हिरणों की पूजा क्यों करता है राजस्थान का बिश्नोई समाज

 काले हिरणों की पूजा क्यों करता है राजस्थान का बिश्नोई समाज




जयपुर। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) देश में काले हिरणों का शिकार फिर सुर्खियों में है। शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के गुना के आरोन में शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई है। काले हिरणों को बचाने के प्रयास में मध्य प्रदेश पुलिस के एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव व संतराम को जान गंवानी पड़ी है।


काले हिरणों की रक्षा करता है बिश्नोई समाज


जोधपुर का बिश्नोई समाज इस मामले को राजस्थान हाई कोर्ट तक ले गया था। मध्य प्रदेश में काले हिरणों का शिकार और पुलिसकर्मियों की हत्या की घटनाएं पर जानिए आखिर राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरणों से इतनी मोहब्बत क्यों करता है?


बिश्नोई समाज जाम्भोजी का उपासक


दरअसल, राजस्थान का बिश्नोई समाज लोकदेवता जाम्भोजी की पूजा करते हैं। बिश्नोई बीस (20) और नोई (9) से मिलकर बना है। यानी​ बिश्नोई समाज 29 नियमों का पालन करता है। इन्हीं नियमों में से एक नियम शाकाहारी रहना और हरे पेड़ नहीं काटना भी शामिल है। जीवों से प्रेम करना है।


काले ​हिरणों के बारे में अधिक जानकारी


हिंदू प्राचीन ग्रंथों में काला हिरण भगवान कृ​ष्ण का रथ खींचता नजर आता है। इन्हें वायु, सोम, चंद्र का वाहन माना जाता है। करणी माता को इनका संरक्षण माना जाता है। सिंधु घाटी सभ्यता में ये भोजन का स्रोत रहा है। धोलावीरा और मेहगढ़ जैसी जगह इकी हडिडयों के अवशेष मिल हैं। मुगल सल्तनत में ब्लैक बक की पेंटिंग्स मिलती हैं।

भारत में काले हिरण राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र व गुजरात में पाए जाते हैं। आंध्र प्रदेश में काले हिरण को स्टेट एनिमल का दर्जा प्राप्त है।नर काले हिरण का वजह 34-45 किलोग्राम होता है और कंधे पर उसकी ऊँचाई 74-88 सेंटीमीटर होती है। मादा 31 से 39 किलोग्राम वजनी होती है। ऊँचाई नर से कम होती है।नर काले हिरण रंग भी बदलते हैं। मानसून के अंत तक इनका रंग काला दिखता है, लेकिन सर्दियों में ये रंग हल्का पड़ने लगता है। अप्रैल की शुरुआत तक भूरा हो जाता है।ये आमतौर पर घास चरते हैं, लेकिन थोड़ी बहुत हरियाली वाले अर्ध रेगिस्तानी इलाकों में भी पाए जाते हैं।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...