सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

सुभारती विश्वविद्यालय एवं बाईजूस के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन



सुभारती विश्वविद्यालय एवं बाईजूस के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ








मेरठ। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करने वाले स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय ने नया कीतिर्मान स्थापित करते हुए विद्याथिर्यों को  देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, आईपीएस, पीसीएस सहित सभी सिविल सेवाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से शैक्षिक प्रोद्योगिकी कम्पनी बाईजूस, जिनके 281 छात्रों ने सिविल सविर्सिज़ परीक्षाओं के परिणामों में वर्ष 2021 में कुल 767 सफल छात्रों ने स्थान प्राप्त किये है एवं विश्व में पहली शैक्षिक प्रोद्योगिक कम्पनी जोकि सफलता में प्रथम स्थान पर है, के साथ समझौता ज्ञापित किया है।




सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में आयोजित समझौता ज्ञापन कायर्क्रम में कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी. सिंह एवं बाईजूस कम्पनी के निदेशक डा. सत्य प्रकाश झा ने करार पर हस्ताक्षर किये। बाईजूस कम्पनी के निदेशक डा. सत्य प्रकाश झा ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय के साथ हुए करार के माध्यम से उनकी कम्पनी सिविल सेवाओं सहित देश की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्याथिर्यों को तकनीक के साथ विशेषज्ञों के माध्यम से परीक्षाओं का प्रशिक्षण देकर ज्ञान वधर्न करेंगी।

सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी.सिंह ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय विद्याथिर्यों को रोजगार के अवसर प्रदान कराने हेतु शिक्षा के क्षेत्र को सुगम बनाने के लिये हमेशा से प्रयासरत है। इसी क्रम में बाईजूस कम्पनी के साथ करार करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय अब विद्याथिर्यों को सिविल सेवाएं जिसमें मुख्य रूप से आईएएस, आईपीएस, पीसीएस व न्यायिक सेवाओं सहित देश की समस्त छोटी बड़ी प्रतियोगी प्रतिष्ठित सेवाओं हेतु ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे कि भविष्य में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र  देश सेवा में निणार्यक भूमिका निभाने के लिये दक्ष हों। यह प्रतिष्ठित कायर्क्रम सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों के अतिरिक्त अन्य छात्रों एवं आंकाक्षी युवाओं के लिये भी उपलब्ध रहेगी।

सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कायर्कारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि बाईजूस कम्पनी के साथ हुए एमओयू से विद्याथिर्यों को सिविल सेवाओं हेतु उच्च गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय देश के युवाओं को शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता की भावना से मागर्दशर्न देकर उन्हें देशहित में कार्य करते हेतु प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व से ही सुभारती डिफेन्स एकेडमी स्थापित है जो विद्याथिर्यों को शिक्षा का उचित मार्ग दशर्न देकर रक्षा सेवाओं में राष्ट्र के लिए सबसे प्रतिष्ठित सेवाएं जैसे एनडीए, वायुसेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, पुलिस और अधर्सैनिक बलों में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करके प्रशिक्षित कर रही है। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय अपने अनूठे एवं प्रासंगिक प्रयासों से सभी छात्रों के लिए स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ, उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित कर सुभारती डिफेन्स एकेडमी एवं बाईजूस के साथ देश सेवा में एवं मानव उत्थान के लिए उनकी पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परिक्षाओं के लिये तैयार करेगी।

मंच का संचालन पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डा. नीरज कर्ण सिंह ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों के प्राचार्य फैकल्टी मेंबर एवं छात्र छात्राओं ने हर्ष जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...