मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

सुभारती डिफेन्स एकेडमी की ओर से भारतीय सशक्त सेना में भर्ती हेतु विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन


सुभारती डिफेन्स एकेडमी की ओर से भारतीय सशक्त सेना में भर्ती हेतु विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

भारतीय सशक्त सेना से अनुशासन, धैर्य एवं राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है- कर्नल रणजीव सिंह, नियुक्ति निदेशक, सेना मुख्यालय



मुख्य वक्ता,कर्नल रणजीव सिंह को सम्मानित करते हुए एसडीए के मुख्य सलाहकार कर्नल डॉ एन के आहूजा










मेरठ। 22 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा मांगल्या प्रेक्षागृह में भारतीय सशक्त सेना में विद्यार्थियों को भर्ती हेतु प्रेरित करने एवं उनका मार्ग दर्शन करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के सभी अधिकारियों का स्वागत पौधा भेट करके किया गया।

कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल राजेश त्यागी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सुभारती डिफेन्स एकेडमी का परिचय देकर सभी को इसकी सेवाओं से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण के राष्ट्रहित के उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में आजाद हिन्द फौज जैसी ऊर्जा के साथ सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश के विद्यार्थियो को सशक्त सेना से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी में सेना भर्ती के सामान्य कोर्स के साथ स्नातक कोर्स भी कराए जा रहे है।

मुख्य वक्ता सेना मुख्यालय के नियुक्ति निदेशक कर्नल रणजीव सिंह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को सशक्त सेना के इतिहास व इसमें भर्ती हेतु प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशक्त सेना अनुशासन, धैर्य और सेवा का नाम है जिसमें राष्ट्र की सम्प्रभुता व अखण्डता की रक्षा हेतु मॉ भारती की सेवा की जाती है। उन्होंने सेना में विभिन्न पदो ंके बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि सशक्त सेना का हर एक अंग अपने आप में विशेष है और देश सेवा ही सेना का उद्देश्य है। उन्होंने सुभारती डिफेन्स एकेडमी की सराहना करते हुए कहा कि सुभारती ग्रुप हमेशा से राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहा है, जो देश के लिये प्रेरणा स्त्रोत है।

भारतीय सेना में कोर ऑफ इंजीनियर्स मेजर निशा सिंह ने कहा कि जीवन में एक बार एसएसबी की परीक्षा अवश्य देनी चाहिए। उन्हांने कहा कि सशक्त सेना में नारियों की विशेष भूमिका है और भारतीय नारी ने अपनी योग्यता व क्षमता को सेना में लगाकर नारी के विभिन्न रूप का उत्कृष्ट वर्णन किया है।

कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के मुख्य सलाहकार कर्नल डा. एन.के आहूजा ने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार हेतु एसएसबी, एनडीए, वायु सेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करके प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने सेना के सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश की सरहदों की हिफ़ाज़त करने के इच्छुक युवाओं को दक्ष बनाने हेतु प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं में उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें देश सेवा से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में कर्नल रणजीव सिंह, मेजर निशा सिंह, विंग कमांडर प्रफुल्ल बक्शी, ब्रिगेडियर ढाका को सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया गया।

मंच का संचालन एनएसएस प्रभारी डा. नीरज कर्ण सिंह ने किया।  राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, एसडीए के सदस्य कर्नल एन.के. त्यागी, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, डा. मनोज कपिल, डा. संदीप कुमार, डॉ शशीराज तेवतिया, डा. मनोज त्रिपाठी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य व विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...