शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

 भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा



ग्रेटर नोएडा। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) आज भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति के नेतृत्व में राजस्थान में जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। इस मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा जिसमें हत्यारों का एनकाउंटर हो और इसमें लिप्त सभी का खुलासा हो अन्यथा भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ज़ेवर चक्का जाम करेंगी जिसमें उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमंदत शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक जगनेशवर त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीन गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप छौंकर, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद राजपूत, तहसील अध्यक्ष उदयवीर चौहान, ग्राम अध्यक्ष संजीव छौंकर अकाश छौंकर, आशु ठाकुर कार्यकर्ता मौजूद रहे।



जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों को "फेडरेशन कन्वैसन" दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा

 जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों को "फेडरेशन कन्वैसन" दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा



मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) जायण्टस के छः प्रान्तो के पदाधिकारियों को "फेडरेशन कन्वैसन" दस दिसंबर को नाथनगरी बरैली में होगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश, एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन 5 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के पारिवारिक परिवेश में मिलन सार्थक विचार विमर्श एवं वर्ष पर्यंत सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए पदाधिकारियों एवं समूहों को अलंकृत करने हेतु जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली एवं बरैली रायल के संयुक्त संयोजकत्व में ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 की अध्यक्षता में परम् सम्माननीय मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी समेत बरिष्ठ जायण्ट्स पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थित में फेडरेशन कन्वैसन का आयोजन 10 दिसंबर को ऐक्जीक्यूटिव क्लव बरैली में आयोजित होने जा रहा है। संरक्षक मण्डल के सम्मानित जायण्ट्स विभूतियां एवं कन्वैसन कोआर्डनेटर डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन के दिशा-निर्देशन मे कन्वैसन कन्वैनर आशीष सिंहल अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ बरैली, कन्वैसन डायरेक्टर रजनीश मलिक, अमित अग्रवाल फेडरेशन आफीसरएवं उनकी समर्पित टीम कन्वैसन को भव्य, ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने हेतु समर्पित है।



फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव के कुशल नेतृत्व में छः प्रान्तो में 84 जायण्ट्स समूहों के 2400 से अधिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा वर्ष पर्यंत नवीन जायण्टस समूह प्रायोजन, सदस्यता वृद्धि एवं प्रर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण ,वेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,जल संरक्षण रक्तदान मोनूमेन्टल प्रोजेक्ट, देहदान नेत्र दान,दिब्याग सेवा, बृक्षारोपण,निर्धन कन्या विवाह, चिकित्सा शिविर आयोजन, कुष्ठ निवारण,क्षयरोग निवारण,जन जागरण रैली, नवीन प्रतिभा सम्वर्धन, सांस्कृतिक कार्यक्रम,वाल यौन शौषण निरोध, वरिष्ठ जन सेवा आदि में समाज सेवा के लिए सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान किया।सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान करने वाले जायण्ट्स पदाधिकारी एवं सदस्यों के यथोचित सम्मान हेतु जायण्ट्स रत्न, जायण्ट्स विभूषण, एवं जायण्ट्स श्री के साथ साथ विविध सेवा कार्य सम्पादन हेतु वैस्ट,ऐक्सैलैन्ट एवं आउटस्टैंडिंग अबार्डस से अलंकृत किया जायेगा।



अनीता प्रधान :- अध्यक्ष जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ़ फोकस्ड फैरीज मेरठ फेडरेशन5

होम ग्रुप- जायन्ट्स ग्रुप औरैया, ने आगामी 10 दिसंबर को फेडरेशन कन्वैसन बरैली में सहभागिता हेतु सभी डेलीगेट्स से प्रात काल 10 बजे तक आयोजन स्थल ऐक्जीक्यूटिव क्लव बरैली पहुंचने की अपील की।समस्त सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ही आयोजन की सफलता होगी।





रविवार, 6 अगस्त 2023

नि. राज्यमंत्री पं० सुनील भराला ने शहीद किरण सिंह काम्बोज के शहीद स्मारक का किया उद्घाटन

 नि. राज्यमंत्री पं० सुनील भराला ने शहीद किरण सिंह काम्बोज के शहीद स्मारक का किया उद्घाटन




