बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

द गुरुकुल किड्स स्कूल ने रचा इतिहास अपनी मेहनत और लगन से लगभग सभी अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है।

द गुरुकुल  किड्स स्कूल ने रचा इतिहास अपनी मेहनत और लगन से लगभग सभी अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है।





मेरठ। 23 फ़रवरी (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) एजुकेशन एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कुछ कर जाना ना केवल एक स्कूल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए उपलब्धि है।करोना काल के चलते हुए  " द गुरुकुल किड्स "  ने बच्चों को एक अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से शिक्षा का प्रबंध किया।पाठकों को सूचित करते हुए हमें प्रशंसा हो रही है की द गुरुकुल किड्स  जिसने बड़े कम समय में एजुकेशन के  क्षेत्र में एक अच्छी पहचान बना ली है ,और अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है।अभिभावकों की पहली पसंद बनने पर संचालिका सारिका गुप्ता ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद किया। जहां करोना काल में सभी प्ले स्कूल बंद रहे वही संचालिका सारिका गुप्ता ने सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए छोटे 2 साल से 6 साल तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ विकास के पद पर भी चलाया। गुरुकुल किड्स ने मोंटसरी एजुकेशन के साथ-साथ लिंग्विस्टिक पैटर्न को मिलाते हुए डेवलपमेंट बेस् शिक्षा छात्रों को दी , जिसके चलते गुरुकुल किड्स के 10 बच्चों ने " सेंट मैरिज" में , 50 बच्चों ने " सेंट पैट्रिक्स" और लगभग 15 बच्चों ने दीवान पब्लिक स्कूल का एंट्रेंस पास कर स्कूल को एक अलग पहचान दिलाई है।


मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

तिराहे पर टेंपो पलटने से छात्र की मौत।

 

तिराहे पर टेंपो पलटने से छात्र की मौत।


मेरठ ।22 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) सदर बाजार क्षेत्र में जी.टी.बी स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर को स्कूली बच्चों से भरा टेंपो सड़क पर पलट गया। टेंपो चालक ने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कट मारा। इसके कारण टेंपो का बैलेंस बिगड़ गया और पहिया डिवाइडर पर चढ़ने के कारण टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार 6 बच्चे घायल हो गए गंभीर घायल हो गए। अगस्तय पुत्र कौशलेंद्र निवासी न्यू मोहनपुरी को गंभीर हालत में के.एम.सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अगस्त्य दीवान स्कूल में छात्र 6 के छात्र थे। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है। बाकी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल टेंपो चालक शारिक को हिरासत में लिया है।

थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार व चोरी गया माल बरामद।

 

थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार व चोरी गया माल बरामद।


मेरठ। 22 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) दिनांक 21/22.02.2022 की रात्रि को वादी सन्तराम पुत्र खीमचन्द नि.मौ गिरजाघर मलियाना थाना टी.पी नगर जनपद के घर में घुसकर अज्ञात चोरो द्वारा 03 सोने की चैन व कान के दो टोप्स चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना टी.पी नगर पर मु.अ.सं 63/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसके सफल अनावरण हेतु थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मु.अ.सं 63/2022 धारा 380 भादवि चोरी गयी 03 पीली धातु की चैन बरामद की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1.अरविन्द पुत्र सन्तराम नि.मौ गिरजाघर मलियाना थाना टी.पी नगर मेरठ।

2.गुलशन पुत्र गोपीचन्द नि.मौ शक्तिनगर मलियाना थाना टी.पी नगर मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

1.चोरी गयी 03 पीली धातु की चैन बरामद।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1.उ.नि.अशोक कुमार थाना टी.पी नगर मेरठ।

2.का.798 मोहित कुमार थाना टी.पी नगर,मेरठ।

3.का.1092 निखिल पाण्डेय थाना टी.पी नगर, मेरठ।

अखिलेश की रैली के दौरान सपाईयों ने तोड़ी मंच-हेलीपैड की बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 अखिलेश की रैली के दौरान सपाईयों ने तोड़ी मंच-हेलीपैड की बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज



प्रयागराज। 22 फरवरी 2022 ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को प्रयागराज में जनसभा करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा और बवाल हुआ। अखिलेश के पहुंचते ही सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंच तक बनाए गए रास्ते की सारी बैरिकेडिंग तोड़ डाली। यही नहीं, जैसे ही सपा प्रमुख मंच पर चढ़े, सपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए बनाए गए डी को भी तोड़ डाला और मंच के पास पहुंच गए।
भाषण खत्म करने के बाद अखिलेश जब रवाना होने लगे तो सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। भाषण खत्म करने के बाद अखिलेश जब रवाना होने लगे तो सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। हालात बेकाबू होता देख पुलिसकर्मियों को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हालांकि, इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता बमुश्किल पीछे हट सके। पायलट ने अखिलेश के बैठते ही हेलिकॉप्टर को का पंखा चालू कर भीड़ को पीछे किया और जल्दी ही हेलिकॉप्टर को उड़ा दिया। इस दौरान बेकाबू होती सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से अखिलेश यादव को बचाने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए।

