छुर गांव में भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के काफिले पर किया कुछ लोगों ने पथराव पांच गाड़यों के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि, हमले से पहले मनिंदर पाल सिंह वहां से निकल गए
By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ
मेरठ। सोमवार सिवालखास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के काफिले पर गांव में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पांच गाड़यों के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि, हमले से पहले मनिंदर पाल सिंह वहां से निकल गए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल को देर शाम एसपी देहात भी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। यूपी चुनाव 2022: भाजपा छोड़ सपाई हुए मुखिया गुर्जर, बयां कया दर्द,इस सीट से मिला टिकट इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा के मुताबिक, सिवालखास सीट से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह का काफिला सोमवार शाम छुरगांव से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़यों पर पथराव कर दिया। पथराव के फोटो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए वीडियो में रालोद का झंडा थामे कुछ लोग पथराव करते नजर आ रहे है। इस मामले में मनिंदर पाल सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उनके पीए गौरव सिंह ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि अभी वह जनसंपर्क कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उधर, प्रत्याशों के समर्थक आदित्य चौधरी ने बताया कि पथराव से पहले मनिंदरपाल गांव से निकल गए थे पथराव प्रयोजित था हताशा में कुछ लोग इस तरह के काम करा रहे हैं। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। फोटो और वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।