बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

यूक्रेन संकट पर अपने ही पड़ोस में घिर गया चीन, बोला-ताइवान से कोई तुलना नहीं

 

यूक्रेन संकट पर अपने ही पड़ोस में घिर गया चीन, बोला-ताइवान से कोई तुलना नहीं





बीजिंग। 23 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज ) यूक्रेन संकट पर चीन एक तरह से रूस की तरफदारी करने में लगा हुआ है। लेकिन, जब ताइवान से यह मसला उठा तो चीन के शासकों का दिमाग ठनक गया। उसने तुरंत ही कहना शरू कर दिया कि यूक्रेन और ताइवान के बीच में कोई तुलना ही नहीं है। गौरतलब है कि चीन ताइवान पर अपना अधिकार जताता रहा है और जबरन कब्जा करने की धौंस भी दिखाता है। आए दिन चीन के फाइटर जेट भी ताइवान की वायुसेना में घुसपैठ की कोशिश करते हैं, लेकिन पड़ोसी मुल्क ताइवान भी उसे मुंहतोड़ जवाब देने में कभी पीछे नहीं रहता है। बुधवार को फिर से दोनों देशों के बीच का यह विवाद सुर्खियों में आ गया और चीन ने अपनी दलीलें देने की कोशिशें की हैं।

ताइवान यूक्रेन नहीं है- चीन

यूक्रेन संकट से ताइवान की तुलना को लेकर चीन घबरा गया है। उसने यूक्रेन में जारी संकट और स्वशासित और लोकतांत्रिक ताइवान पर अपने दावे को लेकर हो रही तुलना को खारिज करते हुए बुधवार को कहा है कि द्वीप (ताइवान) 'यूक्रेन नहीं' है और वह हमेशा ही मेनलैंड (चीन) का अविभाज्य अंग रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, 'ताइवान यूक्रेन नहीं है। ताइवान हमेशा से चीन का अविभाज्य अंग रहा है। यह निर्विवाद, कानूनी और ऐतिहासिक तथ्य है।' चीन के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान का मुद्दा गृहयुद्ध से बचा हुआ है, लेकिन चीन की अखंडता से कभी समझौता नहीं होना चाहिए और न ही कभी समझौता किया गया है।

यूक्रेन की परिस्थितियों को समझने की जरूरत-चीन

चीन ने रूस के यूक्रेन को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर उसपर राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नजरअंदाज करने के लग रहे आरोपों के बारे में कहा कि जो उसके (चीन के) बारे में ऐसा कह रहे हैं, वो 'या तो गुप्त उद्देश्यों से प्रेरित हैं या जानबूझकर तोड़-मरोड़कर या चीन की गलत व्याख्या कर रहे हैं।' उसने कहा है कि इस संकट का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए यूक्रेन की परिस्थितियों को समझकर इसका निपटारा करने की आवश्यकता है।

प्रियंका गांधी का तंज, कहा 'CM योगी यूपी में बेरोजगार युवाओं का प्रतिशत क्यों नहीं बताते'?

 

प्रियंका गांधी का तंज, कहा 'CM योगी यूपी में बेरोजगार युवाओं का प्रतिशत क्यों नहीं बताते'?





लखनऊ। 23 फरवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज ) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आतंकवाद पर बात कर रही हैं और बेरोजगारी, महंगाई, महिला सशक्तिकरण और छोटे किसानों और कारोबारियों की मदद जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य पार्टियां आवारा मवेशियों और महिलाओं के मुद्दों को, इन पर कांग्रेस द्वारा चुनाव अभियान में बोलने के बाद उठा रही हैं।प्रियंका गांधी ने कहा, "सपा और बीजेपी जैसी पार्टियां महंगाई कम करने, रोजगार देने, महिलाओं के सशक्तिकरण, छोटे और मझोले स्तर के कारोबारियों और किसानों की बेहतर कमाई में मदद करने के मुद्दों पर से ध्यान लगातार भटका रही हैं।"उन्होंने कहा कि ये मुद्दे चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे होने चाहिए लेकिन वे (बीजेपी और सपा) आतंकवाद पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये दल लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं पर केवल दबाव में बात कर रहे हैं।