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार- प्रसार हुआ समाप्त 23 फरवरी को, होगा मतदान

 

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार- प्रसार हुआ समाप्त   23 फरवरी को, होगा मतदान




लखनऊ। 22 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) यूपी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च व आखिरी व सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। चौथे चरण में पीलीभीत, खीरी,सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा में चुनाव होगा।


चौथे चरण में इन विधानसभा क्षेत्रों में होगी वोटिंग


पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सुरक्षित), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (सुरक्षित), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सुरक्षित), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सुरक्षित), लहरपुर, बिसवांट, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (सुरक्षित), संडीला, बांगरमऊ,  सफीपुर (सुरक्षित),  मोहन (सुरक्षित), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलिहाबाद (सुरक्षित), बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ पूर्व, लखनऊ उत्तर, लखनऊ सेंट्रल,  लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज (सुरक्षित), बछरावां (सुरक्षित), हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेर, नरैनी (सुरक्षित), बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाह शाह, हुसैनगंज, खागा

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा साइंस वीक फेस्टिवल का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने किया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा साइंस वीक फेस्टिवल का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने किया












मेरठ। 22 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा साइंस वीक फेस्टिवल का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने किया । उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक दुनिया के तीन ऐसे देशों में सम्मिलित हो जाएगा जो विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेंगा। उन्होंने जहांगीर बाबा, सीवी रमन, एपीजे अब्दुल कलाम, जगदीश चंद्र बोस जैसे महान वैज्ञानिकों की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे वैज्ञानिकों ने ना केवल विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है, बल्कि मानव जाति को ब्रह्मांड की ऐसी विविधताओं से अवगत भी कराया है जो आज हम सब के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि आज छात्र-छात्राएं विज्ञान को पढ़ने एवं समझने में कम अभिरुचि रख रहे हैं। केंद्र सरकार की यह पहल निश्चित रूप से युवा वैज्ञानिकों एवं विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न स्टार्टअप शुरू करने वाले लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस साइंस वीक फेस्टिवल में 800 विद्यार्थियों का पंजीकरण तथा लगभग 40 स्टार्टअप एवं उत्पादों के स्टॉल यह प्रदर्शित करता है कि आज का युवा नवोन्वेषण को लेकर उत्साहित है। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करते हुए प्रोत्साहित किया जाएगा।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति आरके मित्तल ने कहा कि भारत सरकार के विज्ञान प्रसार विभाग के अंतर्गत आयोजित इस साइंस वीक फेस्टिवल का आने वाले समय में विज्ञान के क्षेत्र में दूरदर्शी एवं एजेंडा सेट करने का मिशन ना केवल स्थापित होगा बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में भारत दुनिया के समृद्ध एवं विकसित देशों के साथ खड़ा हो सकेगा। कृषि पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय कृषि की दिशा एवं दशा बदलने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ड्रोन एवं रोबोट की चर्चा करते हुए कहा कि कृषि में इस प्रकार की तकनीकी का उपयोग दुनिया में बहुत कम देश कर रहे हैं भारत उनमें से एक है। कृषि उत्पादों में भारत दुनिया के प्रथम तीन देशों में सम्मिलित हुआ है। दूध उत्पादन में तो प्रथम स्थान पर है, भारत अब कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की ओर है।।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला ने कहा कि विज्ञान और ज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हम विज्ञान की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। नोबेल प्राइज मिलना ही विज्ञान नहीं है इससे पहले भी विज्ञान के क्षेत्र में अनेक नोबेल प्राइज मिले हैं। देश में क्रांति विज्ञान लेकर आता है विज्ञान में केवल नाम ही नहीं होता है बल्कि उसकी पहचान होता है गुणधर्म से हमारा ज्ञान बढ़ता है कई साल में हमने अनेक काम ऐसे किए हैं जिसने देश को अलग पहचान दी है। टूटी, बिखरी पड़ी चीजों को जोडने को ही विज्ञान कहते हैं हम अपने जीवन में लक्ष्य तय करने होंगे विज्ञान को अपनी जिंदगी का अंग बना ले सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रकृति है पुरानी सभ्यताओं में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान रहा है विज्ञान आपके पास है बस उसको पहचानना होगा और उसका उपयोग करना होगा।।साइंस वीक फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र पर नोडल अधिकारी प्रोफेसर शैलेंद्र शर्मा ने साइंस वीक फेस्टिवल का परिचय कराते हुए इन 7 दिनों में क्या क्या होने वाला है उसके विषय में बताया तथा उन्होंने कहा कि यह साइंस वीक फेस्टिवल युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस साइंस वीक फेस्ट में पोस्टर प्रदर्शनी, एक्सपो, क्वीज, रंगोली तथा विज्ञान संबंधी कई फिल्में का प्रदर्शन किया जाएगा। संकाय अध्यक्ष कृषि विज्ञान प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह गौरव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने किया ।

