सोमवार, 6 दिसंबर 2021

शांति निकेतन विद्यापीठ में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप शो -दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन

 शांति निकेतन विद्यापीठ में ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप शो -दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन

By- मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ













मेरठ। शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड़ मेरठ में 5 दिसंबर रविवार को ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप, शो दंगल ऑफ डांस सीजन 3 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियो के रूप में नगीन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ विशाल जैन, नमन भारद्वाज (सदस्य श्रम कल्याण परिषद उ०प्र० सरकार) शांति निकेतन विद्यापीठ की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा गुप्ता, ललित प्रधान समाज सेवी ,अमन शाह( इंडियाज बेस्ट डांसर सोनी चैनल)ने ईश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमे कई प्रदेशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कई नन्हे नृत्य कलाकर प्रतिभागी ऐसे देखने को मिलें जिन्होंने अपनी प्रतिभा से कई बड़े टी.वी. चैनलो पर धमाल मचाया है और आज भी सभी को भावविभोर कर दिया। इस कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में मुंबई से रितिक दिवाकर ( सुपर डांसर सोनी चैनल), मोहम्मद अर्श और अर्सलान (डांस दीवाने कलर्स चैनल), रिदम (सुपर डांसर सोनी चैनल), वैष्णवी राजपूत ( सुपर डांसर सोनी चैनल), आध्या भगत ( एम एक्स टकाटक) अंशिका सिंह (ईश्वर चैनल) आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ बच्चों ने आवेदन किया, जिनमें से 50 बच्चे इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आयु वर्ग के अनुसार पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहा - 


डीओडी 3 ( दंगल आफ डांस 3)

 ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप

 कुल नकद पुरस्कार :- 61000/-

 समूह

 पहला :- 15000/-

 दूसरा:- 10000/-

 उम्र :- कोई उम्र नहीं

 समय :- 3 मिनट


 युगल वरिष्ठ

 पहला :- 7100/-

 दूसरा :- 3100/-

 उम्र :- कोई उम्र नहीं

 समय :- 2:30 मिनट


 युगल युगल

 पहला :- 3100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 4 से 12 वर्ष

 समय :- 2:30 मिनट


 सीनियर सोलो

 पहला :- 7100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 14 से ऊपर

 समय :- 2 मिनट


 जूनियर सोलो

 पहला :- 5100/-

 दूसरा :- 2100/-

 आयु :- 9 से 13

समय-2 मिनट

 सब जूनियर सोलो

 पहला :- 3500/-

 दूसरा :- 1500/-

 उम्र:- 3 से 8 साल

 समय :- 2 मिनटस

मापन के अवसर  पर श्री अमित जैन जी ( एम डी - एस एस आई केबल) श्री रजत शर्मा जी (सपा नेता) श्री शैलेंद्र यादव जी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष - राष्ट्रीय केसरी  हिंदू वाहिनी)श्री सौरव सिसोदिया जी (लैंमफोर्ड बायोटेक)आदि लोग उपस्थित रहे जिनके द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे-


सब जूनियर वर्ग

 1. फलक सैफी

 2. करण पॉपर

 3. जाह्नवी

 जूनियर वर्ग

 1. वंश भाटी

 2. देवांश वर्मा

 3. आराध्य शर्मा


 वरिष्ठ श्रेणी

 1. रिंकुजी

 2. अमन नैयरी

 3. शिवम वर्मा

 4. शहद

  युगल जूनियर

 1. चाहत और वंशिका

 2. आदर्श और भाग्यशाली

 3. खुशी और अमूल्य


 युगल वरिष्ठ

 1. दिवाकर और आकांक्षा

 2.चमन और खुशबू

 3. राज और जिकुली


 ग्रुप के विजेता

 1. 3डी क्रू

 2. शुन्ये

 3.फंकी इंडियन्स

 4. वी डी ए ग्रुप

इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनकी आयु के ग्रुप के अनुरूप नगद धन राशि के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने अपने सम्मान में दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल वितरित किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  विभिन्न क्षेत्रों मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मवाना, अलीगढ़, हरियाणा, हिमाचल, देहरादून, मथुरा, आगरा, राजिस्थान, उत्तराखंड, आदि से प्रतिभागियों ने आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप आर्य एवं जीशान जी ने किया।प्रतिभागियों की प्रतिभा को देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।विद्यालय के निदेशक डॉ विशाल जैन जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विभा गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...