योगी प्रतिशत में बात करना पसंद करते हैं

कांग्रेस महासचिव ने आवारा पशुओं के मुद्दे पर कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से यह मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आवारा पशुओं के मुद्दे को साल 2019 से उठा रही है और अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुआवजा देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा, "चुनाव करीब होने की वजह से अचानक प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि उन्हें सूचित किया गया कि यह बड़ा मुद्दा है - सच में? पूरे उत्तर भारत में सालों से आवारा मवेशियों के कारण लोग नुकसान उठा रहे हैं और उन्हें अब यह समस्या पता चली है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से आतंकवाद पर व्याख्यान देते हैं और प्रतिशत में बात करते हैं। प्रियंका ने कहा, "योगी चुनाव के चौथे चरण के दौरान, आज आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की घोषणा क्यों कर रहे हैं? जब वह सार्वजनिक रूप से आतंकवाद पर व्याख्यान दे रहे थे और 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत का तर्क दे रहे थे, तब क्या उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी? उन्होंने कहा "वह (योगी) प्रतिशत में बात करना पसंद करते हैं, वह गत पांच साल से मुख्यमंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं का प्रतिशत हमें क्यों नहीं बताते?"

शहर की सफाई व्यवस्था व टूटी सड़को के सम्बन्ध में मेरठ व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष जीतू नागपाल ने अपने समर्थको के साथ नगर निगम को ज्ञापन दिया।

 शहर की सफाई व्यवस्था व टूटी सड़को के सम्बन्ध में मेरठ व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष जीतू नागपाल ने अपने समर्थको के साथ नगर निगम को ज्ञापन दिया।








मेरठ। 23 फ़रवरी ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) शहर में इस समय सड़कों की हालत बदतर हो रही है जगह-जगह गढ्ढे हो हरे हैं, सड़कें टूटी हुई है, जिस कारण से हादसे हो रहे हैं। जली कोठी, खैर नगर, मकबरा अब्बू, रेलवे रोड, थापर नगर इत्यादि क्षेत्रों में सड़के टूटी हुई है ,जिससे एक्सिडेन्ट हो रहे हैं। सड़के खराब होने के करण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में हमारे पदाधिकारियों ने कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। शहर की सफाई व्यवस्था भी बहुत ही खराब हालत में है आपके सुपरवाईजर व कर्मचारी मौन बने हुए है कोई अपनी जिम्मेदारी से कार्य ही नही करना चाहता है।  मेरठ व्यापार मण्डल आपसे उम्मीद करता है कि आप उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेगे अन्यथा यदि समस्याओं का समाधान नही होता है आज की तिथि से 15 दिनों में कार्य आरम्भ नही किया जाता है तो मेरठ व्यापार मण्डल अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में - जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल, जिशान अहदम, कुशान गोयल, शैन्की वर्मा, रोहित शर्मा, मौ० शोएब, शाबाज, फिरोज खान, सलीम चौहान, फुरकान अलवी, निसार अहमद, वसीम, सुहेल प्रधान, अलाउद्दीन प्रधान, यशराज गुप्ता, ओम प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विवि परिसर के कृषि संकाय के विद्यार्थियों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विवि परिसर के कृषि संकाय के विद्यार्थियों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया












मेरठ। 23 फरवरी ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) आज के समय में किसी भी प्रकार की फसल के उत्पादन में कृषकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थाे का उपयोग किया जाता है। जिसके परिणाम स्वरुप उत्पादन की मात्रा तो बढ़ जाती है, परन्तु इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति निरंतर कम होती जा रही है इसके साथ ही प्रतिदिन लोग नई-नई बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे है। इसके साथ ही पर्यारण संतुलन बिगड़ता जा रहा है।  हालाँकि जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास जारी है। प्रकृतिक खेती पर व्याख्यान देते हुए डॉ0 गगनेश शर्मा निदेशक आर्गेनिक संस्थान गाजियाबाद ने साइंस वीक फेस्टिवल के दूसरे दिन नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कही।  

उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक या जैविक खेती करनें के लिए कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के अनुसार कार्य करना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-

.मिट्टी की जाँच

यदि आप ऑर्गेनिक खेती करना चाहते है, तो सबसे पहले आपको अपनें खेत की मिट्टी की जांच करवानी चाहिए, जो आप किसी भी निजी लैब या सरकारी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला में करवा सकते है।  इससे कृषक को खेत की मिट्टी से सम्बंधित यह प्राप्त जानकारी हो जाती है, कि मिट्टी में किस तत्व की कमीं है।  जिससे कृषक उपयुक्त खाद और कीटनाशकों का उपयोग कर अपनें खेत को अधिक उपजाऊ बना सकते है।

जैविक खाद बनाना

ऑर्गेनिक या जैविक खेती करनें के लिए आपके पास पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद होना आवश्यक है।  इसके लिए आपको जैविक खाद बनानें के बारें में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।   जैविक खाद का मतलब ऐसी खाद से है, जो पशु मल-मूत्र अर्थात गोबर तथा फसलों के अवशेष से बनायीं जाती है।  आप वेस्ट डिस्पोजर की सहायता से ऑर्गेनिक खाद 3 से 6 माह में तैयार कर सकते है।    

ऑर्गेनिक खाद को विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है, जैसे- गोबर गैस खाद, हरी खाद, गोबर की खाद आदिद्य इस प्रकार की कम्पोस्ट को प्राकृतिक खाद भी कहते है। आर्गेनिक खेती करने से भूमि की उर्वरक क्षमता अर्थात उपजाऊ शक्ति में वृद्धि होती है, जिससे उत्पादन अधिक होता है। जैविक खेती से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता है अर्थात पर्यावरण संतुलन बना रहता है। रसायनिक खेती की अपेक्षा आर्गेनिक खेती में पानी की आवश्यकता कम होती है। आर्गेनिक खेती में फसलों के उत्पादन में कृषक को लागत कम लगनी पड़ती है और लाभ अधिक होता है। ऑर्गेनिक खेती से उत्पन्न अनाज का सेवन करनें से व्यक्ति को किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित होनें का खतरा नहीं होता है। पारम्परिक खेती की अपेक्षा जैविक खेती में पैदावार कम होती है परन्तु आय अधिक होती है क्योंकि मार्केट में जैविक खेती से उत्पादित अनाज की मांग अधिक है। ऑर्गेनिक खेती से कृषि के सहायक जीव सुरक्षित रहनें के साथ ही उनकी संख्या बढ़ोतरी होती है।

भारत में जैविक खेती करनें वाले राज्य

भारत में सिक्किम देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसे 100 फ़ीसदी जैविक खेती करनें के लिए  ग्लोबल फ्यूच पॉलिसी अवार्ड दिया गया है।  आपको बता दें कि सिक्किम का कुल क्षेत्रफल 7 लाख 29 हजार 900 हेक्टर है, जिसमें से मात्र 10.20 प्रतिशत क्षेत्र कृषि योग्य है।  जबकि शेष क्षेत्र वन, बेमौसम भूमि के, शीत मरुस्थल और अल्पाइन क्षेत्र आदि के अंतर्गत आते हैं।

