सोमवार, 6 जून 2022

संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाया एक पौधा

 संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाया एक पौधा




मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पर्यावरण दिवस के अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने ब्रह्मपुरी स्थित संस्था के कार्यालय पर आज प्रातः पौधा रोपित कर प्रकृति संरक्षण की दिशा में अपना सुक्ष्म योगदान देने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक ने कहा कि पौधारोपण हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। पौधे, वृक्ष हमारे जीवन के लिए संजीवनी बूटी है, इसलिए जब भी संभव हो पौधारोपण जरुर करे और उनकी देखभाल करें, क्योंकि हम उन्हें सुरक्षित रखेंगे, तो वह भी सृष्टि और जीवन को सुरक्षित, संतुलित बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने कहा कि प्रकृति की खुबसूरती अपनी छटा, खुशबू बिखेरती नजर आती है, प्रकृति का यह रुप बहुत ही आकर्षित करने वाला है, ऐसे में हम सभी को प्रकृति की खुबसूरती बढ़ाने में भी अपना योगदान करना चाहिए और पौधारोपण करने के साथ उनकी देखरेख कर अपने आसपास के वातावरण को प्रकृति के रंगों, खुशबू से महका भी सकते हैं।


कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

15 जून को महाराष्ट्र कैबिनेट पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुंच रहे हैं

 15 जून को महाराष्ट्र कैबिनेट पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुंच रहे हैं




मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) शिवसेना मेरठ इकाई की बैठक छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाप्रमुख संदीप गर्ग ने की व संचालन महानगर प्रमुख मोहित त्यागी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुऐ शिवसेना प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि 15 जून को शिवसेना युवा इकाई युवा सेना अध्यक्ष व महाराष्ट्र कैबिनेट पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुंच रहे हैं इसलिए मेरठ सहित पूरे प्रदेश के शिव सैनिक आदित्य ठाकरे का स्वागत करते हुऐ रामलला के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, अमित भारती, दीपक कुमार, यासीन खान, हसनैन, गौरव राजपूत,  मुजाहिद, परवेज, अलीशा, मीनू चौधरी, कशिश चौधरी, सुमय्या, मुकेश वर्मा, राहुल, राम सिंह यादव, प्रेम शंकर, देवदत्त शास्त्री, आर पी सिंह, जूनियर राजेश खन्ना, अमित भारती, सनी प्रधान, विनित जैन, नीरज, दीपक कुमार, अमित पाल, विशाल वेशोनी, दिलशाद, मनीष यादव, रामकुमार पाल, देवदत्त शर्मा, सुमित, आजाद, दीपक वैश्य, राजीव, दीपक दायमपुर, डा अनिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, मोहन देव, संहेन्द्र तोमर, महफूज, अनिल शर्मा, शान, अमरनाथ आदि पदाधिकारी शामिल रहे।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

भारतीय मतदाता संघ के मुख्य कार्यालय पर पौधा रोपण और योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस केक काटकर मनाया

 भारतीय मतदाता संघ के मुख्य कार्यालय पर पौधा रोपण और  योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस केक काटकर मनाया 






मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) भारतीय मतदाता संघ के मुख्य कार्यालय पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया केक काटकर मनाया एवं राहगीरों को लड्डूऔर  कैलेंडर बांटे एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में छायादार वृक्ष एवं फलदार वृक्षों के पौधों का वितरण किया इस दौरान संगठन के महासचिव सुरेश को पूनिया प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालिक, सतीश पूनिया, गौरव पवार, संगम शर्मा आयुष शर्मा दक्ष शर्मा और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए वृक्षारोपण का महत्व बताया एवं माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सभी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

भारतीय किसान आंदोलन पदाधिकारियों ने हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड हादसे में मृतक मजदूरों की आत्मा की शांति हेतु दी श्रद्धाजली

 भारतीय किसान आंदोलन पदाधिकारियों ने हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड हादसे में मृतक मजदूरों की आत्मा की शांति हेतु दी श्रद्धाजली





मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) आज मेरठ के प्रवेश बिहार वसुंधरा कॉलोनी स्थित साईं मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान आंदोलन पदाधिकारियों ने हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड हादसे में मृतक मजदूरों की आत्मा की शांति हेतु गायत्री मंत्रों का जाप कर 2 मिनट का मौन कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कार्यक्रम में भारतीय किसान आंदोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप त्यागी  महानगर अध्यक्ष अशोक राव, राजू सैनी, शिवानी राव  प्रिया, विवेक,  शिवम, अक्षय, पारुल, मोनिका आदि मौजूद रहे इस दौरान कुलदीप त्यागी ने कहा इस सरकार को इस तरह के हादसों को रोकने के लिए समीक्षा कर कड़े कदम उठाने चाहिए साथ ही मृतक मजदूरों के आश्रितों को नौकरी और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए साथी घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।




कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1


मीडिया सेंटर मीडिया बंधुओं एवं उनके परिवार जनों के लिए है: अजय चौधरी

 मीडिया सेंटर मीडिया बंधुओं एवं उनके परिवार जनों के लिए है: अजय चौधरी



मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) ऐतिहासिक प्रांतीय नौचंदी मेले 2022 में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) द्वारा मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मेरठ एवं सहारनपुर मंडल शिवानंद पांडे, दिनकर टाइम्स के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दिनकर, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना, वरिष्ठ पत्रकार नरेश उपाध्याय, नौचंदी थानाध्यक्ष एवं मेला प्रभारी और उपजा के पदाधिकारियों ने फीता काटकर मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से शिवानंद पांडे ने कहा कि मीडिया सेंटर मेरठ की मीडिया के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में मेरठ में इस प्रकार के बड़े कार्यक्रमों में मीडिया सेंटर होना चाहिए ताकि मीडिया बंधु आसानी से कवरेज कर सकें। उपजा द्वारा बनाया गया मीडिया सेंटर पत्रकारों के लिए एक सराहनीय पहल है।वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दिनकर ने कहा कि भविष्य में हर एक बड़े कार्यक्रम में मीडिया सेंटर अवश्य निर्माण कराया जाएगा। पत्रकारों एवं उनके परिवार जनों के लिए बैठने की सुचारू व्यवस्था होनी चाहिए।वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना ने कहा कि नौचंदी मेला की कवरेज करने के लिए पत्रकारों को भागदौड़ करनी पड़ती है। मीडिया के लिए एक निजी स्थान होना एवं उनको आसानी से बैठकर कवरेज करने के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि मीडिया सेंटर मीडिया बंधुओं एवं उनके परिवार जनों के लिए है जो मेले में आते हैं और उन्हें बैठने के लिए कोई जगह नहीं मिलती। मीडिया बंधु अब अपने परिवार के साथ मीडिया सेंटर में बैठकर जलपान कर सकते हैं।इस दौरान उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री ललित ठाकुर, जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, महानगर संयोजक अरुण सागर, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मवाना तहसील महामंत्री उस्मान अली, सलाहकार सदस्य मनोज कश्यप, शिवकुमार शर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, परमीत संतोष गोसाई, अविनाश भारती सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

प्लास्टिक मुक्त समाज बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें - मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज

 प्लास्टिक मुक्त समाज बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें - मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज




मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित गरूड़ उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभारती पर्यावरण कमेटी द्वारा चिड़ियों को पिंजरे से आज़ाद कर, वृक्षारोपण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा पर्यावरण को संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। सुभारती राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गीत प्रस्तुति से प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण कमेटी द्वारा कुलपति डा.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, प्रतिकुलपति डा.अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव डी.के.सक्सैना को पौधें भेंट कर पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देकर किया गया।सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने  बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय भारत का ऐसा विश्वविद्यालय है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित करता है और विश्वविद्यालय के कैम्पस एवं हास्टल में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय के समस्त कॉलिज एवं विभाग में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय सेमिनार, संगोष्ठी एवं कार्यशाला आदि में अतिथियों का स्वागत सुभारती पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अधिनियम के तहत पौधा देकर किया जाता है। इसके अलावा प्रदूषण रोकने के लिए सप्ताह में एक दिन विश्वविद्यालय में कार का प्रयोग नही किया जाता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसमें गलनशीन कूड़े को अलग बॉक्स में डाला जाता है और कचरे को अलग बॉक्स में डाला जाता है तथा मेडिकल वेस्ट व ई वेस्ट को अलग रंगों के बॉक्स में जमा किया जाता है।सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डा.वैभव गोयल भारतीय ने पर्यावरण संरक्षण की सभी को शपथ दिलाई।कार्यक्रम मेंं गरूड़ उद्यान में चिड़ियों को पिंजरे से आज़ाद करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं जीटीबी प्रेक्षागृह में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।पर्यावरण कमेटी के सदस्य डा.संचित प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन डा. नीरज कर्ण सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव डी.के.सक्सैना, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, पर्यावरण कमेटी के अध्यक्ष डा. मुकेश रूहेला, पर्यावरण समिति के सदस्य डा. संचित प्रधान, डा. वैभव गोयल भारतीय, डा. महावीर सिंह, डा. नीरज कर्ण सिंह, डा. संदीप कुमार, डा.नीतू पंवार, डा. अनोज राज, डा. श्वेता भारद्वाज, डा. फहीम अहमद, हर्षवर्धन कौशिक, आनन्द पाल आदि सहित पर्यावरण कमेटी एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गणित विभाग की एक वर्षीय डिप्लोमा सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न हुई

 चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गणित विभाग की एक वर्षीय डिप्लोमा  सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न हुई





मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गणित विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के चतुर्थ वर्ष के प्रथम  सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न कराई गई। गणित विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह( समन्वयक, वैदिक गणित पाठ्यक्रम) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ निधि हांडा, वैदिक गणित विशेषज्ञ (गणित विभाग,गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार) ने वैदिक गणित  पाठ्यक्रम से जुड़े हुए छात्र-छात्राओं  से उनकी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  वैदिक गणित संबंधित प्रश्नों को पूछा। विश्वविद्यालय में वैदिक गणित संबंधित चल रहे शोध कार्य एवं इसके प्रचार और प्रसार में लगे हुए शोधार्थियों एवं समन्वयक प्रोफेसर शिवराज जी को उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।  आज  की प्रैक्टिकल परीक्षा में इस पाठ्यक्रम को कर रही शिप्रा कौशिक( एमएससी , बी. एड) ने वैदिक गणित के अनुप्रयोगों की चर्चा की। यह एक इंटरमीडिएट विद्यालय में गणित विषय पढ़ाती हैं तथा अपने छात्र-छात्राओं पर वैदिक गणित विधियों के माध्यम से उसे और भी सरल करने के तरीके अपना रही हैं। नंदिनी रस्तोगी(एमबीए) हैं , ने बताया की वैदिक गणित की विधियां सीखने में अत्यंत ही सरल है तथा भास्कराचार्य के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा लिखे गए ग्रंथों के बारे में गहराई से चर्चा की। कोमल अरोड़ा (एमएससी) ने गणित ब्रह्मगुप्त के विषय में जानकारी दी इसी क्रम को बढ़ाते रीवा जी  ने निखिलम सूत्र का प्रयोग बहुत ही सरलता से समझाने का प्रयास किया।  अन्य छात्र-छात्राओं जैसे कपिल देव, हिमांशु शर्मा, समरेश इत्यादि जोकि एमएससी फिजिक्स एमएससी मैथ्स है वैदिक गणित के सूत्रों एवं अनेक विधियों  को अपने अपने तरीके से समझाया।डॉ निधि हांडा ने  यहां के छात्र-छात्राओं के विषय संबंधित ज्ञान एवं उनके कार्य की सराहना। वाहय परीक्षा में डॉ सोनिया गुप्ता एवं रश्मि यादव शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वैदिक गणित पीजी डिप्लोमा कोर्स 4 वर्षों से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है जिसमें छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के द्वारा किया जाता है इस पाठ्यक्रम में 30 सीटें हैं जिनके लिए प्रतिवर्ष 10 गुना आवेदन प्राप्त होते हैं। आगामी पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को माइनर इलेक्टिव एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्स की तरह भी लिया जाएगा।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का प्रथम विश्वविद्यालय है जिसमें वैदिक गणित पाठ्यक्रम को यूजी से लेकर शोध कार्य तक बढ़ाया जा रहा है इसके अंतर्गत शोधार्थियों ने शोध पत्रों पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया है एवं कोडिंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग जैसे आधुनिक विषय को वैदिक गणित के साथ में लाने वाला यह उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।




कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...