गुरुवार, 23 सितंबर 2021

सुभारती विश्वविद्यालय में मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती



सुभारती विश्वविद्यालय में मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज  सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में राहुल संकृत्यायन सुभारती स्कूल ऑफ़ लिंग्विस्टिक्स फॉरेन लैंग्वेजिज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. सीमा शर्मा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता ’शक्ति और क्षमा’ की पंक्तियाँ उद्धृत करते हुए कहा “क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो। उसको क्या, जो दंतहीन, विषरहित, विनीत, सरल हो।“ इस कविता का संदेश है कि क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल आदि गुण श्रेष्ठ हैं। इन्हें महत्व मिले किंतु इसके लिए इनके पीछे बल का या शक्ति का होना आवश्यक है। अतः मानवीय सद्गुणों के साथ-साथ बल होना उत्तम है। डॉ. यशपाल जी ने दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो.अशोक त्यागी जी ने राष्ट्रकवि के साहसिक कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभारती विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता संकाय के अधिष्ठाता एवं आचार्य डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अवदान पर प्रकाश डालते हुए पूर्वजों की विरासत की महत्ता का प्रतिपादन किया।









इस कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ. सीमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डॉ. हीरो हितो के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सहसंयोजक सुश्री पल्लवी त्यागी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. गुंजन शर्मा, डॉ. मनीषा लूथरा, सुश्री हिना शर्मा, ,प्रीति सिंह, श्री कमल उपाध्याय एवं श्री संजय जुगरान सहित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के स्वयं सेवक भी सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...