लगेगे है 51 स्टॉल

साइंस वीक फेस्टिवल में 51 स्टॉल लगे हैं, जिसमें 24 स्टॉल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के हैं। इसके अलावा आरजी पीजी कॉलेज, इस्माइज पीजी महिला कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज, सेंट मैरी एकेडमी, खालसा स्पोटर्स, केवीके इंडिया, आईपीपीजी कॉलेज बुलंदशहर आदि के स्टॉल लगे है। इसके अलावा इस साइंस वीक फेस्टिवल में वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए आविष्कारों के विषय में पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई है।इस दौरान कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता सी ब्लॉक पर प्रोफेसर वीरपाल सिंह छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह प्रोफेसर जितेंद्र ढाका प्रोफ़ेसर योगेंद्र सिंह प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा प्रोफ़ेसर मुकेश शर्मा प्रोफेसर शिवराज सिंह प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता प्रोफेसर अनुज कुमार प्रोफेसर अनिल मलिक प्रोफेसर प्रशांत कुमार डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुभारती डिफेन्स एकेडमी की ओर से भारतीय सशक्त सेना में भर्ती हेतु विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन


सुभारती डिफेन्स एकेडमी की ओर से भारतीय सशक्त सेना में भर्ती हेतु विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

भारतीय सशक्त सेना से अनुशासन, धैर्य एवं राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है- कर्नल रणजीव सिंह, नियुक्ति निदेशक, सेना मुख्यालय



मुख्य वक्ता,कर्नल रणजीव सिंह को सम्मानित करते हुए एसडीए के मुख्य सलाहकार कर्नल डॉ एन के आहूजा










मेरठ। 22 फरवरी 2022 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा मांगल्या प्रेक्षागृह में भारतीय सशक्त सेना में विद्यार्थियों को भर्ती हेतु प्रेरित करने एवं उनका मार्ग दर्शन करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के सभी अधिकारियों का स्वागत पौधा भेट करके किया गया।

कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल राजेश त्यागी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सुभारती डिफेन्स एकेडमी का परिचय देकर सभी को इसकी सेवाओं से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण के राष्ट्रहित के उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में आजाद हिन्द फौज जैसी ऊर्जा के साथ सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश के विद्यार्थियो को सशक्त सेना से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी में सेना भर्ती के सामान्य कोर्स के साथ स्नातक कोर्स भी कराए जा रहे है।

मुख्य वक्ता सेना मुख्यालय के नियुक्ति निदेशक कर्नल रणजीव सिंह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को सशक्त सेना के इतिहास व इसमें भर्ती हेतु प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशक्त सेना अनुशासन, धैर्य और सेवा का नाम है जिसमें राष्ट्र की सम्प्रभुता व अखण्डता की रक्षा हेतु मॉ भारती की सेवा की जाती है। उन्होंने सेना में विभिन्न पदो ंके बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि सशक्त सेना का हर एक अंग अपने आप में विशेष है और देश सेवा ही सेना का उद्देश्य है। उन्होंने सुभारती डिफेन्स एकेडमी की सराहना करते हुए कहा कि सुभारती ग्रुप हमेशा से राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहा है, जो देश के लिये प्रेरणा स्त्रोत है।

भारतीय सेना में कोर ऑफ इंजीनियर्स मेजर निशा सिंह ने कहा कि जीवन में एक बार एसएसबी की परीक्षा अवश्य देनी चाहिए। उन्हांने कहा कि सशक्त सेना में नारियों की विशेष भूमिका है और भारतीय नारी ने अपनी योग्यता व क्षमता को सेना में लगाकर नारी के विभिन्न रूप का उत्कृष्ट वर्णन किया है।

कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के मुख्य सलाहकार कर्नल डा. एन.के आहूजा ने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार हेतु एसएसबी, एनडीए, वायु सेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करके प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने सेना के सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश की सरहदों की हिफ़ाज़त करने के इच्छुक युवाओं को दक्ष बनाने हेतु प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं में उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें देश सेवा से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में कर्नल रणजीव सिंह, मेजर निशा सिंह, विंग कमांडर प्रफुल्ल बक्शी, ब्रिगेडियर ढाका को सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया गया।

मंच का संचालन एनएसएस प्रभारी डा. नीरज कर्ण सिंह ने किया।  राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, एसडीए के सदस्य कर्नल एन.के. त्यागी, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, डा. मनोज कपिल, डा. संदीप कुमार, डॉ शशीराज तेवतिया, डा. मनोज त्रिपाठी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य व विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...