मेरठ । (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) ग्राम समोली सलेमपुर में आज भारत-पाकिस्तान 1965 युद्ध के दौरान शहीद हुए मेरठ के वीर सपूत शहीद किरण सिंह काम्बोज के शहीद स्मारक का आज भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन , उत्तर प्रदेश सरकार के नि. राज्य मंत्री पंडित सुनील भारद्वाज भराला कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम में मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा , उच्च शिक्षा विकास निगम दिल्ली की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर गीता सिंह , भारतीय थल सेना के मेजर जनरल जावेद इकबाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में शहीद किरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए नि. राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने फीता काटकर उद्घाटन किया साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा वही मंच से संबोधित करते हुए नि. राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि शहीद किरण सिंह को आज नमन करते हुए हमने शहीद स्मारक का उद्घाटन किया है। इसी तरह से हर एक शहीद की याद में स्मारक को बनाकर उसका उद्घाटन होना चाहिए, जिससे लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा कायम रहे साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने अपने पूजनीय पिता लोकतंत्र सेनानी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज के नाम से मार्ग का नामकरण कराया इसी तरह से हर एक शहीद के नाम से मार्गो का नामकरण किया जाना चाहिए जिससे हर एक शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए । भारतीय थल सेना के मेजर जनरल जावेद इकबाल ने कहा देश को जब भी जरूरत पढ़ेगी सैनिक कभी निराश नही करेगा साथ ही मेरठ डीएम दीपक मीणा ने कहा की वीर शहीदों के सम्मान में इसी तरह से कार्यक्रम होने चाहिए जिससे दूसरों को प्रेरणा मिलती रहे वही उच्च शिक्षा विकास निगम दिल्ली की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर गीता सिंह ने कहा कि सैनिक हो या भूतपूर्व सैनिक हो सभी को सम्मान मिलना चहिए, वही कार्यक्रम में डॉक्टर सीखा काम्बोज ने पंडित सुनील भराला को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान भी किया गया।

समाज के सच्चे सारथी और हितेसी : प्रवीन गुलाटी

 समाज के सच्चे सारथी और हितेसी व  समाजसेवी : प्रवीन गुलाटी

फरीदाबाद। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) प्रवीन गुलाटी पुत्र स्वर्गीय अमर नाथ गुलाटी। माता स्वर्गीय मधुबाला। सेवा का दूसरा नाम प्रवीन गुलाटी। सन 2005 से अभी तक सामाजिक क्षेत्र में लगातार सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रवीन गुलाटी एक सेवक के साथ नेक दिल इंसान भी है जो सेवा के साथ सभी को नेक कार्यो के लिए भी प्रेरित करते हैं। 


सेवा का कार्य:-

रक्तदान करना किसी को दूसरा जीवन देने के बराबर होता है। रक्तदान से एक नही कई जिन्दगी स्वर जाती है। रक्तदान जीवन की सबसे अमुल्य ओर अनमोल सेवा है। रक्त किसी मशीन में नही बनता। यह सब बाते सिर्फ बोलने के लिए नही है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी इस नेक कार्य को किया जाना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं फ़रीदाबाद में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे जवाहर कॉलोनी फ़रीदाबाद निवासी प्रवीन गुलाटी। प्रवीन गुलाटी एक ऐसे रक्तवीर है, जो सिर्फ एक फ़ोन पर रक्तदान की सेवा के लिए तत्पर हो जाते हैं। प्रवीन गुलाटी के द्वारा रक्तदान ओर प्लेटेलेस की सेवा स्वयं हॉस्पिटल में जाकर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क देते है। प्रवीन गुलाटी द्वारा साल 2005 से अभी तक 78 बार रक्तदान ओर प्लेटेलेस की गई हैं। भारत में रक्तदान के अनेक सामाजिक ग्रुप जैसे ब्लड डोनर टीम एनसीआर, फ़रीदाबाद डोनर्स क्लब,,ब्लड डोनर ग्रुप इंडिया, बल्ड बैंक ऑफ बनुवाल, ब्लड डोनर्स आदि में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगो को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने का भी प्रयास करते है। प्रवीन गुलाटी  स्वयं हॉस्पिटल में जाकर जरूरतमंद को रक्तदान ओर प्लेटेलेस की करते हैं। प्रवीन गुलाटी द्वारा अभी तक ईएसआई अस्पताल 3 नं, सिविल अस्पताल बी.के, एस्कॉर्ट्स अस्पताल, डिवाइन चेरिटेबल ट्रस्ट, मेट्रो अस्पताल सेक्टर 16, एशियन अस्पताल सेक्टर 21, सर्वोदय अस्पताल सेक्टर 8 ओर 19  फरीदाबाद हरियाणा में आदि सभी जगहों पर रक्तदान ओर प्लेटलेस की सेवा कर चुके है।


