रविवार, 10 अक्तूबर 2021

आज राष्ट्रिय मानव एकता की सभा महिलाविंग अध्यक्ष ममता सिरोही के नेतृत्व में हुई जिसमें काफी महिलाओं ने संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की।


आज राष्ट्रिय मानव एकता की सभा महिलाविंग  अध्यक्ष ममता सिरोही के नेतृत्व में हुई जिसमें काफी महिलाओं ने संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ। आज दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को सर  संस्थापक आदरणीय  सुनील  जैनवाल  के आदेश अनुसार रजवन छोटा बाजार मेरठ में  आरती यादव के निवास पर राष्ट्रीय मानव एकता संस्था की सभा हुई जिसमें मेरठ महानगर महिला विंग अध्यक्ष ममता सिरोही ने आरती यादव के निवास पर मौजूद बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं को संविधान और एकता के महत्वपूर्ण  तथ्यों से जागरूक कराया और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया ।










राष्ट्रीय मानव एकता संस्था की अध्यक्ष ममता सिरोही ने कहा की महिलाएं इस देश का स्वाभिमान है और महिला ही वह शक्ति है। जो किसी भी परिवार वह देश का निर्माण करती है ।उन्होंने कहा आज के मौजूदा हालात जो हमारे देश के बने हुए हैं। वह कहीं ना कहीं अपने बच्चों को हम लोग अच्छे संस्कार नहीं दे पा रहे हैं । जिसकी वजह से आज देश की युवा पीढ़ी भटक रही है।  उन्होंने राष्ट्रीय मानव एकता संघ के माध्यम से मातृशक्ति को यह संदेश दिया कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दें । ताकि देश में वह समाज में बहन बेटियां सुरक्षित रहें ,समाज में अमन शांति रहे। उन्होंने कहा हमारा राष्ट्रीय मानव एकता संघ  समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रहा है  । और समाज से  जाती पाती ऊंच-नीच  जस्सी  गैर बराबरी की  मानसिकता से ऊपर उठकर  समाज में अमन शांति भाईचारा स्थापित करना चाहता है। महिलाएं  देश की आधी आबादी है ,और यह आधी आबादी चाहे तो अपने देश का भविष्य व भाग्य व व्यवस्था को बदल सकती है ।राष्ट्रीय मानव एकता संघ की मानवतावादी विचारधारा से प्रभावित होकर  सैकड़ों  महिलाओं ने  संगठन की सदस्यता ग्रहण की ।

इस सभा में उपस्थित रहीं महिलाएं सुमन त्यागी, नेहा त्यागी, निशा पाल ,निशा गुप्ता, पुष्पा ,कीर रवि खटीक ,गीता ,शालू गुप्ता ,सोनम ,सीमा ,मधु किरन ,सोनम , रज्जो देवी, सीमा, कंचन  ,अरुणा  ,सारिका  ,मधु  ,पूनम  ,कमलेश, मंजू, ज्योति, पायल, नीतू सोनकर,  दीपा  ,आशा किशोर ,बबीता ,रजनी ,शीतल ,बंटी ,कमला ,रूपाली, संतोष ,शीला, नेहा गायत्री ,आशा देवी, इन सभी मातृ शक्तियों ने संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर संकल्प लिया कि हम अपने देश की व समाज की दिशा दशा बदलेंगे और समाज में अमन शांति भाईचारा स्थापित करने के लिए अपने भाई सुनील जैनवाल  के द्वारा देखे गए  समता समानता के सपने को पूरा करेंगे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...