रविवार, 25 जुलाई 2021

पूर्व आई ए एस श्री अरविंद कुमार शर्मा जी का राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी महासभा द्वारा स्वागत :- रजत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

 पूर्व आई ए एस श्री अरविंद कुमार शर्मा जी का राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी महासभा द्वारा स्वागत :- रजत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

By  - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। गाजियाबद

भाजपा के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य व पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों का यह प्यार देखकर मैं अभिभूत हूं। आम जनता ने जिस तरह जगह-जगह मेरा स्वागत किया है वह भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनके प्यार व विश्वास का सूचक है। लोगों का यह प्यार देखकर मेरी आंखें नम हो गईं। अरविंद कुमार शर्मा विधान परिषद सदस्य बनने के बाद प्रथम बार नोएडा और ग़ाज़ियाबाद भ्रमण पर हैं।










आज 25 जुलाई को भ्रमण कार्यक्रम ग़ाज़ियाबाद के आई टी एस से शुरू हुआ। ग़ाज़ियाबाद के आई टी एस ,मोहन नगर आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की स्वागत हेतु मौजूदगी ने अरविंद कुमार शर्मा का मन द्रवित कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी के पद पर वर्षों तक कार्य करने के बाद जन नेता के रूप में ऐसे स्वागत की शायद ही उन्होंने कल्पना की होगी।

अरविंद शर्मा ने कहा एमएलसी बनने के बाद पहली बार पश्चिमांचल की यात्रा करने व यहां की मिट्टी से जुड़ने का अलग ही आनंद है। उन्होंने कहा जिस पर प्रभु राम की कृपा होती है वही इस तरह आम जनता का प्यार व आशीर्वाद प्राप्त करता है।








नोएडा ,ग़ाज़ियाबाद में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों के उमड़े जनसागर ने यह दिखा दिया कि जमीन से जुड़े हुए नेता का लोग किस तरह सम्मान करते हैं। स्वागत और सम्मान से भाव विभोर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा जनता के इस प्यार और आशीर्वाद को मैं जनसेवा और राष्ट्र सेवा के रूप में सूद सहित वापस करूंगा यह मैं वादा नहीं बल्कि दावा करता हूं।


नोएडा से लेकर ग़ाज़ियाबाद तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने वालों में *राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी से शैलेन्द्र यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रजत शर्मा (संस्थापक सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष), अंकित अरोड़ा(संस्थापक सदस्य), वैभव गोयल (कैन्ट विधानसभा अध्यक्ष मेरठ)* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...