शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

राष्ट्रीय मानव एकता संघ ने अपनी समस्त टीम के साथ मेरठ के हॉस्पिटलो का तूफानी दौरा किया।

 राष्ट्रीय मानव एकता संघ ने अपनी समस्त टीम के साथ मेरठ के हॉस्पिटलो का तूफानी दौरा किया। 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ








मेरठ। आज दिनांक 1 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सर्व संस्थापक  सुनील जैनवाल राष्ट्रीय मानव एकता संघ के पदाधिकारियों के  साथ  केएमसी  हॉस्पिटल में  ममता सिरोही जी के  पिताजी को देखने पहुंचे  वही  गढ़ रोड स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल में  जिला अध्यक्ष हापुड़ मुकेश वाल्मीकि  के बेटे को  देखने पहुंचे जहां पर उन्होंने पाया  कई मरीज  जो डायलिसिस पर हैं ।  जिनमें जिला अध्यक्ष भी अपने के बेटे  ब्लड के लिए  दरबदर घूम रहे हैं । लेकिन ब्लड की व्यवस्था बहुत ही जद्दोजहद के बाद हो पाती है । हालांकि राष्ट्रीय मानव एकता संघ के पदाधिकारी  इतने करुणा में हैं  कि वह स्वयं ब्लड डोनेट कर रहे हैं  । फिर भी इन सब समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में ऐसी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसलिए अपने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर महत्त्वपूर्ण निर्णिय लिया गया है।

जिनमें वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन वीर सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव पवार ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवेश रोहतगी ,राष्ट्रीय महासचिव  प्रमोद नागवंशी ,प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह काजीपुर,  प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कु.शालिनी मसीह, जिला अध्यक्ष राजेश सेठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान ,महानगर अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह ,महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता सिरोही , कैंट विधानसभा अध्यक्ष अमरपाल बेनीवाल आदि साथियों की मौजूदगी में सभी साथियों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया की आने वाली 20 अक्टूबर को ऐसी समस्याओं से लड़ने के लिए चाहे वह समस्या किसी भी जाति धर्म के व्यक्ति की हो राष्ट्रीय मानव एकता संघ का एक-एक कार्यकर्ता  एक -  एक  पदाधिकारी 20 अक्टूबर को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। ऐसी समस्या में जूझ रहे लोगों की मदद करेगा।जिससे समाज को राहत और उन्हें जीवनदान मिल सके। 










सच्चे मायने मे यही रक्तदान महादान राष्ट्रीय मानव एकता संघ की  नई पहल की यही पहचान की हम  रक्तदान शिविर लगाकर समूचे वर्ग को राहत पहुंचाएं । जिससे समाज में नई चेतना का संचार होगा तभी राष्ट्रीय मानव एकता संघ के सर्व  संस्थापक सुनील जैनवाल ने सभी साथियों को आदेश दिया कि वह 20 तारीख को होने वाले रक्तदान  कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी तत्काल प्रभाव से शुरू करे।  सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने सर्व संस्थापक के आदेश का पालन करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...