मंगलवार, 9 नवंबर 2021

डॉ कपिल आचार्य को आर्यरत्न की उपाधि से किया सम्मानित

 

डॉ कपिल आचार्य को आर्यरत्न की उपाधि से किया सम्मानित

जीवन में परोपकार की भावना से मिलता है आत्मिक सुख-डॉ कपिल आचार्य

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मुजफ्फरनगर











मुजफ्फरनगरआर्यसमाज और स्वामी नित्यानन्द आश्रम दुधाहेड़ी (मु.नगर) का त्रिदिवसीय वैदिक विचार गोष्ठी एवं  सम्मेलन आज मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर यज्ञ, योग, वैदिक धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु डॉ कपिल आचार्य को आर्यरत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया, जिसमे आर्यरत्न सम्मान पत्र, आर्यरत्न सम्मान प्रतीक और अंगवस्त्र दिया गया । इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य जी ने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन यज्ञमय बनाना चाहिये।  यज्ञ का अर्थ है  परोपकार करना। जिस प्रकार से यज्ञ सभी जीवों को सुख पहुंचाता हैं उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन को यज्ञीय बनाकर उपकारी जीवन बनना चाहिए। परोपकारी मनुष्य को आत्मिक सुख और शांति प्राप्त होती है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण पार्टी के अध्यक्ष आनन्द कुमार ने देश के वर्तमान राजनैतिक व सामाजिक कुरीतियों तथा उनके निवारणार्थ जैसे अहम मुद्दों पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वामी सत्यवेश जी ने बिन विद्या के दुखी हैं नर नारि..नामक कविता सुनाते हुए अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की।  आश्रम प्रबन्धक जयविंद्र फोजी ने सभी सेवानिवृत्त सेनानियों को सत्यार्थ प्रकाश भेट करके अभिनन्दन किया। सूबेदार धर्मपाल सिंह (आगरा) यजमान रहें। मंत्री चन्द्रपाल आर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। योगाचार्य भीष्म आर्य ने संचालन किया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद मेरठ के मंत्री ने विजयपाल आर्य, मदनपाल आर्य, मुनि उषर्बुद्ध, जगदीश आर्य, उदयवीर फोजी, सुधीर आर्य, महिपाल फोजी, स्वामी ओंकारदेव, हरवेश भास्कर सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अनेक सेवानिवृत्त सैनिक और क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...