बुधवार, 9 मार्च 2022

राष्ट्रीय मानव एकता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह काजीपुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमारी शालिनी सिंह जिला अध्यक्ष राजेश सेठी के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पर अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

राष्ट्रीय मानव एकता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह काजीपुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमारी शालिनी सिंह जिला अध्यक्ष  राजेश सेठी के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पर अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।









मेरठ । 9 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानव एकता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के बौद्ध ने की मंच का संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीरज  टॉक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के  सर्वमान्य संस्थापक  सुनील जैनवाल  ने दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया उन्होंने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा,  देश को अथवा समाज को अच्छी दिशा देने में मातृ शक्ति का अहम रोल होता है।हम सबके जीवन में माता ही हमारी प्रथम गुरु होती है। और वह जो संस्कार हमें बचपन में देती हैं वही संस्कार आगे चलकर हमारा कर्म बन जाता है। आज के परिवेश में सभी माता-पिता अपने बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा तो दे रहे हैं जो बहुत ही अच्छी बात है l लेकिन शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार छूट रहे हैं इसलिए हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे तभी हम अपने देश से तमाम तरह के अन्याय अत्याचार को मिटाने में सफल हो पाएंगे और अपने देश के संत महापुरुषों तथा शहीदों का सपना साकार कर पाएंगे। अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के बौद्ध  ने कहा इतिहास गवाह है हमारी माताओं ने अपने देश को आजादी दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर संघर्ष किए लेकिन मैं अपनी आज की माताओं बहनों से निवेदन करता हूं कि हमें अभी एक आजादी और प्राप्त करनी है वह आजादी गैर बराबरी की आजादी होगी और गैर बराबरी तभी खत्म होगी जब हमारी माताएं बहने अपने बच्चों को ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर वाली सोच मानवतावादी सिद्धांतों पर चलाने का काम करेंगी  तभी से हमारे समाज में बड़ा बदलाव आना शुरू होगा। यहीं से मानव के प्रति मानव की संवेदना जागृत होगी और हमारे देश में अमन शांति भाईचारे का राज स्थापित होगा जो सपना हमारे महापुरुषों ने देखा था। और जिसे साकार करने के लिए आज के समय में हम सब के मार्गदर्शक के रुप में हमारे सर्वमान्य संस्थापक सुनील जैनवाल  के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानव एकता संघ के हजारों पदाधिकारी और लाखों कार्यकर्ता अपने महापुरुषों का सपना पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे है।और इसमें कोई संदेह नहीं एक रोज ऐसा आएगा राष्ट्रीय मानव एकता संघ के माध्यम से हमारे भारत में अमन शांति भाईचारे का राज्य स्थापित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं बहनों को कलम और पुष्प   भेंट  कर  सम्मानित किया गया । महिला मातृशक्ति को कलम और पुष्प भेंट किए कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के महासचिव प्रमोद नागवंशी, केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार रोहतगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन वीर सिंह उपाध्यक्ष  एडवोकेट राजीव पवार, एडवोकेट सुनीता सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह ,शिवकुमार जीनवाल, पदमा जॉनसन, दीपक चौहान, राजू बड़ढा कपिल चावला जितेंद्र प्रधान कृष्णपाल अमरपाल बेनीवाल नगमा खान पिंटू राणा लोकेश मांगलिक जी बुद्ध प्रकाश भगत जी सुंदरलाल दिनेश कल्याण और बड़ी तादात में सैकड़ों के पार मातृशक्ति रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...