 कोविड में सेवा:-

प्रवीन गुलाटी ने कोविड के दौरान ना केवल प्रशासन के साथ मिलकर अनेक कार्यो में साथ दीया अपितु स्वयं भी बढ़ चढ़ कर नित सेवा में लीन रहे। प्रवीन गुलाटी ने कोविड के समय पर मास्क बाटना, खाना बाटना, सूखा राशन बाटना, रक्तदान करना, सेनिटाइजर आदि अनेक कार्य किए। कोविड मरीजो के घर जाकर उनको सहयोग करना, उनके लिए पका हुआ भोजन उपलब्ध कराना। 


लक्ष्य:-शिक्षा से कोई वंचित ना हो। 

प्रवीन गुलाटी का एक ही लक्ष्य किसी की जरूरत के समय सहायता हो सके। अपने सेवा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन रात मेहनत भी करते हैं। प्रवीन गुलाटी जरूरतमंद ओर गरीब बच्चों को नई ओर पुरानी बुक्स भी उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही जरूरत मंद लोगो को राशन भी उपलब्ध कराते हैं। इस नेक कार्य में कई लोग भी साथ देते हैं। प्रवीन गुलाटी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहकर भी लोगो को जागरूक कर रहे है। 


 पर्यावरण में योगदान ओर सेवा:-


 इस समय प्रवीन गुलाटी अनोखी सेवा कर रहे हैं। प्रवीन गुलाटी बच्चो ओर उनके अभिभावकों से निवेदन करते है कि यदि उनके बच्चो के पास भरी हुई नोटबुक हो और यदि उसमे कुछ खाली पेज रह जाते हैं तो वह नोटबुक हमको दे। हम उन सभी उन बचे हुए पेजो से नई नोट बुक बना कर स्लम क्षेत्र के ज़रूरत मंद बच्चो को देते हैं जो ले नही पाते है। प्रवीन गुलाटी द्वारा समय समय पर पौधा रोपण भी किया जाता है। समाज के सच्चे सारथी के रूप में सभी का साथ दे रहे हैं प्रवीन गुलाटी।

आज फ्रेंडशिप डे स्पेशल अवसर पर मेरठ ख़बर से कुछ ख़ास बातचीत हुई , "आयुष गोयल और पीयूष गोयल" से जो आप के बीच साझा की विस्तृत जानकारी आप सभी को जानकर हैरानी होंगी

 आज फ्रेंडशिप डे स्पेशल अवसर पर मेरठ ख़बर से कुछ ख़ास बातचीत हुई , "आयुष गोयल और पीयूष गोयल"  से जो आप के बीच साझा की विस्तृत जानकारी आप सभी को जानकर हैरानी होंगी

"आयुष गोयल और पीयूष गोयल"



मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) आज फ्रेंडशिप डे स्पेशल के अवसर  पर मेरठ ख़बर के साथ हुई कुछ खास बातचीत से यह पता चला । बलवंत नगर निवासी आयुष गोयल  पियूष गोयल दोनों में मित्रता का रिश्ता बहुत गहरा है  दोनों एक दूसरे के दिल की बात बिना कहे समझ जाते हैं आयुष गोयल कहते हैं भाई पीयूष गोयल उनके सबसे अच्छे मित्र हैं दोनों भाइयों ने जिंदगी की मुश्किलों का सामना मिलजुल कर किया है आयुष और पीयूष एक दूसरे की ताकत है।

विस्तृत विवरण

नाम - आयूष गोयल, पीयुष गोयल (जुड़वाँ भाई)

 जन्म तिथि  - 14 नबम्बर 1995 

पिता का नाम - रविन्द्र कुमार गोयल
माता का नाम - सुधा गोयल

शारीरिक स्थिति  - जन्म से ही दोनों भाई सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त होने के कारण 60% दिव्यांग है ( आत्मनिर्भर होकर नहीं चल सकते छड़ी या वॉकर पकड़ कर थोड़ा बहुत चल लेते हैं )

