रविवार, 21 नवंबर 2021

चीन के साथ तनाव के बीच सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें गर्व का पल

 

चीन के साथ तनाव के बीच सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें गर्व का पल


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली












नई दिल्ली।  21 नवंबर। चीन के साथ तनाव के बीच सेना ने हर देशवासी को गर्व का अनुभव करवाया है। सेना ने लेह में 15000 फीट की ऊंचाई पर 76 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस पल ने हर भारतीय का सीना गर्व से भर दिया। भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ने मिलकर 76 फीट लंबा तैयार किया हैं। सेना ने लद्दाख के हनले घाटी में इस ध्वज को फहराया और वीडियो जारी किया है। इस ऐतिहासिक पल को सबने भारत के लिए गौरव का पल बताया है।

भारतीय सेना के जवानों ने ये ऐतिहासिल पल रहा। सेना के जवान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए वीडियो में देखे जा रहे हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस खूब शेयर और कमेंट किया जा रहा है। लोग सेना की इस नए कीर्तिमान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी लद्दाख में 225 फीट लंबा और 150 लंबा चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज गांधी जयंती के मौके पर फहराया गया था। इस ध्वज का वजन 1000 किलो के करीब था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...