बुधवार, 12 मई 2021

मौसम: भारतीय मौसम विभाग का अनुमान, दोपहर में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

 

मौसम: भारतीय मौसम विभाग का अनुमान, दोपहर में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

by प्रवेश कुमार रोहतगी3 hours ago in मौसम

नई दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी गई हरियाणा के हिसार हांसी, सिवानी, तोशाम, भिवानी में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राजस्थान के सादुलपुर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई।

storm na d rain

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग द्वारा पश्चिमी यूपी के देवबंद, मुरादाबाद, बिलारी, अमरोहा, नजीबाबाद व बिजनौर, राजस्थान के भादरा व सिधमुख और दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में भी बारिश की संभावना जताई गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में  दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। 

दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 24.2 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...