रोग का नाम। - सेरेब्रल पाल्सी (स्पास्टिक)

रोग का कारण। - प्रीमेच्योर जन्म, अंडरवेट,एवं जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी

जन्म के समय लक्षण - शरीर का रंग जगह जगह से नीला एवं नवजात का ना रोना एवं अंडरवेट
 जन्म के समय इन दोनों का वजन 900 - 900 ग्राम था अपना टेम्प्रेचर भी मेंटेन नही कर सकते थे लगभग 5 साल की उम्र में बैठना शुरू किया ।

वर्ष 2014 में दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए  दोनो जुड़वाँ दिव्यांग  भाइयों को तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त है। 

इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 22 मई 2016 को पेज 5 पर एवं प्रथम बार मतदान करने पर  द टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार ने 12 फरबरी 2016 को संडे एडिशन में  समाचार प्रकाशित कर सराहना की थी।

वर्ष 2019 में  बीए की परीक्षा पास की

वर्ष 2021 में एम ए (समाज शास्त्र)प्रथम श्रेणी में पूर्ण कर लिया है। तत्पश्चात बीएड अंतिम वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर है।

सामाजिक कार्यो का  विस्तृत विवरण:-

 माननीय प्रधानमंत्री  की मन की बात से प्रेरित होकर सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के लिए स्वच्छता पर अप्रैल 2017 को तत्कालीन मंडलायुक्त मेरठ श्री आलोक सिन्हा जी आई0ए0एस0 के मुख्यअतिथित्व में एवं सितंबर 2017 में तत्कालीन  प्रबंध निदेशक  पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम  श्री अभिषेक प्रकाश जी आई0ए0एस0 के मुख्य अतिथित्व में स्वच्छता जागरूकता हेतु सेमिनार कराई

तथा मेरठ के विभिन्न स्कूलों व कालेजों में वृक्षारोपण कराकर छात्रों को पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया।चाइनीज सामान का बहिष्कार ,लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। 

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु अनेकों कार्यक्रम किये तथा कपड़े के थैले बनवा कर लोगों को वितरित किए। इसके अतिरिक्त समय समय पर यथोचित समाज सेवा कार्य नियमित रूप से कर रहे है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ।

दिनांक 19 मार्च 2020 को एक प्रबुध्वर्गीय विचार गोष्ठी का आयोजन पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर किया गया।जिसमें  पद्मश्री , पदम भूषण अनिल प्रकाश जोशी पर्यावरणविद मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।

 दिनांक 23 जनवरी 2021 को सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया

दिनांक 30 जनवरी 2021 को मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर   प्रबुद्धवर्गीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

21 फरवरी 2021 को इस्माइल महिला डिग्री कॉलिज मेरठ मे मातृभाषा दिवस पर मातृभाषा की स्तिथि एवं आवश्यकता पर विचार गोष्टी की गयी।

 कोरोना लोकडाउन अवधि में दहेज घरेलू हिंसा ,शेल्फी विद प्लांट, शेल्फी विथ मटका आदि अनेक विषयों पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई।

12 मई 2021 को मेरठ स्थित सूरजकुंड श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह के निर्माण हेतु  तीन माह की दिव्यांग पेंशन ₹3100/= का योगदान दिया

23 जून 2021 को ऑनलाइन ई- चौपाल फ़ॉर वाटर कंसर्वेशन आयोजित की गई जिसमें  मुख्य वक्ता कृषि उत्पादन आयुक्त उ0 प्र0
आलोक सिन्हा आईएएस            
एवं विख्यात पर्यावरणविद पदमश्री, डा0 अनिल प्रकाश जोशी थे।

 7 जुलाई 2021 को मेरठ कालिज में पौधरोपड़ किया गया आम, अमरूद, गुलमोहर,नींबू आमला के पौधे लगाये गये।

8 जुलाई 2021 को तुलसी पोधो का वितरण किया,

9 जुलाई 21 को काली नदी के किनारे पर मा0 विधायक श्री सोमेन्द्र तोमर के मुख्यतिथित्व में पौधरोपण किया।