दूसरे सत्र में विवि परिसर के कृषि संकाय के विद्यार्थियों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वही दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विवेक शर्मा प्रोफेसर एंट्रीगल विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश रहे। डॉ विवेक शर्मा ने मेडिसन प्लांट व एरोमेटिक प्लांट की उपयोगिता व भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस प्रकार से मेडिसिनल प्लांट के प्रोडक्ट को बाजार में पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में विज्ञान प्रसार की वीडियो भी दिखाई गई। नोडल अधिकारी प्रोफेसर शैलेंद्र शर्मा डीन कृषि प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह गौरव प्रोफेसर राहुल कुमार डॉ सचिन कुमार डॉ पवित्र देव डॉ अजय कुमार व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में विज्ञान प्रसार मंत्रालय द्वारा एक ऑनलाइन व्याख्यान भी हुआ जिसमें वक्ता के रूप में डॉ यशवंत देव पवार रहे डॉ यशवंत ने पेटेंट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया व पेटेंट संबंधी सभी बारीकियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया।

पुलिस पत्रकारों के सम्मान का रखें विशेष ध्यान - डीजीपी

 पुलिस पत्रकारों के सम्मान का रखें विशेष ध्यान - डीजीपी 









एटा । 23 फ़रवरी ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पत्रकार व  उनके परिजनों के साथ तरह तरह से हो रहे उत्पीडन, के कारण प्रेस कार्य में आ रही अडचनों को देखते हुये शासन ने सराहनीय कदम उठाते हुये प्रेस से जुड़े लोगों को बड़ी राहत दी हैं। शासन ने पत्रकारों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये प्रदेश के सभी जनपदों के एसएसपी और एसपी को आदेशित किया हैं कि पत्रकारों के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाये ।डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार समस्त पुलिसजन पत्रकारों के आने पर उन्हें यथा सम्भव सम्मान दें साथ ही पत्रकार और उनके परिजनों को आकारण केसों में  नामित न होने दें , । अगर कोई प्रकरण आये तो उसकी जांच राजपत्रित अधिकारी से की जाये , डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश में पत्रकारों को समाचार संकलन करने में सहयोग और जनपद स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करने के लिये एक सक्षम अधिकारी पृथक से नामित करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं। हालांकि प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश भारतीय पत्रकार वेलफेयर एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिहं द्वारा हाल ही में उठायी गयी पत्रकारहित की मांग को स्वीकार करते हुये जारी किये गये हैं। जिसके तहत प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश द्वारा जारी इस सराहनीय आदेश के बाद जहां प्रेस जगत से जुड़े कलमकारों में हर्ष हैं वहीं मीडिया बन्धुओं ने शाशन के इस सराहनीय कदम का स्वागत भी किया हैं शासन की इस सराहनीय पहल पर तमाम पत्रकारों और पत्रकार संगठनों ने शोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रदेश पुलिस मुखिया की इस पहल से पत्रकारों को और अधिक पारदर्शी पत्रकारिता करने के अवसर प्राप्त होंगे । 

आप प्रत्याशी सुबोध यादव के समर्थन में अपने साथियों के साथ पहुंचे मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी जनता से की वोटो की अपील


आप प्रत्याशी सुबोध यादव के समर्थन में अपने साथियों के साथ पहुंचे मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी जनता से की वोटो की अपील



सन्त कबीर नागर। 23 फ़रवरी ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)आज सन्तकबीरनगर की खलीलाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुबोध यादव  के समर्थन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव बड़े भाई उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्टार प्रचारक सोमेंद्र ढाका, ज़िलाध्यक्ष मेरठ अंकुश चौधरी , मेरठ दक्षिण से प्रत्याशी ओमदत्त त्यागी , नोएडा से प्रत्याशी पंकज अवाना ने गाँव गाँव जाकर लोगों से वोट की अपील की।




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खास बातचीत करने अपने समर्थको के साथ पहुंचे आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खास बातचीत करने अपने समर्थको के साथ पहुंचे आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी 




लखनऊ। 23 फ़रवरी ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल  से लखनऊ में आम आदमी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने मुलाकात कर बुनियादी मुद्दों की राजनीति को उत्तर प्रदेश में भी स्थापित करने का संकल्प लिया। साथ में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका , मेरठ दक्षिण से प्रत्याशी ओमदत्त त्यागी  मुख्य रूप से मौजूद रहे।



भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...