शनिवार, 16 अक्तूबर 2021

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा का नारी शक्ति सम्मान कौशल्या पैलेस शास्त्री नगर में हुआ

 अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा का नारी शक्ति सम्मान कौशल्या पैलेस शास्त्री नगर में हुआ

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ











मेरठ।आज दिनांक 17 अक्टूबर दिन रविवार को अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5145 वी जयंती एवं करवा चौथ पर्व के पावन उपलक्ष में नारी सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का अयोजन कौशल्या पैलेस में सांय 4 बजे किया जा रहा हैै। संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  उमा अग्रवाल  (धर्मपत्नी सांसद राजेंद्र अग्रवाल सांसद) रहेंगी। एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती शैलजा अग्रवाल रहेंगी। अति विशिष्ठ अतिथि आकांक्षा गोयल एवं वंदना गोयल रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के लिए समितियों का गठन किया गया। उन्होंने बताया पिछले दो वर्षो से संस्था द्वारा ऑनलाइन के जरिए कार्यक्रम किए जा रहें हैं राष्ट्रीय महामंत्री अमित गुप्ता ने बताया विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई वैश्य समाज की  21 सम्मानित महिलाओं का नारी शक्ति सम्मान किया जाएगा  कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका रोली गोयल ने बताया की कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे । संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने सभी का को धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थापिका मोनिका अग्रवाल नवीन चंद्र अग्रवाल, मनोज गोयल,  मनीष अग्रवाल, सुष्मिता गुप्ता, पंकज गुप्ता, हिमांशी मित्तल , योगेश कुमार गुप्ता, शशि प्रभा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...