20जुलाई2021 को भूजल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

 25 जुलाई 2021 को विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

28 जुलाई 2021 को महावीर पार्क में पौधारोपण किया गया एवं 2 अगस्त 2021 को बाबा मनोहर नाथ मंदिर में पौधारोपण किया गया। 13 अगस्त 2021 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर "संस्कार एवं संवेदनशीलता" विषय पर युवा संवाद का ऑनलाइन आयोजन किया गया।

14 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 20 अगस्त 2021 को रक्षाबंधन के अवसर पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया।

29 अगस्त 2021 को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के आदर्शो पर चलने हेतु युवाओं को प्रेरित किया।

 7 सितंबर 2021 को मिशन शक्ति के तहत स्त्री शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती राखी त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में रही।

 10 सितंबर 2021 को विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

14 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर डी.एन. डिग्री कॉलिज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया 
16 सितंबर 2021 को विश्व ओज़ोन दिवस पर कमिशनरी चौराहा स्तिथ चौ0 चरण सिंह पार्क में वृक्षारोपण किया।

21 सितंबर 2021 को विश्व शांति दिवस के अवसर पर मा0 मंडलायुक्त मेरठ मंडल श्री सुरेंद्र सिंह जी  के साथ शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ा कर सम्पूर्ण विश्व मे शान्ति कायम करने का संदेश दिया।

7अक्टूबर 2021 को शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगदीश शरण राजवंशी कन्या इंटर कॉलेज मेरठ में बालिका सुरक्षा संवाद का आयोजन किया गया

11 अक्टूबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज साकेत मेरठ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन अलका तोमर रही।

 14अक्टूबर2021 को ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर झुगी झोपड़ियो में रहने वाले लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं हाथ धोने के लिए साबुन वितरित किये।

29 अक्टूबर 2021 को दीपावली के उपलक्ष्य में स्वदेशी को बढ़ावा देने हेतु कमिश्नरी चौराहे पर मिट्टी के दीये वितरित किए गए।

30 अक्टूबर2021 को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस" पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया।

3 नवंबर 2021 को रंगोली मण्डप के पास स्तिथ मलिन बस्ती में स्थानीय विधायक श्री सोमेन्द्र तोमर के साथ गरीब बच्चों को दीये, फल, मिष्ठान वितरित कर दीपावली मनायी।

30 दिसम्बर 2021 को  श्रमिको एवं कामगारों की सुविधा हेतु ई श्रम कार्ड बनबाने के लिए कैम्प लगवाकर ई-श्रम कार्ड बनवाये गये कैम्प का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक अरुण वशिष्ठ द्वारा किया गया।

6 मार्च 2022 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर माननीय सांसद मेरठ- हापुड़ लोकसभा क्षेत्र राजेंद्र अग्रवाल  मुख्य आतिथ्य में  नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सरकार के महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया से जुड़ते हुए 14 मार्च 2022 को "प्ले सेफ होली" विषय पर ऑन लाइन वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ0 शिशिर गुप्ता उपस्थित रहे।

20 मार्च 2022 को विश्व वानिकी दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर प्रबुद्ध वर्गीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पदम भूषण पदम श्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी पर्यावरणविद उपस्थित रहे।

    24 मार्च 2022 को विश्व क्षय रोग दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया जिसमें वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर नवीन गोयल एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनल गोयल मुख्य वक्ता के रूप में रहे

दिनांक 11 अप्रैल 2022 को स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन "सेल्फी विद मटका" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

14 नवंबर 2022 को कनवर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज साकेत मेरठ को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत उड़ान पुस्तकालय समर्पित किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा के कर कमलों के द्वारा किया गया।

दिनांक 24 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर m.i.e.t. इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि रहे। इसके अतिरिक्त सरकार के महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया से जुड़ते हुए कोरोना लोकडाउन  के दौरान  एवं उसके पश्चात विभिन्न विषयों पर  ऑनलाइन वेविनार आयोजित की एवं  समय समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहते । जिनका उल्लेख मेरठ के विभिन्न समाचार पत्रों एवं चैनलों द्वारा किया जाता है। दोनों भाइयों का उद्देश्य जीवन के अंतिम क्षण तक समाज के लिये कार्य करना है।

प्राप्त प्रशस्ति पत्र पुरस्कार एवं सम्मान

1-  वर्ष 2014 में दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए  दोनो जुड़वाँ दिव्यांग भाइयों को तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।

