रविवार, 8 अगस्त 2021

आगरा में जेपी नड्डा और सीएम योगी: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में किया चुनावी मंथन

 आगरा में जेपी नड्डा और सीएम योगी: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में किया चुनावी मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा के दौरे पर हैं। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। आगरा

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा दौरे पर हैं। नड्डा ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक ली। इसमें 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। जेपी नड्डा ने सबसे पहले पदाधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के कामों की समीक्षा की। 

जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से सुबह करीब 11 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से गाड़ी से होटल ताज विलास रवाना हुए। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नड्डा और योगी का खेरिया मोड़ चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। साथ ही उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। 

बैठक में सीएम योगी, जेपी नड्डा व अन्य पदाधिकारी









होटल ताज विलास में हो रही ब्रज क्षेत्र की बैठक का शुभारंभ जेपी नड्डा और सीएम योगी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीश माहेश्वरी, सांसद व किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व ब्रज क्षेत्र से 38 से अधिक पदाधिकारी व आगरा, मथुरा समेत कई जिलों के भाजपा अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। 

ये हैं कार्यक्रम

जेपी नड्डा ने सबसे पहले होटल ताज विलास में ब्रज क्षेत्र समिति के सदस्य, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के विधायक, सांसद और विधान परिषदों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे मैरिज होम में कोरोना वारियर्स चिकित्सकों का सम्मान समारोह में पहुंचना था, लेकिन बारिश के कारण एक घंटा देरी से वहां पहुंचे। 

प्रशासन ने चमकाया वीआईपी रूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में शाम तक रहेंगे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी रातभर तैयारियां में जुटे रहे। उनके आने से पहले सरकारी विभागों ने महज 24 घंटे के अंदर 13 किमी का वह वीआईपी रूट चमका दिया, जहां से वह गुजरे। 

खेरिया हवाई अड्डे से लेकर फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर के बीच के 13 किमी लंबे वीआईपी रोड पर दिन-रात सफाई कर्मचारी जुटे रहे। एक इंच का गड्ढा भी इस सड़क पर नहीं रहने दिया गया। पीडब्ल्यूडी, एडीए, नगर निगम समेत विभागों ने वीआईपी रूट की खामियों को दूर किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...