रविवार, 4 जुलाई 2021

लखनऊ: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीएम योगी व फिर रक्षा मंत्री राजनाथ ने लिया हालचाल

 लखनऊ: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीएम योगी व फिर रक्षा मंत्री राजनाथ ने लिया हालचाल

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। लखनऊ

  संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।











उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। 
 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। pic.twitter.com/GRdXIq7FFG — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2021 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने भी अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...