सोमवार, 6 जून 2022

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गणित विभाग की एक वर्षीय डिप्लोमा सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न हुई

 चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गणित विभाग की एक वर्षीय डिप्लोमा  सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न हुई





मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गणित विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के चतुर्थ वर्ष के प्रथम  सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न कराई गई। गणित विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह( समन्वयक, वैदिक गणित पाठ्यक्रम) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ निधि हांडा, वैदिक गणित विशेषज्ञ (गणित विभाग,गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार) ने वैदिक गणित  पाठ्यक्रम से जुड़े हुए छात्र-छात्राओं  से उनकी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  वैदिक गणित संबंधित प्रश्नों को पूछा। विश्वविद्यालय में वैदिक गणित संबंधित चल रहे शोध कार्य एवं इसके प्रचार और प्रसार में लगे हुए शोधार्थियों एवं समन्वयक प्रोफेसर शिवराज जी को उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।  आज  की प्रैक्टिकल परीक्षा में इस पाठ्यक्रम को कर रही शिप्रा कौशिक( एमएससी , बी. एड) ने वैदिक गणित के अनुप्रयोगों की चर्चा की। यह एक इंटरमीडिएट विद्यालय में गणित विषय पढ़ाती हैं तथा अपने छात्र-छात्राओं पर वैदिक गणित विधियों के माध्यम से उसे और भी सरल करने के तरीके अपना रही हैं। नंदिनी रस्तोगी(एमबीए) हैं , ने बताया की वैदिक गणित की विधियां सीखने में अत्यंत ही सरल है तथा भास्कराचार्य के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा लिखे गए ग्रंथों के बारे में गहराई से चर्चा की। कोमल अरोड़ा (एमएससी) ने गणित ब्रह्मगुप्त के विषय में जानकारी दी इसी क्रम को बढ़ाते रीवा जी  ने निखिलम सूत्र का प्रयोग बहुत ही सरलता से समझाने का प्रयास किया।  अन्य छात्र-छात्राओं जैसे कपिल देव, हिमांशु शर्मा, समरेश इत्यादि जोकि एमएससी फिजिक्स एमएससी मैथ्स है वैदिक गणित के सूत्रों एवं अनेक विधियों  को अपने अपने तरीके से समझाया।डॉ निधि हांडा ने  यहां के छात्र-छात्राओं के विषय संबंधित ज्ञान एवं उनके कार्य की सराहना। वाहय परीक्षा में डॉ सोनिया गुप्ता एवं रश्मि यादव शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वैदिक गणित पीजी डिप्लोमा कोर्स 4 वर्षों से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है जिसमें छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के द्वारा किया जाता है इस पाठ्यक्रम में 30 सीटें हैं जिनके लिए प्रतिवर्ष 10 गुना आवेदन प्राप्त होते हैं। आगामी पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को माइनर इलेक्टिव एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्स की तरह भी लिया जाएगा।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का प्रथम विश्वविद्यालय है जिसमें वैदिक गणित पाठ्यक्रम को यूजी से लेकर शोध कार्य तक बढ़ाया जा रहा है इसके अंतर्गत शोधार्थियों ने शोध पत्रों पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया है एवं कोडिंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग जैसे आधुनिक विषय को वैदिक गणित के साथ में लाने वाला यह उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।




कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...