2- 7 जनवरी 2018 को जन साहित्य मंच मेरठ द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

3- 15 जुलाई 2018 को महामना मालवीय मिशन मेरठ ब्रांच द्वारा सामाजिक कार्यो के लिए मा0 केएन गोविंदाचार्य एवं  एनके तनेजा कुलपति चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

4- 24 फरवरी 2021 को ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ  इंटेलेक्चुअलस द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

5- 15 जनवरी 2020 को जीवन संदेश ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न अवार्ड 2019 से अलंकृत किया गया।

6-19 जनवरी2020 को शहीद स्मृति चेतना अभियान मंच महानगर मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा सामाजिक कार्य हेतु "विशिष्ट सम्मान" पत्र दिया गया।

7- 26 जनवरी2020 को मेरठ के तत्कालीन जिलाधिकारी अनिल ढींगरा  द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" वर्ष 2020 स्वच्छ भारत मिशन अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

8- 2 मार्च 2021 अरुणोदय संस्था द्वारा,सांसद मीनाक्षी लेखी एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम के कर कमलों से "इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2021" से सम्मानित किया गया।

9- 9 सितंबर 2021 को ग्रोइंग संस्था एवं मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा वाटर कंजर्वेशन के लिए माननीय मंडलायुक्त महोदय के कर कमलों द्वारा "सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन"से सम्मानित किया गया। 

10- 10अक्टूबर2021 को यूपी फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड मेरठ द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए "मेरठ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2021" प्रदान किया गया।
11– 3अक्टूबर 2022 को मा0 दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी द्वारा  प्रदेश स्तरीय दिव्यांगजन प्रेरणा स्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

12– दिनांक 3 दिसंबर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयुष गोयल को प्रेरणा स्रोत श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

13– दिनांक 26 जनवरी 2023 को जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा जी द्वारा "स्वच्छता ही  सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गयास।

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

गोल्डन बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में ग्रांड पेरेंट्स डे (दादा दादी और नाना नानी) दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

गोल्डन बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में ग्रांड पेरेंट्स डे (दादा दादी और नाना नानी) दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

ग्रुप डांस करते एल.के.जी के देवांश रोहतगी

नानी तेरी मोरनी को चोर ले गए गाने प्रस्तुत देती छात्राए
 


By - प्रवेश कुमार रोहतगी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) 

मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भोला रोड स्थित गोल्डन बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स (दादा दादी या नाना नानी)डे  सेलिब्रेट किया गया।स्कूल में सभी बच्चो के सभी दादा दादी या नाना नानी को आमंत्रित किया गया। बच्चो के दादा दादी व नाना नानी ने स्कूल में पहुंच कर बच्चो का मनोबल बढ़ाया। कुछ छात्राओं ने  दादी और नानी के लिए "नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए" गाने पर नृत्य किया। एल.के.जी के देवांश रोहतगी ने "बाराजील गाने" पर अपने दोस्तो के साथ ग्रुप डांस किया।प्रधानाचार्य संध्या शर्मा ने बच्चो को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। आए हुए दादा, दादी का स्कूल में आने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन अशोक गुप्ता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षको और प्यारे बच्चो को बधाई दी।

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

नया IPHONE लॉंच होते हाई पुराने मोडल होने लगे स्टॉक से ख़ाली, आधे दाम पर लगाया गया सेल

 नया IPHONE लॉंच होते हाई पुराने मोडल होने लगे स्टॉक से ख़ाली, आधे दाम पर लगाया गया सेल

नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) अगर आप अभी फिलहाल आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय सबसे बेस्ट है। 23 सितंबर से Flipkart Big Billion Days sale 2022 शुरू होने वाला है। कंपनी ने Apple iPhone 11, Apple iPhone 13 और Apple iPhone 12 mini पर भारी छूट की घोषणा की है।






Apple iPhone 13 Pro और mini को पिछले साल Rs 79,900 पर लॉन्च किया गया था।

यह मिल रहा है छूट

बताते चलें कि फ्लिपकार्ट सेल ने आपको काफी छूट दी जा रही है। इसके बाद ICICI Bank, Axis Bank का क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर पर भी 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के साथ Rs 17,000 का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

इसीलिए इन सभी छूट का लाभ उठाने के बाद आपको iPhone 13 मात्र Rs 35,000 के अंदर ही मिल जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...