शनिवार, 7 अगस्त 2021

यू पी चुनाव से पहले अखिलेश की साइकिल पर चढ़ीं ये TV एक्ट्रेस, यहां से मिलेगा टिकट

 यू पी चुनाव से पहले अखिलेश की साइकिल पर चढ़ीं ये TV एक्ट्रेस, यहां से मिलेगा टिकट 

By - मेरठ ख़बर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। लखनऊ

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भोजपुरी फिल्म और टीवी सीरियल एक्ट्रेस काजल निषाद ने राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया हैै। अखिलेश यादव ने अभिनेत्री काजल निषाद को सपा की सदस्यता दिलाई। सूत्रों की मानें तो काजल निषाद को अखिलेश यादव की सपा गोरखपुर की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।इससे पहले भी साल 2012 विधानसभा चुनाव में काजल निषाद ने गोरखपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, काजल किस सीट से चुनाव लड़ेंगी या नहीं लड़ेंगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से नहीं दी गई है।

समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस









गौरतलब है कि शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काजल निषाद समेत कई बड़े नेताओं को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इनमें पूर्व सांसद राजपाल सैनी और महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि काजल निषाद ने अपने 1000 समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।


UP सीएम योगी को खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी-15 अगस्त को नहीं फहराने देंगे झंडा


मालूम हो कि काफी समय पहले ही राजनीति में उतर चुकीं काजल निषाद सोशल मीडिया पर योगी सरकार और मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर नजर आती हैं। पिछले कुछ दिनों से काजल के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। शनिवार को काजल आधिकारिक तौर पर सपा की मेंबर बन गईं। काजल भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी अभिनेत्री भी हैं। सब टीवी पर टेलिकास्ट हो चुके लापतागंज में भी काजल ने अहम रोल निभाया था जो सीरियल घर-घर मशहूर भी हुआ था। फिलहाल काजल पूरी तरह राजनीतिक में फोकस कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...