मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

मास्क चेकिंग अभियान में पुलिस ने ही नही पहना मास्क

 मास्क चेकिंग अभियान में पुलिस ने ही नही पहना मास्क

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।अंबेडकरनगर जनपद







अंबेडकरनगर जनपद। में पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस विभाग के लिए किसी खिलौने से कम नही हैं क्योंकि मास्क चेकिंग अभियान तो चलाया जा रहा है लेकिन किसी भी पुलिस कर्मी का मास्क से कोई वास्ता नही है। जिसकी तस्वीर पुलिस कप्तान के पीआरओ के द्वारा मीडिया सेल अम्बेडकरनगर में पोस्ट किया गया है। खुद की किरकिरी करवाने पर तुले पुलिस कप्तान अपने अधीनस्थों को यह तक बताने की फुर्सत नही पा रहे है कि पुलिस भी इंसान है और वो भी कोरोना संक्रमित हो सकती हैं।

कई स्थानों पर हाकिम के आदेश पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया है लेकिन तानाशाह बन चुकी अम्बेडकरनगर पुलिस अपने गिरेबान में झांकते हुए जनता का चालान काट रही है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस को काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ा। जबर्दस्ती काटे जा रहे है मास्क चालान में जनता तो परेशान हो रही लेकिन पुलिस से सवाल करने की हिम्मत जनता में कहाँ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...